Green Stone Bichiya Designs: वट सावित्री व्रत पर पहनें ग्रीन स्टोन बिछिया के ये 4 लेटेस्ट डिजाइंस, यहां से लें अइडियाज

वट सावित्री का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद स्पेशल है। इस दिन बरगद के पेड़ की पूजा के साथ-साथ सोलह श्रृंगार करने का खास महत्व है। श्रृंगार की बात हो और पैरों की खूबसूरती बढ़ाने वाली बिछिया का जिक्र न हो, ऐसा हो नहीं सकता। आजकल चांदी की बिछिया के साथ ग्रीन स्टोन का कॉम्बिनेशन काफी ट्रेंड में है, जो न केवल शुभ माना जाता है बल्कि आपके पैरों को एक मॉडर्न और रॉयल लुक भी देता है। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि ग्रीन स्टोन बिछिया के कुछ लेटेस्ट डिजाइंस क्या हैं? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर और ओवल ग्रीन स्टोन
अगर आप विंटेज या एथनिक लुक पसंद करती हैं, तो यह डिजाइन आपके लिए बेस्ट है।

इसमें ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर पर बारीक नक्काशी की गई है और बीच में एक अंडाकार (Oval) पन्ना जैसा दिखने वाला पत्थर लगा है।
रोज गोल्ड और राउंड एमराल्ड डिजाइन
रोज गोल्ड फिनिश वाला डिजाइन आजकल की नई दुल्हनों और वर्किंग महिलाओं के बीच बहुत फेमस है।
-1778492377584.jpg)
इसमें पतले बैंड के साथ एक छोटा सा गोल हरा पत्थर और साइड में बारीक अमेरिकन डायमंड लगे हैं।
फ्लोरल ग्रीन एंड व्हाइट स्टोन डिजाइन
यह एक बहुत ही खूबसूरत फूलों वाली बिछिया दिखाई गई है।
-1778492468151.jpg)
इसमें हरे और सफेद स्टोन्स का इस्तेमाल कर एक फूल की आकृति बनाई गई है। यह डिजाइन बहुत ही नाजुक और स्टाइलिश है।
इसे भी पढ़ें - Fashion Tips For Party: कम पैसे में बदलें अपना सिर से पांव तक का लुक, पार्टी में दिखेंगी सबसे स्टाइलिश
पारंपरिक चांदी और राउंड नक्काशी डिजाइन
इसमें 925 चांदी पर पारंपरिक नक्काशी के साथ दो गोल हरे पत्थर लगे हैं। यह डिजाइन उन लोगों के लिए है जो पुराने और नए फैशन का मिश्रण चाहते हैं।

इसकी बनावट काफी मजबूत होती है और यह बिछिया पैर की उंगलियों को पूरा कवर करती है, जिससे पैर भरे-भरे और सुंदर दिखते हैं।
इसे भी पढ़ें -Rose Design Diamond Ring: पार्टनर को दें गुलाब डिजाइन वाले डायमंड रिंग, देखें लेटेस्ट ऑप्शंस
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images:Amazon/Flipkart
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।