बीच आउटफिट्स के लिए कियारा आडवाणी से लें इंस्पिरेशन

बीच घूमने का प्लान है तो आपको ऐसे आउटफिट पहनने चाहिए, जो सिंपल के साथ-साथ कंफर्टेबल भी हो।
Updated:- 2022-06-07, 16:55 IST
kiara advani beach outfits

बीच का नाम सुनते हीं चारों ओर रेत और समुद्र का नजारा आंखों के सामने आने लगता है। क्या आप भी बीच घूमने का प्लान बना रही हैं? लोकेशन और बजट फीक्स हो गया है? लेकिन क्या आउटफिट को लेकर आप कंफ्यूज हैं? अगर आपका जवाब हां है, तो आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। बीच पर घूमने के लिए आपको ऐसे आउटफिट पहनने चाहिए, जिसमें आप कंफर्टेबल के साथ क्लासी लगें।

आउटफिट्स के लिए आप कियारा आडवाणी से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। कियारा हमेशा अपने फैशन सेंस से लोगों का दिल जीत लेती हैं। उनके कुछ ऐसे आउटफिट्स हैं, जो बीच के लिए एकदम परफेक्ट है। सबसे अच्छी बात यह है कि आप इन ड्रेसेस को आसानी से वियर भी कर सकती हैं। चलिए एक नजर डालते हैं उन आउटफिट्स पर जिनमें आप गॉर्जियस दिखेंगी।

मोनोकनी पहनें

beach outfit
मोनोकनी बीच आउटफिट के लिए परफेक्ट ऑप्शन है। इस ड्रेस में न केवल आप स्टनिंग दिखेंगी, बल्कि काफी कंफर्टेबल भी फील करेंगी। लुक को इन्हांस करने के लिए छोटे ब्लैक गॉगल्स पहनें। बाजार में आपको मोनोकनी आउटफिट की कई वैरायटी मिल जाएगी। इसलिए अपनी पसंद अनुसार खरीदें।

टिप्स:किसी भी तरह की ज्वेलरी कैरी न करें। इससे आपका लुक ओवरडू लगेगा।

स्लिट ड्रेस

beach outfits for best look
अगर आप गोवा वाले बीच पर जा रही हैं तो ऐसे में आपको ड्रेस पहननी चाहिए। क्लासी लुक के लिए स्लिट कट विद फ्लोरल प्रिंट ड्रेस अच्छी रहेगी। खुले बाल, सिंपल मेकअप और न्यूड लिपस्टिक लगाएं। यकीन मानिए आपका यह लुक सबको पसंद आएगा।

टिप्स: स्लिट ड्रेस के साथफ्लिप फ्लॉप चप्पल पहनें। आप चाहें तो स्टेटमेंट ईयरिंग्स पहन सकती हैं।

बिकिनी टॉप विद सैरॉन्ग

View this post on Instagram

A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani)

मिक्स एंड मैच कॉम्बिनेशन ट्राई करें। जिस तरह कियारा आडवाणी ने प्रिंटेड स्ट्रैपलेस बिकनी टॉप के साथ सैरॉन्ग पहना है, कुछ इसी तरह आप भी इस लुक को रिक्रिएट कर सकती हैं। लुक को कंप्लीट करने के लिए सिर पर स्कार्फ बांधे। ब्लैक एंड व्हाइट गॉगल्स पहनें।(जंपसूट स्टाइल करने के तरीके)

टिप्स: आप चाहें तो सैरॉन्ग के साथ क्रॉप टॉप भी पहन सकती हैं। या आप प्रिटेंड सैरॉन्ग के साथ सिंपल टॉप भी कैरी कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:कॉकटेल पार्टी में दिखना है हटके, तो इन ड्रेस को करें अपनी वॉर्डरोब में शामिल

बैकलेस शॉर्ट ड्रेस

backless short dress
बीच के लिए बैकलेस शॉर्ट ड्रेस से बेहतर कुछ हो ही नहीं सकता है। कियारा की तरह आप भी इस लुक में रॉक कर सकती हैं। अगर आप चाहती हैं कि सबकी निगाहें आप पर ही टिकी रहें तो लाइट शेड की कोई भी शॉर्ट ड्रेस पहनें। (माहिरा शर्मा ड्रेस कलेक्शन)

टिप्स:ड्रेस से मैच करती हुई हैट पहनें। इससे आपका लुक परफेक्ट लगेगा। कैजुअल लुक के लिए आप ड्रेस के साथ शूज पहन सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:शिमरी आउटफिट पहनने का है मन तो पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस के इन लुक्स पर डालें एक नजर

व्हाइट को-ऑर्ड सेट

View this post on Instagram

A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani)

आजकल को-ऑर्ड सेट काफी ट्रेंड में हैं। ऐसे में आप भी स्कर्ट और टॉप वियर कर सकती हैं। इसमें आपका लुक सिंपल के साथ-साथ अट्रैक्टिव लगेगा।

टिप्स: स्टेटमेंट ज्वेलरी और न्यूड मेकअप करें


उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।