Sat Sep 12, 2026 | Updated 06:30 AM IST

Nail Art for Summer Party: इन दिनों खूब ट्रेंड कर रहे ये पेस्टल्स नेल आर्ट, समर पार्टी में दिखेंगी भीड़ से हटके

Nail Art for Summer Party: अगर आप भी अपने हाथों को खूबसूरत बनाने के लिए नेल आर्ट करवाती हैं, तो अब एक जैसे नेल आर्ट डिजाइन बनवाने के बजाय इस तरह के समर स्पेशल डिजाइन करवा सकती हैं।  
Updated:- 2026-06-11, 09:40 IST
image

हाथों को खूबसूरत बनाने के लिए महिलाएं कई प्रयास करती हैं। वे तरह-तरह की एक्सेसरीज और नेल आर्ट बनवाती हैं, ताकि उनके हाथ अट्रैक्टिव बन सके। ऐसे में अगर आप भी अपने हाथों की खूबसूरती में चार-चांद लगाना चाहती हैं और नेल आर्ट करवाने का सोच रही हैं, तो इस साल गर्मी के मौसम में आप कुछ लेटेस्ट और नए डिजाइन वाले नेल आर्ट करवा कर सकती हैं। आइए जानते हैं इन नेल आर्ट डिजाइंस के बारे में।

स्क्वायर शेप नेल मैट फिनिश लीफ थीम नेल आर्ट डिजाइन

अगर आप कॉलेज स्टूडेंट हैं और रोजाना कॉलेज जाती हैं, तो अब आप इस तरह के स्क्वायर शेप नेल मैट फिनिश लीफ थीम नेल आर्ट डिजाइन को बनवा सकती हैं। ऐसे नेल आर्ट डिजाइंस गर्मी के मौसम में बनाने के लिए बेस्ट हो सकते हैं, जो आपके हाथों की खूबसूरती को दोगुना कर देंगे, साथ ही स्टाइलिश लुक देने में मदद करेंगे।

5 - 2026-06-10T112606.891

सफेद बेस परटाई-डाई या इंद्रधनुषी ग्रेडिएंट नेल आर्ट

यही नहीं अगर आप वर्किंग वुमन हैं और रोजाना ऑफिस जाती हैं, लेकिन अपने लुक को स्टाइलिश बनाना चाहती हैं, तो अब आप हाथों को खूबसूरत बनाने के लिए इस तरह के सफेद बेस परटाई-डाई या इंद्रधनुषी ग्रेडिएंट नेल आर्ट बनवा सकती हैं। ऐसे नेल आर्ट गर्मी के मौसम में आपको परफेक्ट लुक देने में मदद करेंगे। इसे आप किसी भी आर्टिस्ट से बनवा सकती हैं।

4 - 2026-06-10T112603.571

रंगीन हिबिस्कस फूल और ताड़ के पत्ते के डिजाइन वाले नेल आर्ट

आप चाहें, तो भीड़ से हटकर लुक पाने के लिए और अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए इस तरह के रंगीन हिबिस्कस फूल और ताड़ के पत्ते के डिजाइन वाले नेल आर्ट को बनवा सकती हैं। ऐसे नेल आर्ट के डिजाइंस इन दिनों अधिकतर लड़कियों की पहली पसंद बने हुए हैं, जो आपके लिए भी परफेक्ट हो सकते हैं।

3 - 2026-06-10T112608.968

यह भी पढ़ें- Nail Art Designs For College Girls: गर्मियों में हाथों को फ्रेश और एस्थेटिक लुक देंगे ये पेस्टल्स और फ्लोरल नेल आर्ट, देंगे परफेक्ट लुक

सनसेट पाम ट्री डिजाइन नेल आर्ट

अगर आप रोजाना कॉलेज जाती हैं और अपने हाथों को खूबसूरत बनाने के लिए नेल आर्ट करवाने का सोच रही हैं, तो नेल आर्ट में आप इस तरह के सनसेट पाम ट्री डिजाइन नेल आर्ट को बनवा सकती हैं। ऐसे नेल आर्ट गर्मी के मौसम में हाथों को अट्रैक्टिव बनाने में मदद करेंगे। इसे आप किसी भी आर्टिस्ट से डिजाइन करवा सकती हैं या घर पर रहकर खुद भी ट्राई कर सकती हैं।

2 - 2026-06-10T112605.768

आलमंड शेप हिबिस्कस फूलों वाला नेल आर्ट

अगर आप भी अपने हाथों को अट्रैक्टिव और गॉर्जियस बनाना चाहती हैं, तो अब आप इस तरह के आलमंड शेप हिबिस्कस फूलों वाला नेल आर्ट करवा सकती हैं। ऐसे नेल आर्ट के डिजाइंस अधिकतर महिलाओं को पसंद आ रहे हैं, जिसे आप भी बनवाकर अपने पूरे लुक को स्टाइलिश और परफेक्ट बना सकती हैं। ऐसे नेल आर्ट इन दिनों काफी ट्रेंड भी कर रहे हैं।

1 - 2026-06-10T112610.530

यह भी पढ़ें- Blue Colour Nail Art Designs: इस समर सीजन हाथों में कराएं ब्लू कलर नेल आर्ट, यहां देखें डिजाइंस

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit :  FREEPIk 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।