Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:33 AM IST

दिखना चाहती हैं स्टाइलिश तो ऑम्ब्रे कलर साड़ी को आज ही करें अपने वार्डरोब में शामिल, देखें डिजाइंस

साड़ी को स्टाइल करने के लिए आपको अपने बॉडी टाइप को समझना बेहद जरूरी होता है। इसके लिए आप सेलिब्रिटीज के लुक्स से इंस्पायर भी हो सकते हैं।
Updated:- 2023-11-14, 10:00 IST
ombre colour saree

Latest Saree Designs: साड़ी एवरग्रीन फैशन स्टेटमेंट में रहती है और इसके कई डिजाइन भी आपको ऑनलाइन से लेकर ऑफ़लाइन मार्केट तक में आसानी से मिल जाएंगे। वहीं रोजाना बदलते ट्रेंड में आजकल भारी-भरकम वजन के कपड़े कम पसंद किए जाते हैं और लाइट वेट आउटफिट्स को काफी पसंद किया जाने लगा है।

वहीं करवाचौथ का त्यौहार आने वाला है और इस दिन के लिए अक्सर हम साड़ियां ही पहनना पसंद करते हैं। तो चलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं लाइट वेट साड़ियों के खास डिजाइंस और बताएंगे इन्हें स्टाइल करने के आसान टिप्स।

ड्यूल कलर ऑम्ब्रे साड़ी डिजाइन 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by SanyaM (@sanyamalhotra_)

 

आजकल मिरर वर्क डिजाइन को काफी पसंद किया जा रहा है। इस खूबसूरत साड़ी को डिजाइनर को अर्पिता मेहता द्वारा डिजाइन किया गया है। इस तरह की मिलती-जुलती साड़ी आपको लगभग 1000 रुपये से लेकर 1800 रुपये तक में आसानी से मिल जाएगी।

HZ Tip: इस तरह के लुक को आकर्षक बनाने के लिए आप बालों के लिए वेवी हेयर स्टाइल को चुनें। इसके लिए आप ओपन हेयर या मेसी लुक वाला बन भी बना सकती हैं।

 इसे भी पढ़ें : आलिया भट्ट के स्टाइल किए गए ये ब्लाउज डिजाइंस आप भी कर सकती हैं साड़ी के साथ स्टाइल

बॉर्डर वर्क साड़ी डिजाइन 

karwa chauth border work light weight saree

करवाचौथ के दिन आप केवल बॉर्डर वर्क प्लेन साड़ी को भी स्टाइल कर सकती हैं। इस खूबसूरत सीक्वेन बॉर्डर वर्क साड़ी को डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया है। इस तरह की मिलती-जुलती साड़ी आपको मार्केट में 800 रुपये से लेकर 1500 रुपये में आसानी से मिल जाएगी। 

HZ Tip: इस तरह के लुक के साथ आप सीक्वेन डिजाइन के ब्लाउज को कैरी करें। साथ ही पर्ल ज्वेलरी को स्टाइल करें। 

  इसे भी पढ़ें : चौड़े कंधों के लिए खास हैं ब्लाउज के ये डिजाइंस, दिखेंगी लाजवाब

सिल्क साड़ी डिजाइन  

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Pooja Hegde (@hegdepooja)

क्लासी लुक पाने के लिए आप करवाचौथ के दिन सिल्क साड़ी को पहन सकती हैं। इस पेस्टल कलर की साड़ी को डिजाइनर ब्रांड Madhurya Creations ने डिजाइन किया है। इस तरह की मिलती-जुलती साड़ी आपको लगभग 2000 रुपये से लेकर 3000 रुपये तक में आसानी से मिल जाएगी।

HZ Tip: इस तरह के लुक के साथ आप टेम्पल ज्वेलरी को स्टाइल कर सकती हैं। इसके अलावा आप चाहे तो केवल गोल्डन कलर की झुमकी इयररिंग्स भी पहन सकती हैं।

 

 

अगर आपको करवाचौथ के मौके पर स्लिम लुक पाने के लिए लाइट वेट साड़ी के ये खास डिजाइंस पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।