herzindagi
gown looks of priyanka chopra hindi

Birthday Special: प्रियंका चोपड़ा के इन स्टाइलिश गाउन लुक्स को कॉकटेल पार्टी के लिए करें रीक्रिएट

गाउन को स्टाइल करने के लिए केवल लेटेस्ट फैशन ट्रेंड को ही समझना काफी नहीं होता है, बल्कि बॉडी के आकार के हिसाब से स्टाइलिंग करना जरूरी होता है।
Editorial
Updated:- 2023-07-17, 12:35 IST

आज के बदलते दौर में स्टाइलिश दिखना बिल्कुल भी आसान नहीं है। इसी बीच एक्ट्रेसेस के स्टाइलिश लुक्स को देखकर हम काफी इंस्पायर हो जाते हैं और उसे रीक्रिएट करने लग जाते हैं। एक्ट्रेसेस की बात करें तो आजकल ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा भी अपने लुक्स को लेकर काफी फेसम हो रही हैं, कल इनका बर्थडे है। ऐसे में इनके गाउन लुक्स पर नजर डालना तो जरूरी है।

अक्सर गाउन को हम कॉकटेल पार्टी या किसी फैंसी बॉल रूम के लिए पहनना पसंद करते हैं। हालांकि गाउन के कई लुक्स आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन आसानी से मिल जाएंगे, लेकिन अगर आप सेलेब्रिटी लुक पाना चाहती हैं तो इस आर्टिकल में हम आपको दिखाने वाले हैं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के कुछ स्टाइलिश गाउन लुक्स जिसे आप आसानी से स्टाइल कर सकते हैं और अपने लुक को लेटेस्ट चलन के हिसाब से अप-टू-डेट बना सकते हैं।

रेड लुक 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

 

अगर आप बोल्ड लुक कैरी करना चाहती हैं तो रेड कलर आपके लिए बेस्ट रहेगा। वहीं इस खूबसूरत गाउन को डिजाइनर ब्रांड Vivienne Westwood द्वारा डिजाइन किया गया है। बता दें कि इस तरीके का गाउन आप वेलवेट या साटन फैब्रिक की मदद से कस्टमाइज करवा सकती हैं।

HZ Tip : इस तरह के लुक के साथ आप बोल्ड ब्लड रेड कलर की लिपस्टिक को वियर करें। साथ ही बालों के लिए हॉलीवुड कर्ल्स हेयर स्टाइल को चुन सकती हैं।

 इसे भी पढ़ें : रिसेप्शन पार्टी में इन डिजाइनर गाउन में दिखें गॉर्जियस

ब्लू लुक 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

 

सटल और सोबर लुक पाना चाहती हैं तो इस स्काई ब्लू कलर एवरग्रीन चलन में रहता है। इस खूबसूरत बो डिजाइन गाउन को डिजाइनर ब्रांड NINA RICCI द्वारा बनाया गया है। वहीं इस तरीके के मिलते-जुलते गाउन आपको मार्केट में लगभग 2000 रुपये तक में आसानी से मिल जाएंगे।

यह विडियो भी देखें

HZ Tip : इस तरह के लुक में बाउंस देने के लिए आप कैन-कैन भी लगवा सकती हैं। वहीं मेकअप के लिए बेस को ड्युई रखें और ज्वेलरी के लिए पर्ल्स डिजाइन को चुन सकती हैं।

  इसे भी पढ़ें : इवनिंग पार्टी के लिए पहन रही हैं गाउन तो ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगी आपके काम

ग्रीन लुक 

green gown priyanka chopra

कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं तो इस तरह के ग्रीन कलर के गाउन को आप चुन सकती हैं। इस खूबसूरत गाउन को डिजाइनर ब्रांड Valentino द्वारा डिजाइन किया गया है। साथ ही लुक को आकर्षक बनाने के लिए फर जैकेट के साथ स्टाइल किया है।

HZ Tip : इस तरह के लुक के साथ आप मेसी बन हेयर स्टाइल को चुन सकती हैं। साथ ही ब्राउन कलर की लिपस्टिक को स्टाइल कर सकती हैं।

 

 

अगर आपको एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के स्टाइलिश गाउन लुक्स और उनसे जुड़ी स्टाइलिंग टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।