Dupatta Designs : दुपट्टे के ये डिजाइन सिंपल कुर्ती को भी बना देंगे स्टाइलिश, देखें तस्वीरें

(Latest Dupatta Designs With Plain Kurti) कुर्ती पहना तो लगभग सभी महिलाओं को पसंद होता है। इसके लिए कुछ महिलाएं रेडीमेड ऑप्शन को चुनती हैं, तो कुछ खुद से कस्टमाइज करवाना पसंद करती हैं।
आजकल सिंपल और प्लेन कुर्तियां बेहद चलन में हैं और महिलाएं जमकर इस फैशन को पसंद भी करती दिखाई दे रही हैं।
लेकिन अगर प्लेन कुर्ती को सही तरीके से स्टाइल नहीं किया जाए तो ये आपके लुक को खराब करने में किसी भी तरह की कोई कसर नहीं छोड़ेगा।
इसलिए आज हम आपको दिखाएंगे दुपट्टे के कुछ डिजाइन, जिन्हें आप अपनी प्लेन कुर्ती के साथ स्टाइल कर सकती हैं और दिख सकती हैं बेहद खूबसूरत।
नेट वाला दुपट्टा (Net Dupatta)

- इस तरह का दुपट्टा बेहद लाइट वेट होता है।
- अगर आप फैंसी लुक वाले दुपट्टे स्टाइल करना पसंद करती हैं, तो कुछ इस तरह के दुपट्टे को स्टाइल कर सकती हैं।
- इस तरह का दुपट्टा आपको मार्केट में लगभग 200 रुपये से लेकर 700 रुपये तक में आसानी से मिल जाएगा।
- इस तरह के दुपट्टे के साथ आप पोटली बैग स्टाइल कर सकती हैं।
- ऐसा करने से आपका लुक बेहद कंप्लीट और खूबसूरत दिखाई देगा।
इसे भी पढ़ें : Dupatta Design : दुपट्टे के ये डिजाइन आपके लुक में जान डाल देंगे, देखें तस्वीरें
चंदेरी दुपट्टा (Chanderi Dupatta)

- अगर आप फुल वर्क वाले दुपट्टे वियर करना पसंद करती हैं, तो कुछ इस तरह का दुपट्टा ट्राई कर सकती हैं।
- इस तरह का दुपट्टा आपको मार्केट में करीब 400 रुपये से लेकर 700 रुपये तक में आसानी से मिल जाएगा।
- चंदेरी दुपट्टे के साथ आप चाहे तो हैवी इयररिंग्स पहन सकती हैं।
- लुक को कंप्लीट करने के लिए आप चाहे तो पोटली बैग को कैरी कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : सालों साल नया सा बना रहेगा फुलकारी दुपट्टा, इस तरह करें रखरखाव
पोम-पोम दुपट्टा (Pom-Pom Dupatta)

- इस तरह का दुपट्टा देखने में बेहद कलरफुल दिखाई देता है।
- साथ ही इस तरह के दुपट्टे को आप प्लेन कुर्ती के साथ स्टाइल कर सकती हैं।
- आप चाहे तो इस तरह के दुपट्टे को पटियाला सलवार-सूट के साथ भी ट्राई कर सकती हैं।
- इस तरह का दुपट्टा आपको मार्केट में करीब 400 रुपये से लेकर 700 रुपये तक में बेहद आसानी से मिल जाएगा।
- इस तरह के दुपट्टे के साथ आप पंजाबी जूती को स्टाइल कर सकती हैं।
अगर आपको हमारी बताए गए दुपट्टे के ये डिजाइन और उन्हें स्टाइल करने की टिप्स पसंद आई हो तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें।
ऐसे कई अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।