Kathiawadi Saree Designs: किसी भी शादी या पूजा में पहनने के लिए बेस्ट है काठियावाड़ी साड़ी के ये ब्राइट कलर्स, देखें डिजाइंस

भारतीय महिला साड़ी ना पहने ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। अधिकतर महिलाओं को साड़ी पहनने का बहुत शौक होता है। अगर आपको भी साड़ी पहनने का बहुत शौक है और आप एक से एक साड़ी शामिल करती हैं, तो अब आप अपने कलेक्शन में कुछ लेटेस्ट काठियावाड़ी साड़ी कलर को भी शामिल कर अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। आइए जानते हैं इन लेटेस्ट काठियावाड़ी साड़ी डिजाइंस के बारे में।
मल्टी कलर कॉटन सिल्क प्रिंटेड काठियावाड़ी साड़ी
अगर आप किसी खास फंक्शन या किसी खास मौके पर पहनने के लिए साड़ी की तलाश में है, तो अब एक जैसी साड़ी पहनने के बजाय आप इस तरह की मल्टी कलर कॉटन सिल्क प्रिंटेड काठियावाड़ी साड़ी को शामिल कर सकती हैं। ऐसी साड़ी के डिजाइन, खासकर शादीशुदा महिलाओं के लिए बेस्ट रहेंगे।

कढ़ाईदार डिज़ाइनर ब्लॉक प्रिंट काठियावाड़ी साड़ी
आप इस तरह की कढ़ाईदार डिज़ाइनर ब्लॉक प्रिंट काठियावाड़ी साड़ी को भी पहनकर अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं। ऐसी साड़ी खास कर किसी भी त्यौहार या पूजा के दौरान पहनने के लिए परफेक्ट हो सकती है या फिर आप इसे शादी ब्याह के मौके पर भी पहनकर अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं।

पोल्का डॉट्स प्रिंटेड पटोला काठियावाड़ी साड़ी
अगर आपको साड़ी के कलेक्शंस बहुत पसंद है और आपके पास हर तरह की साड़ी है, तो आप इस तरह की पोल्का डॉट्स प्रिंटेड पटोला काठियावाड़ी साड़ी को भी अपनी वॉर्डरोब में शामिल कर सकती हैं। ऐसी साड़ी को आप किसी भी खास मौके पर पहनकर अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। इस साड़ी के साथ आप कुछ एक्सेसरीज, मेकअप और हेयर स्टाइल कर अपने लुक को कंप्लीट कर सकती हैं।

कॉटन सिल्क प्रिंटेड काठियावाड़ी साड़ी
आपके लिए इस तरह की लेटेस्ट और नए डिजाइन वाली कॉटन सिल्क प्रिंटेड काठियावाड़ी साड़ी भी परफेक्ट हो सकती हैं, जिसे आप ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से खरीद सकती हैं या नजदीकी बाजार में किसी भी कपड़े की दुकान पर आपको ऐसी साड़ी आसानी से मिल जाएगी। यह आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगी और आपको रॉयल लुक देने में भी मदद करेगी।

प्रिंटेड पटोला काठियावाड़ी साड़ी
यही नहीं आप इस तरह की लेटेस्ट और नए डिजाइन वाले प्रिंटेड पटोला काठियावाड़ी साड़ी को भी शामिल कर अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं। ऐसी साड़ी के डिजाइंस अधिकतर महिलाओं की पहली पसंद बने हुए हैं, जो आपके लिए भी परफेक्ट हो सकते हैं। इसके साथ आप डिजाइनर ब्लाउज शामिल कर अपने पूरे लुक को कंप्लीट कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Jodhpuri Saree Designs: राजपूतों जैसा शाही अंदाज देंगी ये जोधपुरी साड़ियां, पहनने पर बढ़ेगी खूबसूरती
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : nykaafashion/Elora/Silk Land/myntra/KALINI
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।