कैटरीना कैफ का 'नो ब्लिंग लुक' है इस सीजन का बड़ा ट्रेंड, बता रहे हैं फैशन डिजाइनर जतिन कोचर

आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी में बेहद चटख और चकाचौंध मचाने वाले रंगों के बीच में कैटरीना कैफ आसमानी रंग वाले लहंगे में नजर आईं। उनका यह 'नो ब्लिंग लुक' है इस सीजन का बड़ा ट्रेंड।
Updated:- 2019-03-10, 19:42 IST
katrina kaif looking pretty stylish main

आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी 9 मार्च को धूमधाम से मुंबई के बांद्रा स्थित जियो गार्डन में संपन्न हो गई। देश के सबसे धनी बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी की शादी में शरीक होने के लिए देश और दुनिया से चर्चित सेलेब्स इकट्ठे हुए। इस दौरान बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेसेस करीना कपूर, करिश्मा कपूर, आलिया भट्ट, कियारा आडवाणी, दिशा पटानी ने अपनी फैशनेबल और स्टाइलिश ड्रेस से महफिल में चार चांद लगा दिए। आलिया भट्ट का डार्क येलो कलर, ऐश्वर्या राय का डार्क ब्लू और फराह खान का डार्क रेड लहंगा दूर से ही अलग लुक दे रहे थे, लेकिन इनके बीच कैटरीना कैफ आसमानी और पानी के रंग वाले नीले कलर के लहंगे में नजर आईं। कैटरीना का यह लुक काफी ज्यादा पसंद किया गया और दिलचस्प बात ये है कि फैशन की दुनिया में यह ट्रेंड तेजी से जोर पकड़ रहा है। भारत के जाने-माने फैशन-डिजाइनर जतिन कोचर से इस नए ट्रेंड के बारे में दिलचस्प बातें जानते हैं-

आंखों को भाता है नो ब्लिंग लुक

कैटरीना कैफ ने आसमानी नीले रंग वाला जो लहंगा पहना, उस तरह के बोटेनिकल या फ्लोरल शेड वाली ड्रेसेस ट्रेंड में है। महिलाओं की पर्सनेलिटी के हिसाब से ये उन पर काफी ज्यादा सूट करते हैं। अगर कैटरीना कैफ की बात करें तो तमाम दूसरी सेलेब्रिटीज के बीच में इस अलग लुक की वजह से उन पर निगाहें टिकी रहीं। दरअसल यह ड्रेस बहुत सूदिंग लग रही थी। इस रंग की खास बात ये है कि आसमानी रंग आकाश और पानी दोनों का अहसास कराता है। हम जब इसे देखते हैं, तो मन को सुकून का अहसास होने लगता है। नीले आसमान को देखें या पानी को, दोनों को निहारना मन को पूरी तरह से रिलैक्स कर देता है। पार्टी जैसे माहौल में, जहां हर जगह तड़क-भड़क नजर आती है, वहां आंखों को रिलैक्स करने वाले इस तरह के रंग नजर आएं तो और भी ज्याद अच्छा लगता है। एक और बात ये है कि यह रंग दिन में भी पहना जा सकता है और रात में भी। इस समय में हम सर्दी से गर्मी की तरफ जा रहे हैं, तो स्वाभाविक रूप से ऐसे रंग की चाह होती है, जो सूदिंग हों, क्योंकि जाड़े में डार्क कलर्स पहनना पसंद करते हैं और गर्मी में हल्के। ऐसे में ये रंग ह्यूमन साइकोलॉजी से काफी जुड़े हैं और नेचर से भी। 

आने वाले समय में दिखेंगे एक्सपेरिमेंट

नो ब्लिंक लुक इस सीजन का बड़ा ट्रेंड हैं, ऐसे में देश और दुनियाभर के डिजाइनर इस सीजन में इसे अपनी तरह से एक्सप्लोर कर रहे हैं और अपने-अपने वर्जन बना रहे हैं, कोई हल्के रंग। जिस तरह हर साल पाकिस्तानी डिजाइनर लॉन (मलमल की तरह का कपड़ा, जिसमें हर साल पाकिस्तानी फूलों का प्रिंट पसंद करते हैं।), उसी तरह नो ब्लिंग ट्रेंड आने वाले समय में पूरी दुनिया में पॉपुलर हो जाएगा। लहंगे-सलवाज-कमीज, कुर्ते सभी में यह नजर आएगा, मेन्स वियर जैसे कि प्रिंटेड कुर्ते, शर्ट्स में भी यह आने वाले समय में खूब दिखेगा। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।