स्टाइलिश और मॉडर्न दिखना हर महिला को पसंद होता है। इसके लिए सोशल मीडिया से लेकर मार्केट तक महिलाएं सभी जगहों की काफी तरह की जानकारी रखती हैं और उसी के हिसाब से अपने लिए सही ऑउटफिट को चुनती हैं। बता दें कि आजकल इंडो वेस्टर्न ऑउटफिट का चलन मार्केट में आपको काफी नजर आएगा। महिलाएं इस मॉडर्न स्टाइल को काफी पसंद भी कर रही हैं। वहीं हाल ही में अभी लैक्मे फैशन वीक 2022 खत्म हुआ है, महिलाएं जमकर बॉलीवुड एक्ट्रेस के इन लुक्स को पसंद कर रही हैं। अगर आप भी उन्हीं महिलाओं का हिस्सा हैं और इंडो-वेस्टर्न ऑउटफिट को स्टाइल करना चाहती हैं तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें और जानें कि आप किस तरह से इन ऑउटफिट को कर सकती हैं कस्टमाइज और दिख सकती हैं स्टाइलिश।
थाई हाई स्लिट ड्रेस

शमिता शेट्टी की पहनी ये ऑउटफिट आप कॉकटेल पार्टी के लिए ट्राई कर सकती हैं। इसमें बेहद खूबसूरत फ्लोरल प्रिंट डिजाइन बना हुआ है, जो इसे काफी मॉडर्न लुक दे रहा है। साथ ही मेकअप के लिए आप न्यूड फैमिली को चुन सकती हैं और लिप्स पर ग्लॉस लगाना बिल्कुल भी न भूलें।
इसे भी पढ़ें :Lakme Fashion Week 2022 : सगाई से लेकर शादी तक के लिए सेलेब्स के इन लुक्स से लें इंस्पिरेशन
फ्यूजन साड़ी
ऐसी साड़ी देखने में काफी सिंपल है, लेकिन इसे स्टाइल करने का तरीका बेहद मॉडर्न और क्लासी नजर आ रहा है। कॉटन की ये फ्यूजन साड़ी आपको मार्केट में करीब 1000 रूपए तक में आसानी से मिल जाएगी। आप कलर को अपने स्किन के टोन के हिसाब से चुनें। साथ ही ब्लाउज और साड़ी का कलर कंट्रास्ट बिल्कुल भी न भूलें।
बोहो लुक
ऐसा लुक देखने में काफी यूनिक और कलरफुल नजर आ रहा है। इस तह के लुक के साथ आप बालों में साइड ब्रैड बना लें और बाकी बचे बालों को ओपन रहने दें। साथ ही मेकअप के लिए आप आई मेकअप के लिए स्मोकी लुक चुनें और लिप्स के लिए न्यूड कलर को चुनें।
इसे भी पढ़ें :Cocktail Night Dress : कॉकटेल फंक्शन के लिए लेटेस्ट स्टाइल स्टेटमेंट बन गए हैं कियारा अडवाणी के ये लुक्स
शिमर साड़ी
कुछ हैवी और स्टाइलिश तलाश रही हैं तो इस तरह का इंडो-वेस्टर्न साड़ी ऑउटफिट काफी खूबसूरत नजर आएगा। ऐसा लुक आपको बेहद स्टाइलिश बना देगा। मेकअप के लिए आप न्यूड कलर को चुनें ताकि आपका ऑउटफिट खिलकर नजर आए। ऐसा करने से आपका लुक ओवर नजर नहीं आएगा। साथ ही हेयर के लिए आप ओपन स्टाइल को चुन सकती हैं।
इसी के साथ अगर आपको हमारे दिखाए गए ये इंडो-वेस्टर्न ऑउटफिट के ये डिजाइन पसंद आए हो तो आप इस आर्टिकल को शेयर करना बिल्कुल न भूलें।
साथ ही ऐसे अन्य आर्टिकल को पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Courtesy : Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों