मोजड़ी को अलग-अलग तरह से स्टाइल करने के लिए यहां से लें आइडियाज

किसी भी महिला के फुटवियर वार्डरोब में चाहे कितने भी तरह के अलग-अलग फुटवियर हों, लेकिन अगर उसके वार्डरोब में मोजड़ी या जूतियां ना हो तो ऐसे में फुटवियर वार्डरोब अधूरा ही माना जाता है। यह एक ऐसा फुटवियर है, जो ना केवल बेहद कंफर्टेबल होता है, बल्कि देखने में भी बेहद ही क्लासी लगता है। इतना ही नहीं, इस फुटवियर को आप इंडियन से लेकर वेस्टर्न वियर के साथ बेहद आसानी से स्टाइल कर सकती हैं। दरअसल, इन दिनों मार्केट में मिरर वर्क से लेकर सीक्वेंस, फ्लोरल डिज़ाइन और यहां तक कि डेनिम लुक में भी जूतियां अवेलेबल हैं और इसलिए आपके पास इसके साथ एक्सपेरिमेंट करने के भी कई अवसर हैं।
आप रेग्युलर में इंडियन वियर के साथ एक फ्रेश लुक पाने के फ्लोरल डिज़ाइन जूतियों को स्टाइल कर सकती हैं। वहीं, वेस्टर्न वियर के साथ डेनिम जूतियों के ऑप्शन को चुना जा सकता है। इसी तरह, आप अलग-अलग आउटफिट के साथ डिफरेंट स्टाइल जूतियों को स्टाइल कर सकती हैं और अपने लुक को खास बना सकती हैं। तो चलिए आज हम आपको जूतियों को अलग-अलग तरह से स्टाइल करने के कुछ बेहतरीन ऑप्शन्स के बारे में बता रहे हैं-
पहनें स्कर्ट के साथ
आमतौर पर स्कर्ट के साथ लड़कियां सैंडल्स या स्नीकर्स पहनना अधिक पसंद करती हैं, जबकि आप इसके साथ जूतियां भी पहन सकती हैं। खासतौर से, आप फ्लोई मिडी स्कर्ट के साथ ट्राई करें। केजुअल लुक के लिए आप ग्राफिक प्रिंट जूतियों को पहन सकती हैं। वहीं, अगर आप इसे एक खास अवसर पर पहनना चाहती हैं तो ऐसे में एंब्रायडिड व एंबेलिश्ड जूतियों को पहनना अच्छा आईडिया हो सकता है।(वेडिंग फुटवियर खरीदने से पहले ध्यान रखें ये बातें )
सूट के साथ करें स्टाइल
अगर आपको सूट के साथ हील्स पहनने में अनकंफर्टेबल फील होता है तो ऐसे में आप उसके साथ जूतियों को स्टाइल कर सकती हैं। आप इसे अनारकली से लेकर पैंट स्टाइल या फिर शरारा सूट के साथ भी कैरी कर सकती हैं। कोशिश करें कि आप अपने सूट के कलर व पैटर्न के आधार पर जूतियों को स्टाइल करें। आमतौर पर, गोल्ड या सिल्वर कलर जूतियां लगभग हर तरह के सूट के साथ अच्छी लगती हैं। इंडियन आउटफिट खासतौर से सूट के साथ अगर आप एक एलीगेंट व हैवी लुक चाहती हैं तो कोशिश करें कि आप एंब्रायडिड जूतियों को प्राथमिकता दें।
इसे जरूर पढ़ें:लेगिंग्स के साथ बेस्ट लगते हैं ये 6 तरह के Footwear
जींस के साथ करें पेयर
केजुअल्स में जींस के साथ जूतियों का कॉम्बिनेशन बेहद ही क्लासी लगता है। आप कॉलेज से लेकर डे टाइम आउटिंग के लिए जींस के साथ जूतियों को स्टाइल कर सकती हैं। यूं तो जींस के साथ अक्सर महिलाएं रेग्युलर डार्क ब्राउन कलर की जूतियों को पहनना पसंद करती हैं। लेकिन इसके अलावा, रेड व ब्लू कलर की फ्लोरल, पॉम-पॉम, ग्राफिक प्रिंट व थ्रेडवर्क जूतियां भी जींस के साथ बेहद अच्छी लगती हैं। हालांकि, जींस के साथ आप जूतियों को पेयर करते हुए सीक्वेंस व मिरर वर्क जूतियों को अवॉयड करें।
इन बातों का रखें ध्यान
जब भी आप जूतियां पहनें या खरीदें तो उससे पहले कुछ बातों पर ध्यान दिया जाना बेहद आवश्यक है-
- सबसे पहले तो कुछ जूतियों में बहुत सख्त बेस होता है, जिससे आपके पैरों में परेशानी हो सकती है। इसलिए, सुनिश्चित करें कि आप एक ऐसी जोड़ी चुनें जिसमें कुशन बेस हो, ताकि आपको अधिक से अधिक आराम मिल सके।
- वहीं, जूतियों को लेदर भी नरम होना चाहिए, अपने पैरों को सहारा देना चाहिए। ध्यान रखें कि वह आपकी स्किन को काटे नहीं। अगर ऐसा होग तो आपके लिए उसे अधिक देर तक पहन पाना संभव नहीं होगा।
- वहीं, कुछ जूतियां पंजों पर टाइट होती हैं। यह भी आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। इसलिए, हमेशा ऐसी जूतियां चुनें, आपके पैरों के आकार के अनुसार हो और आपको पंजों से बहुत टाइट महसूस ना हो।
इसे जरूर पढ़ें:Fashion Guide: पुराने लेदर शू को कैसे बनाए रखें नया
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।