रिसेप्शन पार्टी में इन डिजाइनर गाउन में दिखें गॉर्जियस

<span style="font-size: 10px;">अगर आप भी रिसेप्शन पार्टी के लिए एक सुंदर सा आउटफिट ढूंढ रही हैं तो हमारे इस लेख में दिखाए डिजाइंस को जरूर देखें।</span>
Updated:- 2022-12-13, 18:52 IST
reception party gowns ideas in hindi

शादियों का सीजन है और हम केवल शादी में ही नहीं जाते हैं बल्कि शादी के बाद वाले फंक्शन होता है, जिसे रिसेप्शन कहा जाता है। अक्सर सभी लोग बस शादी के लिए ही आउटफिट सोच कर रखते हैं लेकिन आज हम आपके लिए लाए हैं गाउन के कुछ बेहतरीन डिजाइन, जिन्हें आप अपने या किसी खास के रिसेप्शन में कैरी कर सकती हैं सकती हैं। आइए देखते हैं गाउन के ये प्यारे डिजाइंस।

पिंक ड्रीमी गाउन

pink dreamy gown

आप भी चाहती होंगी की एक बार प्रिंसेस जैसा गाउन जरूर पहने और खिचाएं। आप भी मृणाल ठाकुर की तरह बेबी पिंक कलर का एक प्यारा सा गाउन रिसेप्शन फंक्शन में कैरी कर सकती हैं। इस तरह के गाउन के साथ अगर आप बालों को खुला रखेंगी तो बहुत ही सुंदर लगेंगी। साथ ही आप चाहें तो एक हाथ में वॉच भी कैरी कर सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें-Gown Designs: इन खूबसूरत गाउन को पहन एक्ट्रेस जैसी दिखेंगी आप

सिंपल नेट गाउन

simple net gown

अगर आप ज्यादा हैवी ड्रेस पहनना पसंद नहीं करती हैं तो यह गाउन आपके लिए बेस्ट है। आप इस तरह के गाउन के साथ अपने बालों को कर्ल करके खुला भी छोड़ सकती है और लो मेसी बन(ऐसे बनाएं 'मेसी बन') भी बना सकती हैं। यह सिम्पल सा गाउन इतना सुंदर है की आपको इसके साथ किसी भी तरह की एक्सेसरीज की जरूरत भी नहीं है।

एब्रॉयड्रेड गाउन

embroided gown

आजकल इस तरह के गाउन काफी फैशन में हैं क्योंकि आजकल भारत में पाकिस्तानी ड्रामा को बहुत देखा और पसंद किया जा रहा है। इन पाकिस्तानी ड्रामा में मेन लीड अपने वलीमे में बहुत ही सुंदर गाउन ड्रेस पहनती हैं। आप भी इसी तरह का डिजाइनर एम्ब्रॉयडरी गाउन(एथनिक गाउन से जुड़ी जरूरी बातें) अपने रिसेप्शन में कैरी कर सकती हैं। यह आप पर बहुत ही सुंदर लगेगा।

व्हाइट गाउन

white gown

बाकि कलर अपनी जगह और सफेद कलर दूसरी तरह। सफेद कलर जल्द गन्दा हो जाता है लेकिन जब आप सफेद कलर का गाउन पहनेंगी तो इतनी सुंदर लगेंगी की किसी की भी नजरें आपसे नहीं हटेगी(दीपिका कक्कड़ से लें फैशन इंस्पिरेशन)। इस तरह का डिजाइनर नेट वाला गाउन आपकी खूबसूरती को और भी बढ़ देगा। आप इस गाउन के साथ कुछ न भी कैरी करेंगी तो अच्छी लगेंगी।

इसे जरूर पढ़ें-Bracelet Designs : लहंगे के साथ ब्रेसलेट के ये डिजाइन कंप्लीट करेंगे आपका लुक, देखें तस्वीरें

आप रिसेप्शन पर कौन-सी ड्रेस पहनने वाली हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं। हम इसी तरह नए-नए लेख आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image credit- instagram, amazon

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।