शादी सीजन में अपनी पसंदीदा साड़ी के साथ पहनें लेटेस्ट डिजाइन के बैंगल्स, ट्रेडिशनल लुक में जुड़ जाएगा नूर

इस वेडिंग सीजन ये डिजाइनर चूड़ियां आपके सिंपल ट्रेडिशनल लुक में चार चांद लगा सकती हैं। हल्दी, मेहंदी हो या संगीत, इन्हें अपनी पसंदीदा साड़ी के साथ पहन सकती हैं। ये कलाइयों की खूबसूरती बढ़ाने के साथ ही पूरे लुक को बढ़ावा दे सकती हैं। 
Updated:- 2026-11-23, 18:43 IST
image

शादी सीजन शुरू हो चुका है और आप सभी को किसी न किसी की शादी में जरूर जाना होगा। शादी की तैयारी महीनों पहले से शुरू हो जाती है। बहुत सी महिलाएं शादी के फंक्शन के हिसाब से साड़ियां तो चुन लेती हैं, मगर इनके साथ स्टाइल करने के लिए बैंगल्स नहीं चुन पाती हैं और आखिरी मौके पर परेशान होती है। ऐसा आपके साथ न हो, इसके लिए यहां लेटेस्ट Bangle Designs देख सकती हैं। चूड़ियों के ये 5 डिजाइन आजकल काफी ट्रेंड में हैं और महिलाएं इन्हें बेहद पसंद कर रही हैं। इन खूबसूरत चूड़ियों को सिंपल सिल्क, बनारसी साड़ी से लेकर हेवी कढ़ाई वाली फैन्सी साड़ियों के साथ स्टाइल कर सकती हैं। ये देखने में आकर्षक होने के साथ ही कलाइयों पर हल्की और आरामदायक महसूस होती हैं। लंबे समय तक पहने रखने के बाद भी हाथों में थकावट नहीं होती है।

1. कांच की जेली और रेन ड्रॉप चूड़ियां

Glass jelly and raindrop bangles

अगर आप अपने साड़ी लुक को अधिक आकर्षक बनाना चाहते हैं, तो कांच की जेली और रेनड्रॉप बैंगल्स देख सकती हैं। कांच की ये खूबसूरत चूड़ियां आजकल काफी ट्रेंड में हैं, जिन्हें महिलाएं बेहद पसंद कर रही हैं। ये बेहद हल्की होती हैं और कलाइयों पर पूरी तरह आरामदायक महसूस होती हैं।
किस तरह की साड़ी के साथ स्टाइल करें?
इन्हें वर्क वाली साड़ियों के साथ स्टाइल कर सकती हैं। वहीं अगर आप प्लेन बॉर्डर वाली साड़ी पहन रही हैं, तो इस डिजाइन की चूड़ी स्टाइल कर सकती हैं। आप चाहें तो इन चूड़ियों के आगे-पीछे कड़े लगा सकती हैं।

2. ट्रेडिशनल टेंपल डिजाइन बैंगल्स

Traditional temple-design bangles

साड़ी का चुनाव हो गया है मगर इनके साथ मैचिंग बैंगल्स नहीं मिल पा रहे हैं, तो टेंपल डिजाइन की चूड़ियां देख सकती हैं। गोल्डन रंग कि टेंपल चूड़ियों एवं कंगन पर खूबसूरत आकृतियां बनी होती हैं, जो हमारी संस्कृति को दर्शाती हैं। शादी सीजन में ट्रेडिशनल लुक के लिए Temple Bangles Designs बेहद आकर्षक और खूबसूरत माने जाते हैं।
किस तरह की साड़ी के साथ स्टाइल करें?
टेंपल चूड़ियों एवं कड़ों को सिल्क, बनारसी और राजवाड़ी साड़ियों के साथ स्टाइल कर सकती हैं। ये राजशाही लुक पाने में आपकी मदद कर सकते हैं। चाहें तो इनके साथ कांच की चूड़ियां मिक्स करके पहन सकती हैं।

3. कुंदन और स्टोन बैंगल्स

Kundan and Stone Bangles

कुंदन और स्टोन वाले बैंगल डिजाइंस सालों से पसंद किए जा रहे हैं और ये एक बार फिर से ट्रेंड में हैं। हल्के और मिनिमल डिजाइन के Kundan Bangles कलाइयों पर न केवल आकर्षक लगते हैं, बल्कि हाथों पर हल्के और आरामदायक महसूस होते हैं। इस प्रकार इन्हें घंटों तक पहनकर रखने के बाद भी किसी तरह की परेशानी नहीं होती है।
किस तरह की साड़ी के साथ स्टाइल करें?
इन्हें सिंपल से लेकर हेवी साड़ियों के साथ स्टाइल कर सकती हैं। खासकर यह कढ़ाई वाली साड़ी के साथ अधिक आकर्षक लगते हैं। रीसेप्शन और संगीत के फंक्शन में ये खूबसूरत लुक दे सकते हैं।

4. सिल्क थ्रेड से बने हल्के बैंगल्स

Lightweight bangles made of silk thread

शादी में सामान्य से हटकर कुछ अलग डिजाइन के बैंगल्स पहनना चाहती हैं, तो Silk Thread Bangles डिजाइन देख सकती हैं। इस लेटेस्ट डिजाइन की चूड़ियों का लुक देखने में हेवी लग सकता है, मगर असल में यह कलाइयों पर बेहद हल्की और आरामदायक महसूस होती हैं। इनपर सिल्क के धागों के साथ-साथ स्टोन और मिरर का डिजाइन भी मिल जाता है, जो इन चूड़ियों की खूबसूरती को अधिक बढ़ा देता है।
किस तरह की साड़ी के साथ स्टाइल करें?
इन्हें सिल्क से लेकर बनारसी और शिफॉन की साड़ियों के साथ स्टाइल किया जा सकता है। वहीं आप इन्हें वर्क वाली साड़ियों के साथ भी पहन सकती हैं। अगर आप इन बैंगल्स को कॉन्ट्रास्ट रंग में पेयर करती हैं, तो ये अधिक आकर्षक लग सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Bangle Bracelet Designs: हाथों को परफेक्ट लुक देंगे ये रोज गोल्ड बैंगल ब्रेसलेट्स, करें ट्राई

5. मोतियों वाले बैंगल्स

Pearl bangles

मोतियों से तैयार इन बैंगल्स का आकर्षक डिजाइन आप सभी के लुक में चार चांद लगा सकता है। इस डिजाइन की चूड़ी या फिर कड़ों में खूब सारी मोतियां लगी होती हैं, जो देखने में बेहद आकर्षक लगती हैं। खासकर वेडिंग सीजन ट्रेंडी और फैशनेबल लुक के लिए इन्हें फैन्सी साड़ियों के साथ आराम से स्टाइल कर सकती हैं।
किस तरह की साड़ी के साथ स्टाइल करें?
इन्हें बॉर्डर वाली सिंपल साड़ी के साथ ही सिल्क और बनारसी साड़ियों के साथ भी स्टाइल कर सकती हैं। मोतियों वाले बैंगल्स के साथ बीच-बीच में साड़ी की मैचिंग राग की चूड़ियां मिक्स करने पर ये बेहद आकर्षक लुक देती हैं।

यह भी पढ़ें- Hand Bracelet For Dark Dresses: ड्रेसेस पर परफेक्ट लुक देंगे ये हैंड ब्रेसलेट्स, दिखेंगी स्टाइलिश

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

FAQ
क्या साड़ी के साथ बैंगल्स पहनना जरूरी है?
नहीं, साड़ी के साथ चूड़ियां पहनना जरूरी नहीं है, यह पूरी तरह से आपके स्टाइल पर निर्भर करता है। मगर वेडिंग सीजन या ट्रेडिशनल इवेंट्स पर साड़ी के साथ चूड़ियाँ स्टाइल करने पर लुक बेहद आकर्षक लगता है।
आजकल किस डिजाइन की चूड़ियां ट्रेंड में हैं?
आज के समय में मिनिमल डिजाइन की चूड़ियां सबसे ज्यादा पसंद की जा रही हैं। इसके अलावा स्टोन, मोती और मिरर वाली चूड़ियां भी महिलाओं को पसंद आ रही हैं। इतना ही नहीं, राजशाही लुक के लिए टेंपल डिजाइन के बैंगल्स पसंद किए जा रहे हैं।
हैवी चूड़ियां चुनते वक्त किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
भारी मिरर, जूनदान और स्टोन वाली चूड़ियां चुनते वक्त कुछ चीजों का ध्यान रखें, सबसे पहले जितना हो सके उतनी हल्की चूड़ी का चुनाव करें। फिर चूड़ी की फिनिशिंग का ध्यान रखें, चूड़ी की गोलाई अंदर से प्लेन होनी चाहिए, ताकि इन्हें पहनने और उतारने में किसी तरह की परेशानी न हो। साथ ही ऐसी चूड़ी पहनें जो आपकी साड़ी में न फंसे।
दुल्हन को किस तरह की चूड़ियां पहननी चाहिए?
यह दुल्हन के आउटफिट के रंग और डिजाइन पर निर्भर करता है। आमतौर पर नई नवेली दुल्हन कांच की चूड़ियां पहनती हैं।, इनके साथ आगे-पीछे कुंदन और मोतियों वाले कड़े लगा सकती हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।