Black Jeans Hacks: बिना Dye के फीकी पड़ गई काली जींस को फिर से बनाएं नए जैसा, बस इस्तेमाल करें घर में रखी ये चीजें

काली जींस पहनना तो हर किसी को अच्छा लगता है, लेकिन परेशानी यह है कि यह बहुत जल्दी पुरानी दिखने लगती है। आप मुश्किल से 4 से 5 बार धोते हैं और यह ऐसी लगने लगती है, जैसे आप इसे सालों से पहन रहे हैं। जबकि ऐसा नहीं होता, आपको जींस खरीदे हुए केवल 1 महीना ही हुआ होता है। जब जींस का रंग उतरने लगता है या यह पुरानी लगने लगती है, तो लोग जींस को यूज करना बंद कर देते हैं। कई लोगों के पास एक ही ऑप्शन होता है कि वह जींस को डाई करवा लें, हालांकि अब आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आप कैसे घर पर ही अपनी फेड हो रही काली जींस का रंग ठीक कर सकती हैं।
किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
- गर्म पानी
- चायपत्ती
- नमक
- काला रंग
इसे भी पढ़ें- फेड हो गई है ब्लैक जींस तो करें यह काम
कैसे करें इस्तेमाल?
- इसके लिए सबसे पहले आपको एक बड़े बर्तन में पानी गर्म करना होगा। ऐसा इसलिए, क्योंकि पानी में जींस डूबानी होगी।
- पानी उबालते समय आप पानी में 4 चम्मच नमक मिलाएं।
- अब आप एक अलग बर्तन में कॉफी पाउडर और चायपत्ती मिलाकर उबाल लें
- इसके बाद इस पानी को छन्नी की मदद से छान कर अलग कर लें।
- इस चायपत्ती के पानी को आप उस पानी में मिला लें, जिसमें आपने नमक मिलाया था।
- आप देखेंगी की पानी का रंग हल्का गाढ़ा हो गया है।
- अब आप इसमें काले रंग का पाउडर मिलाएं।
इसे भी पढ़ें:जीन्स धोते समय ध्यान रखें ये बातें, ना रंग होगा फेड ना लगेगी ज्यादा मेहनत
- आपको डाई करने के लिए अब बाहर मार्केट जाने की जरूरत नहीं है।
- रंग मिलाने के बाद, पानी में एक लंबा डंडा डालकर अच्छे से मिला लें।
- इसके बाद आप जींस को पानी में डालें और हिलाएं।
- ध्यान रखें की आपको अपना हाथ बचाना है, इसलिए आप डंडे की मदद से इसे हिलाएं।
- गर्म पानी में जींस डालकर लगभग 1 घंटे के लिए छोड़ दें।
- इसके बाद आप इसे बाहर निकालें और इसे रस्सी पर टांग दें।
- सुखने के बाद आप देखेंगी की पुरानी जींस अब नए जैसी लगने लगी है।
- यह जींस का रंग काला करने का सबसे अच्छा तरीका है।
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
- मेरी काली जींस फीकी क्यों पड़ जाती है?
- धूप में सुखाने, ज्यादा धोने और गरम पानी से धोने की वजह फीकी पड़ जाती है।
- क्या सिरके से काली जींस का रंग गिरना बंद होता जाता है?
- हां, सफेद सिरका रंग को स्थिर करने में मदद करता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।