Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:05 AM IST

दुबई में मिलेंगी हीरे जड़ी सोने की जूतियां, अरबों में हैं कीमत

फुटवेयर लवर हैं तो अब आपके पास मौका है दुनिया की सबसे एक्‍सपेंसिव जूतियों को अपने कलेक्‍शन का हिस्‍सा बनाने का।
Updated:- 2018-09-27, 15:54 IST
world most expensive diamond gold sandals in dubai

अगर आप फुटवेयर लवर हैं तो आपको यह जान कर बेहद खुशी होगी कि अब आप अपने कलेक्‍शन में सोने की जूतियां भी शामिल कर सकती हैं। वो बात अलग है कि इन जूतियों को खरीदने के लिए पहले तो आपको दुबई जाना होगा और फिर जूतियां खरीदने के लिए अरबों रुपए खर्च करने होंगे। 

हो सकता है, कि आपको हमारी बाते मजाक लग रही हों मगर, यह सच है कि अब सोने की हीरे जड़ी जूतियां खरीदी जा सकती हैं। यह मौका दिया है दुबई के एक फुटवेयर ब्रांड जदा दुबई ने। 

world most expensive diamond gold sandals in dubai

क्‍या है खासियत 

जदा दुबई द्वारा लॉन्‍च की गई इस सैंडल का नाम है पैशन डायमंड शू। इसके नाम के आगे पैशन इसलिए लगाया गया है क्‍योंकि इसे जदा दुबई ने ज्‍वेलरी ब्रांड पैशन ज्‍वेलर्स के साथ मिल कर बनाया है। इस जूती की खासियत यह है कि इसे पूरी तरह से सोने से बनाया गया है और इसमें असली हीरे भी जड़े हैं। जूती की दोनों जोडि़यों पूरी तरह से सोने की बनी हुई हैं। बेस्‍ट बात यह है कि इन जूतियों को पहना जा सकता है। 

Read More: प्रियंका चोपड़ा के फुटवेयर कलेक्‍शन से आप भी ले सकती हैं इंस्पिरेशन

world most expensive diamond gold sandals in dubai

जूतियों का साइज और कीमत 

पैशन डायमंड शू को हालही में दुबई के सेवन स्‍टार होटल बुर्ज अल अरब में लॉन्‍च किया गया है। जदा दुबई की सह संस्‍थापक और क्रिएटिव डायरेक्‍टर मारिया मजारी ने मीडिया को बताया है कि ‘जदा दुबई केवल हीरे जड़े जूते डिजाइन करता है मगर पहली जदा दुबई ने सोने की जूतियों में हिरा जड़ कर पेश किया है। इस जूती में बहुत ही अच्‍छी क्‍वालिटी और महंगे हीरे लगाए गए हैं। इसका साइज फिलहात 36 ईयू है। इस जूते को लोगों ने पसंद किया तो ऑर्डर पर उनके साइज के जूते भी बना दिए जाएंगे। वैसे जो जूतियां लॉन्‍च की गई हैं उनकी कीमत 6.24 करोड़ दिरहम है यानी यह जूतियां आपको 1.7 करोड़ डॉलर में मिलेंगी।’ रुपए में इनकी कीमत 1.23 अरब है। 

 

इस ब्रांड में मिलती हैं हीरे जड़ी जुतियां 

दुबई का फुटवेयर ब्रांड पूरी दुनिया में केवल इसलिए मशहूर है क्‍योंकि यह केवल हीरे जड़ी जूतियां बनाता है। इससे पहले भी जदा दुबई ने कलैक्‍शन लॉन्‍च किया था और यह उसका दूसरा कलेक्‍शन हैं। अपने दूसरे ही फुटवेयर के कलेक्‍शन में जदा दुबई पूरी दुनिया में छा गया है। जदा दुबई ने पैशन डायमंड शूज के लॉन्‍च में भी 1.23 अरब रुपए खर्च कर डाले हैं। इस लॉन्‍च में दुनिया भर से केवल 50 लोग ही आए तो जो दुनिया के सबसे अमीर लोगों में गिने जाते हैं। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।