2 Gram Gold Ring Designs: 2 ग्राम सोने में मिल जाएंगी गोल्ड की बेहतरीन अंगूठियां, वजन में होंगी हल्की मगर दिखने में लगेंगी भारी; यहां डिजाइंस देखें

सोना भले ही महंगा होता जा रहा है, मगर महिलाओं का इससे प्रेम जरा भी कम नहीं हो रहा है। ज्वेलरी शॉप में भी बजट फ्रेंडली गोल्ड ज्वेलरी में कई ऑप्शन मिल जाएंगे। खासतौर पर अगर आप एक सुंदर और टिकाऊ सोने की अंगूठी की तलाश में हैं, तो 2 ग्राम गोल्ड में आपको बेहतरीन विकल्प मिल जाएंगे। अच्छी बात यह है कि यह आपके बजट में भी होंगे और आपके गोल्ड ज्वेलरी पहनने के शौक को भी पूरा कर देंगी। आज हम आपको 2 ग्राम गोल्ड की ऐसी ही रिंग डिजाइंस दिखाएंगे, जो आप डेली यूज के साथ-साथ किसी भी अवसर पर पहन सकती हैं।
2 ग्राम सोने का भाव
- 22 कैरेट सोने में 2 ग्राम सोने का भाव - 2 ग्राम का भाव लगभग ₹28,850 से ₹29,760 के बीच है। अगर आप रिंग खरीदेंगी तो अलग-अलग ज्वेलर्स के मेकिंग चार्ज में आपको अंतर मिल सकता है।
- 18 कैरेट सोने में 2 ग्राम सोने का भाव- 2 ग्राम 18 कैरेट सोने का भाव ₹24,268 से ₹24,290 के बीच हो सकता है। बाकी आप रिंग खरीदेंगी तो आपको जीएसटी और मेकिंग चार्च के पैसे भी देने होंगे।
पर्ल और जरकन रिंग डिजाइन
पर्ल और जरकन का कॉम्बिनेशन बहुत ही खूबसूरत लगता है। खासतौर पर अंगूठी में यह और भी शानदार नजर आता है। 2 ग्राम की अंगूठी में आपको इस तरह की अंगूठी के कई डिजाइंस मिल जाएंगे। इस तरह की डिजाइन वाली अंगूठी आप किसी भी अवसर पर पहन सकती हैं। जिन महिलाओं के हाथ भारी होते हैं, उनके हाथों पर तो यह डिजाइन विशेष रूप से बहुत ज्यादा अच्छी लगती है।
यह भी पढ़ें- 1 Gram Gold Baliyan Designs: डेली वियर के लिए 1 ग्राम सोने की ये बालियां हैं बेस्ट, यहां डिजाइंस देखें

ट्रेडिशनल रिंग डिजाइन
ट्रेडिशनल रिंग डिजाइन में आपको बहुत सारे विकल्प मिल जाएंगे, जिन्हें आप डेली यूज में भी पहन सकी हैं और पार्टी में भी पहन कर जा सकती हैं। अगर आप 18 या 14 कैरेट गोल्ड में 2 ग्राम अंगूठी की ट्रेडिशनल डिजाइंस देखती हैं, तो यह मजबूत और टिकाऊ होती हैं। किसी भी उम्र की महिलाओं में इस तरह की डिजाइंस बहुत अच्छी नजर आती हैं।

फ्लोरल रिंग डिजाइन
फ्लोरल डिजाइन अंगूठी में कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होती हैं। इसमें आपको तरह-तरह की डिजाइन और पैटर्न देखने को मिल जाएंगे। अगर आपको थोड़ा मॉडर्न अंदाज वाली अंगूठी चाहिए तो आप येलो और व्हाइट गोल्ड पैटर्न की रिंग ले सकती हैं। हालांकि, इसमें आपको व्हाइट पॉलिश वाली अंगूठियां भी मिल जाएंगी। आप इसमें छोटी और बड़ी कैसी भी डिजाइन अपने लिए चुन सकती हैं। यह अंगूठियां 9 कैरेट गोल्ड में 2 ग्राम वजन में बहुत अच्छी तैयार हो जाती है।

चेन रिंग डिजाइन
अगर आपको कुछ मॉडर्न और एस्थेटिक पैटर्न वाली रिंग चाहिए, तो आपको चेन या फिर जंजीर डिजाइन वाली अंगूठी का चुनाव करना चाहिए। यह बहुत ही कूल लुक देती है। इस तरह की रिंग डिजाइन खासतौर पर कॉलेज गर्ल्स और यंग गर्ल्स पर अच्छी लगती है। इन्हें किसी भी तरह के आउटफिट्स पर आप पहन सकती हैं। दिखने में भी यह बहुत ज्यादा यूनिक लगती हैं।

अगर आपको ऊपर दिखाई गई रिंग डिजाइंस पसंद आई हो, तो आपने लिए भी इन्हीं में चुन कर कोई डिजाइन तैयार कराएं। यह जानकारी आपको पसंद आई हो तो, इसे शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।