टीवी एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस छोटे पर्दे की सबसे स्टाइलिश एक्ट्रेसेस में शुमार की जाती हैं। 'कसौटी जिंदगी की 2' में लीड रोल में उन्हें काफी ज्यादा पसंद किया गया। चाहें अनुराग बासु के साथ उनकी ऑन स्क्रीन कैमिस्ट्री हो या फिर मिस्टर बजाज के साथ उनकी शादी-शुदा जिंदगी, दर्शकों को उनका हर अंदाज बेहद खास लगा है। दिलचस्प बात ये है कि एरिका स्टाइल के मामले में टीवी और बॉलीवुड के चर्चित एक्ट्रेसेस को टक्कर देती नजर आती हैं। वेस्टर्न से लेकर एथनिक ड्रेसेस तक, एरिका फर्नांडिस हर तरह के लुक में परफेक्ट नजर आती हैं। शादियों का सीजन शुरू हो चुका है और महिलाएं वेडिंग फंक्शंस में बेस्ट लुक में नजर आने के लिए इस समय शॉपिंग पर पूरा फोकस बनाए हुए हैं। अगर आप मेहंदी से लेकर सगाई और रिसेप्शन जैसे वेडिंग फंक्शन्स में स्टाइलिश अंदाज में नजर आना चाहती हैं तो एरिका फर्नांडिस के इन लहंगों से ले सकती हैं इंस्पिरेशन।
एरिका फर्नांडिस ने अपनी 'कसौटी जिंदगी की' की को-स्टार सोन्या अयोध्या की शादी में पेस्टल कलर का लहंगा पहना, जिस पर एंब्रॉयडरी काफी खूबसूरत लग रही थी। यह ड्रेस Mishru लेबल का है। इसके साथ उन्होंने हल्की ज्वेलरी कैरी की थी और न्यूड मेकअप किया था। वेडिंग पार्टी में इस तरह की ड्रेस आपको क्लासी लुक देगी।
इसे जरूर पढ़ें: Kasautii Zindagii Kay एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस का पार्थ समथान के साथ ये मजेदार डांस देखिए
View this post on Instagram
साल 2019 में रेड कलर के लहंगे काफी ज्यादा पॉपुलर हुए। दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा की शादी के बाद रेड कलर एक बार फिर से ट्रेंड में आ गया है। इस कलर में महिलाओं की खूबसूरती और भी ज्यादा बढ़ जाती है। अगर आप भी वेडिंग फंक्शन के लिए रेड कलर का लहंगा लेने की सोच रहे हैं तो एरिका फर्नांडिस के इस लुक से ले सकती है इंस्पिरेशन।
यह विडियो भी देखें
यहां एरिका ने सब्यसाची मुखर्जी का डिजाइन किया हुआ डार्क रेड कलर का लहंगा पहना है। इस मोनोक्रोम लहंगे में फ्लोरल एंब्रॉयडरी और साथ में लाल रंग का सीक्विंस वर्क भी काफी अट्रैक्टिव लग रहा है। एरिका ने इसके साथ फुल स्लीव वाला ब्लाउज पहना है। साथ में शोल्डर पर शिमरी दुपट्टा और कमर पर लेदर बेल्ट उनके लुक को और भी दिलचस्प बना रही है। इसके साथ एरिका ने ब्लैक कलर का लेदर क्लच कैरी किया है, जो उनके लुक को चार चांद लगा रहा है। इस डिजाइनर लहंगे के साथ उन्होंने Tyaani की ग्रीन कलर की ज्वैलरी पहनी है, जो परफेक्ट कंट्रास्ट क्रिएट कर रही है।
इसे जरूर पढ़ें: कसौटी जिंदगी की के सेट पर प्रेरणा ने जमकर की मस्ती, वीडियो हो रहा है वायरल
अगर आपको ग्रीन कलर पसंद है तो आप मेहंदी या सगाई की रस्म के लिए एरिका फर्नांडिस के इस लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। यहां एरिका ने पैरट ग्रीन कलर का खूबसूरत लहंगा पहना है। इसके साथ वन शोल्डर ब्लाउज उन्हें ग्लैमरस लुक दे रहा है। हालांकि एरिका ने इस लुक के साथ दुपट्टा कैरी नहीं किया है, लेकिन आप चाहें तो इस तरह के लुक के साथ हैवी एंब्रॉएड्री वाला दुपट्टा पहन सकती हैं।
एरिका फर्नांडिस ने अपने एक दोस्ती की शादी के संगीत सेरेमनी में यह लहंगा पहना। Neeru's लेबल के इस येलो जैकेट लहंगे में उनकी खूबसूरती देखते ही बनती है। इस लहंगे पर हैवी एंब्रॉएट्री बेहद खूबसूरत दिख रही है और उसके साथ उनका मांगटीका उनके लुक में चार-चांद लगा रहा है। इस तरह के लहंगे में आप पार्टी में सबसे खास नजर आएंगी।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।