Jodhpuri Saree Designs: राजपूतों जैसा शाही अंदाज देंगी ये जोधपुरी साड़ियां, पहनने पर बढ़ेगी खूबसूरती

अधिकतर शादीशुदा महिलाएं साड़ी पहनना ज्यादा पसंद करती हैं। ऐसे में अगर आपको भी साड़ी पहनने का बहुत शौक है, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको कुछ लेटेस्ट और नए डिजाइन वाली जोधपुरी साड़ी के कलेक्शंस बताएंगे, जो आपके लिए परफेक्ट हो सकते हैं। आइए जानते हैं इन साड़ी डिजाइंस के बारे में।
लाइट ब्लू जाल वर्क जोधपुरी साड़ी
अधिकतर महिलाएं तीज त्योहार पर साड़ी पहनना ज्यादा पसंद करती हैं। ऐसे में अगर आप भी किसी खास त्योहार पर साड़ी पहनने का मन बना रही हैं, तो एक जैसी साधारण साड़ी पहनने के बजाय आप इस तरह की लाइट ब्लू जाल वर्क जोधपुरी प्रिंट साड़ी को ट्राई कर सकती हैं। यह आपके पूरे लुक को बेहतर बनाने में मदद करेगी और डिफरेंट लुक भी देगी।

बंधनी गुलाबी गेवर जोधपुरी साड़ी
आप चाहें, तो भीड़ से हटकर दिखने के लिए और अपने लुक को परफेक्ट बनाने के लिए इस तरह की बंधनी गुलाबी गेवर जोधपुरी साड़ी को भी शामिल कर सकती हैं। इस तरह की साड़ी के साथ आप मैचिंग डिजाइनर ब्लाउज बनाकर अपनी खूबसूरती को दोगुना कर सकती हैं। ऐसी साड़ी आपको ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर आसानी से मिल सकती है।

पर्पल जाल वर्क जोधपुरी साड़ी
अगर आप किसी खास फंक्शन में जा रही हैं और उस फंक्शन में पहनने के लिए साड़ी तलाश रही हैं, तो आप इस तरह की स्काई ब्लू जाल वर्क जोधपुरी साड़ी को पहनकर भीड़ से अलग और डिफरेंट लुक पा सकती हैं। ऐसी साड़ी न सिर्फ आपकी खूबसूरती को बढ़ाएगी, बल्कि इवेंट वाले लुक को भी शानदार बनाने में मदद करेगी।

यह भी पढ़ें- Readymade Blouse Designs For Women: सिंपल साड़ी को भी खूबसूरत बना देंगे ये रेडीमेड ब्लाउज के डिजाइंस, मिलेगा रॉयल लुक
ओनियन पिंक जोधपुरी साड़ी
आप इस तरह की ओनियन पिंक जोधपुरी साड़ी को भी पहनकर अपने लुक को स्टाइलिश और अट्रैक्टिव बना सकती हैं। ऐसे जोधपुरी प्रिंट साड़ी के डिजाइंस इन दिनों काफी चलन में है, जो अधिकतर महिलाओं की पहली पसंद बने हुए हैं, ऐसे में यह आपके लिए भी बेस्ट हो सकते हैं। इस तरह की साड़ी को आप नजदीकी बाजार में किसी भी साड़ी की दूकान से खरीद सकती हैं।

येलो शेडेड डबल लेहरिया साड़ी
अगर आप एक जैसी साधारण साड़ी पहनकर बोर हो गई हैं और अब कुछ डिफरेंट और नया ट्राई करने का सोच रही हैं, तो परेशान होने के बजाय आप इस तरह की येलो शेडेड डबल लेहरिया साड़ी को पहनकर अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं साथ ही रॉयल लुक भी पा सकती हैं। इस साड़ी के साथ आप कुछ एक्सेसरीज शामिल कर अपने लुक को पूरा कर सकती हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : ankurboutique
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।