हमेशा अपनी कद-काठी के हिसाब से ऑउटफिट का चयन करना चाहिए। ऐसा करने से हमारा लुक परफेक्ट नजर आता है। वहीं अधिकतर लड़कियां जींस टॉप के अलावा कुर्ती पहनना भी पसंद करती हैं। कुर्ती में आपका लुक काफी कम्फर्टेबल और स्मार्ट लगता है। कुर्ती को आप जींस और लैगिंग्स किसी के संग भी स्टाइल कर सकती हैं। मार्केट में आपको तरह-तरह के डिजाइन और फैब्रिक वाली कुर्तियां मिल जाएंगी। ऐसे में आप अपने अनुसार उनका चयन कर सकते हैं। कुर्ती एक ऐसा पहनावा हैं जिसे आप ऑफिस से लेकर किसी फंक्शन और पार्टी में भी कैरी कर सकती हैं। इसके संग क्लासी झुमके और एक बढ़िया सी हेयर स्टाइल आपका लुक कंप्लीट कर देती है। ऐसे में यदि आपको भी कुर्ती पहनना पसंद है और आपकी हाइट छोटी है तो आज हम आपके लिए कुछ लेटेस्ट कुर्ती के डिजाइन लेकर आए हैं। जिनसे आप इंस्पिरेशन लेकर उन्हें ट्राई कर सकती हैं। आइए देखें कुछ कुर्ती डिजाइन।
यदि आपकी हाइट छोटी है तो आप इस तरह की कुर्ती में खुद को अट्रैक्टिव लुक दे पाएंगी। यह कुर्तियां समर सीजन के लिए तो एकदम परफेक्ट चॉइस हैं।
स्ट्रेट कुर्ती हमेशा से ही फैशन में रही हैं। इस तरह की कुर्तियां हर कोई पहनना पसंद करता है। इसमें आपका लुक एकदम एलिगेंट लगता है। इसमें आपको कई तरह के कलर, पैटर्न और स्टाइल मिल जाएंगे। इनको आप लैगिंग या जींस दोनों के संग कैरी कर सकती हैं। इसके संग ऑक्सीडाइज झुमके ओपन हेयर और वेजिस हील्स बेस्ट लुक देती हैं।
नायरा कट कुर्ती कुछ समय पहले फैशन का हिस्सा थीं। यह कुर्तियां आपके लुक को स्टाइलिश लुक देती थीं। यह जींस के संग काफी ग्लैमरस लुक देती हैं। यंग गर्ल्स के लिए ऐसी कुर्तियां बेस्ट रहती हैं। इनके संग आप मैचिंग कलर की झुमकी पहन सकती हैं। साथ में मोजड़ी जूती बेस्ट रहेगी। इसके संग पोनी हेयर स्टाइल आपके लुक को परफेक्ट बन देगी। शार्ट हाइट वाली लड़कियां ऐसी कुर्तियां जरूर ट्राई करें।
ये भी पढ़ें: सबसे खूबसूरत और स्टाइलिश आप लगेंगी ! इन नायरा कट कुर्ती को पहनकर
यह विडियो भी देखें
चिकनकारी वर्क गर्मियों में काफी ग्रेसफुल लुक देता है। इसमें आपको कई तरह के फैब्रिक और पैटर्न मिल जाते हैं। ऐसे में छोटे कद वाली लड़कियों के लिए ऐसी फ्रॉक स्टाइल कुर्तियां परफेक्ट रहती हैं। इनको आप जींस के संग स्टाइल करके अपने लुक को क्लासी टच दे सकती हैं। यह ऑफिस से लेकर शॉपिंग और वेकेशन हर जगह जचती हैं।
ये भी पढ़ें: Short Chikankari Kurti: समर वार्डरोब में ऑफिस के लिए सेट कर लें ये शार्ट चिकनकारी कुर्तियां, लुक दिखेगा गजब
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: myntra/God Bless/HERE&NOW/TextileNow
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।