फ्रेंड की शादी में लहंगा पहनने का है मन, स्वरा भास्कर के इन लुक्स से लें इंस्पिरेशन

स्वरा भास्कर का नाम उन एक्ट्रेस में लिया जाता है, जिन्होंने अपनी काबिलियत के दम पर इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई है। स्वरा अपने विचारों को खुलकर सामने रखती हैं और अगर उन्हें किसी की बात सही लगती है तो वह उसका बिना किसी हिचक के समर्थन भी करती हैं। स्वरा आखिरी बार वीरे दी वेडिंग में नजर आई थीं और इस साल वह शीर कोरमा और आपके कमरे में कोई रहता है फिल्म में दिखाई देंगी। वैसे स्वरा सिर्फ एक्टिंग ही नहीं, स्टाइल में मामले में भी किसी से पीछे नहीं है। वह इंडियन से लेकर वेस्टर्न वियर बेहद ही खूबसूरती के साथ पहनती है। शायद यही कारण हैं कि यंग गर्ल्स उनकी एक्टिंग को appreciate करने के साथ-साथ उनके स्टाइल को भी काफी पसंद करती हैं।
अगर आप भी अपने फ्रेंड की वेडिंग को अटेंड करने वाली हैं और फंक्शन में एथनिक वियर से अपने स्टाइल को फ्लॉन्ट करना चाहती हैं तो आप लहंगा पहन सकती हैं। लहंगा किसी भी वेडिंग फंक्शन की जान बन सकता हैं। वैसे स्वरा भी एक बार नहीं, बल्कि कई बार लहंगा लुक में नजर आ चुकी हैं और आप भी वेडिंग में लहंगे को बेहद खूबसूरती के साथ पहनना चाहती हैं तो स्वरा के लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। तो चलिए आज हम आपको स्वरा के कुछ बेहतरीन लहंगा लुक्स दिखा रहे हैं-
इसे भी पढ़ें: स्वरा भास्कर ने बेहद खास अंदाज में ट्रोलर्स को दिया ‘वैलेंटाइन डे’ का गिफ्ट
व्हाइट लहंगा

source: insta
व्हाइट कलर इस साल ट्रेंड में रहने वाला है और बहुत सी अदाकारा व्हाइट लुक में नजर आ चुकी हैं। हाल ही में स्वरा ने भी व्हाइट लहंगे को बेहद खूबसूरती के साथ कैरी किया था। इस लुक में स्वरा ने avvantikaasparwani द्वारा डिजाइन किया हुआ व्हाइट लहंगा पहना है। इस लहंगे में गोल्डन थ्रेड से एंब्रायडरी की गई है। वहीं स्वरा ने अपने लुक को हैवी एसेसरीज से कंप्लीट किया है। एसेसरीज में स्वरा ने minerali_store का मांगटीका और बिग ईयररिंग्स तथा purabpaschim के रिंग्स पहने हैं। वहीं मेकअप को भी स्वरा ने थोड़ा हैवी रखा है। रेड लिप्स और लाइट आईशैडो को स्वरा ने अपने मेकअप का हिस्सा बनाया है। वहीं हेयर्स में स्वरा ने ब्रेड विद बन लुक दिया है, जो उनके पूरे attire को कॉम्पलीमेंट कर रहा है।
रेड लहंगा

स्वरा का यह लहंगा लुक भी पार्टी में आसानी से कैरी किया जा सकता है। इस लुक में स्वरा ने raw_mango द्वारा डिजाइन किया गया रेड और लाइट ग्रीन कलर का लहंगा पहना है। इस लुक में जहा लहंगे के ब्लाउज को सिंपल रखा गया है, वहीं लहंगे पर लाइट वर्क है। इसके साथ स्वरा ने gbtbetrue के मांगटीका और रिंग व anmoljewellers का नेकपीस टीमअप किया है। मेकअप को स्वरा ने लाइट ही रखा है और हेयर्स में बन लुक दिया है, जिसे उन्होंने गजरे से सजाया है। अगर आप लहंगे में एक एलीगेंट लुक कैरी करना चाहती हैं तो स्वरा का यह लुक ट्राई किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें: अदिति राव हैदरी, अनुष्का शर्मा, स्वरा भास्कर...ये हैं Worst Look Of The Week
पिंक लहंगा

स्वरा का यह पिंक लहंगा वेडिंग के किसी भी फंक्शन में आसानी से पहना जा सकता है। इस लुक में स्वरा ने jade_bymk द्वारा डिजाइन किया हुआ पिंक लहंगा पहना है, जिसमें बेहद खूबसूरत एंब्रायडरी की गई है। इस लुक में स्वरा ने amrapalijewels ब्रांड की एसेसरीज पहनी हैं। लॉन्ग नेकपीस उनके पूरे लुक को काम्पलीमेंट कर रहा है। मेकअप को स्वरा ने लाइट ही रखा है। वहीं हेयर्स में स्वरा ने हाफ अप एंड हाफ डाउन लुक रखा है। वेडिंग के लिए यह एकदम परफेक्ट लहंगा लुक है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।