Karwa Chauth Red Outfits: रेड कलर आउटफिट में दिखना है खास? इन स्टाइलिंग टिप्स को करें फॉलो

करवाचौथ का त्योहार आने वाला है और इस मौके पर शादीशुदा सुहागने अपने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला उपवास रखती हैं और पूजापाठ भी करती हैं। यह दिन इनके लिए बेहद खास होता है और वे जमकर खूबसूरत दिखने के लिए कई तरीके की तैयारियां भी करती हैं।
वहीं इस दिन पर ज्यादातर लाल रंग के कपड़े पहनना काफी पसंद किया जाता है, लेकिन इन लुक्स को खास बनाने के लिए भी आपको कई बातों का ख्याल रखना आवश्य होता है। तो चलिए आज हम आपको बताने वाले हैं रेड कलर की आउटफिट्स को स्टाइल करने के आसान टिप्स ताकि इस करवाचौथ पर पति की निगाहें केवल आप पर ही टिक जाये।
रेड कलर की आउटफिट्स के साथ किस तरह का करें मेकअप?
View this post on Instagram
- किसी भी लुक को आकर्षक बनाने के लिए मेकअप का रोल अहम होता है।
- वहीं रेड कलर की आउटफिट के साथ मेकअप दो तरीके के किए जा सकते हैं।
- अगर आप लिप्स के लिए बोल्ड कलर चुन रही हैं तो आई मेकअप को सटल रखना बेहद जरूरी होता है।
- इसके लिए आप आई मेकअप के लिए वार्म ब्राउन आई शैडो की मदद से आई मेकअप कर सकती हैं।
- साथ ही आई मेकअप में बारीक वाले ग्लिटर का इस्तेमाल करें।
- अगर आप न्यूट्रल और ड्युई लुक वाले मेकअप को पसंद करती हैं तो इसके लिए आप बेस मेकअप को ड्युई रखें।
- ब्लश पिंक कलर को मेकअप के लिए चुन सकती हैं।
- इस लुक में आप लिक्विड और क्रीम प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल ज्यादा करें।
- आखिर में पाउडर की मैक से करना न भूलें।
इसे भी पढें: Karwa Chauth 2023: रेड कलर के इन स्टाइलिश आउटफिट्स को आप भी कर सकती हैं करवाचौथ के लिए ट्राई
रेड कलर की आउटफिट के साथ किस तरह की ज्वेलरी को पहनना चाहिए?
View this post on Instagram
- रेड कलर के साथ अक्सर ट्रेडिशनल आउटफिट्स के लिए गोल्डन कलर को कंट्रास्ट में चुना जाता है।
- इस तरह के लुक के साथ आप गोल्डन कलर की ही ज्वेलरी को स्टाइल कर सकते हैं।
- वहीं अगर आप मिनिमल और क्लासी लुक पाना चाहती हैं तो पर्ल डिजाइन को भी चुन सकती हैं।
- इसके अलावा आप डार्क ग्रीन कलर की ज्वेलरी को स्टाइल कर सकती हैं।
इसे भी पढें: Karwachauth 2023: दिखना चाहती हैं इस करवाचौथ पर खास? साड़ी के साथ करें अंकिता लोखंडे के जैसे ब्लाउज को स्टाइल
रेड कलर के साथ कलर कॉम्बिनेशन में किन कलर्स को कर सकते हैं शामिल?
View this post on Instagram
रेड कलर फैमिली में कई डार्क, ब्राइट और डीप कलर्स भी मौजूद होते हैं, लेकिन रेड कलर अपने आप में काफी खिलकर नजर आने वाला रंग है। इस कलर के साथ ज्यादातर न्यूट्रल टोन वाले कलर्स को पसंद किया जाता है। वहीं इसके साथ गोल्डन कलर को सिल्वर से ज्यादा पसंद किया जाता है। वैसे इसके साथ डार्क ग्रीन कलर भी काफी सराहा जाता है।
अगर आपको रेड कलर की आउटफिट्स को स्टाइल करने के आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।