करवा चौथ पर कुछ नया ट्राई करना है? लाल नहीं, सफेद मेहंदी के ये 4 डिजाइन जीत लेंगे दिल

करवा चौथ 2026 पर ट्राई करें व्हाइट मेहंदी के 4 स्टाइलिश डिजाइन। जानें लेस, अरेबिक, मंडला और मोती वाली मेहंदी के साथ जरूरी टिप्स।
Updated:- 2026-10-26, 11:02 IST
Karwa Chauth 2026 White Mehndi Designs

Karwa Chauth 2026 White Mehndi Designs: करवा चौथ में अगर आप हाथों पर पारंपरिक मेहंदी से हटकर कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं, तो व्हाइट मेहंदी आपके लिए सबसे अच्छा ऑप्शन हो सकती है। साल 2026 में इस तरह की मेहंदी को मॉडर्न और फेस्टिव लुक के लिए आजमाया जा सकता है। नॉर्मल मेहंदी जहां त्वचा पर लाल-भूरा रंग की दिखती है, वहीं व्हाइट मेहंदी सफेद रंग की बॉडी पेंट जैसी लगती है। इसमें सफेद ग्लिटर, मोती और मेटैलिक डिटेल्स भी जोड़ी जा सकती हैं। यह त्वचा की ऊपरी सतह पर रहती है और आमतौर पर 2 से 3 दिन तक टिक सकती है। आइए देखते हैं इसके डिजाइन।

क्या होती है व्हाइट मेहंदी?

व्हाइट मेहंदी असल में पारंपरिक हिना नहीं है। इसे त्वचा पर सफेद रंग से डिजाइन बनाकर तैयार किया जाता है। इसका खास लुक उन महिलाओं को पसंद आ सकता है, जो करवा चौथ पर अपनी साड़ी, लहंगे या सूट के साथ कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं।

इसमें महीन पैटर्न, फूल-पत्तियां और ज्योमेट्रिक डिजाइन बनाई जाती हैं। यह हाथों को एक अलग ही लुक देती है।

करवा चौथ के लिए व्हाइट मेहंदी डिजाइन

इस करवा चौथ हिना से हटकर ट्राई करें ये 4 मेहंदी डिजाइन। यहां देखें शानदार डिजाइन।

1. जाल डिजाइन

अगर आपको बारीक डिजाइन पसंद हैं, तो जाल पैटर्न वाली व्हाइट मेहंदी चुन सकती हैं। इसमें हाथों के पिछले हिस्से और कलाई पर आपस में जुड़े महीन डिजाइन बनाए जाते हैं। यह काफी सुंदर लगती है।

इस डिजाइन को लाल, मरून या पेस्टल रंग के आउटफिट के साथ ट्राई करें। हाथों में हल्की जूलरी पहनने से डिजाइन ज्यादा उभरकर दिख सकती है।

Lace-Glove & Net (Jaal)

image credit-pinterest (snippet and ink)

2. अरेबिक बेल और फ्लोरल डिजाइन

अरेबिक स्टाइल की व्हाइट मेहंदी में फूलों और पत्तियों की बेल को तिरछे पैटर्न में बनाया जाता है। यह डिजाइन हाथों पर फैली हुई दिखती है और पारंपरिक मेहंदी से अलग लुक देती है।

अगर आप करवा चौथ पर मॉडर्न साड़ी या स्लीवलेस ब्लाउज पहन रही हैं, तो इस तरह की डिजाइन आपके लुक के साथ अच्छी लग सकती है।

Flowing Arabic Vines & Florals

image credit- pinterest (snippet and ink)

3. मंडला और मिनिमलिस्ट डिजाइन

अगर आपको बहुत भरी हुई मेहंदी पसंद नहीं है, तो मंडला और मिनिमलिस्ट डिजाइन आजमा सकती हैं। इसमें हथेली या हाथ के पिछले हिस्से के बीच गोला या थोड़ी सी डिजाइन बनाई जाती है। उंगलियों पर छोटी-छोटी आकृतियां बनाकर इसे पूरा किया जाता है।

इस डिजाइन के साथ पतली अंगूठियां और ब्रेसलेट पहनें। इससे हाथों का लुक सादा होने के बावजूद सुंदर लगेगा।

Mandala & Minimalist Motifs

image credit- pinterest (snippet and ink)

4. मोती और स्टोन वाली व्हाइट मेहंदी

करवा चौथ पर थोड़ा ग्लैमरस लुक चाहती हैं, तो व्हाइट मेहंदी में छोटे मोती, स्टोन या सफेद ग्लिटर का इस्तेमाल कर सकती हैं। ये डिटेल्स डिजाइन को पार्टी वियर जैसा लुक देती हैं।

हैवी लहंगे या कढ़ाई वाली साड़ी के साथ इस तरह की मेहंदी अच्छी लग सकती है। हालांकि, स्टोन और मोती लगाते समय त्वचा ध्यान का ध्यान रखें।

3D Rhinestone & Pearl Accents

image credit- pinterest (Fiaaart Henna)

व्हाइट मेहंदी लगाते समय रखें इन बातों का ध्यान

अगर इस साल आप भी व्हाइट मेहंदी लगा रही हैं, तो नीचे दी गई बातों का जरूर ध्यान दें।

  • इस्तेमाल करने से पहले प्रोडक्ट के सभी इंग्रेडिएंट्स जरूर जांच लें।
  • लगाने से पहले हाथ की त्वचा के छोटे से हिस्से पर पैच टेस्ट कर लें।
  • आंखों के आसपास और ज्यादा संवेदनशील त्वचा पर इसका इस्तेमाल बिल्कुल न करें।
  • सिर्फ त्वचा के लिए बने स्किन-सेफ प्रोडक्ट ही चुनें, हर तरह का पेंट या ग्लू त्वचा के लिए सुरक्षित नहीं होता।

यह भी पढ़ें- खूब चढ़ेगा का रंग जब करवाचौथ पर सजना के नाम की मेहंदी में मिलाएंगी ये चीज़ें

व्हाइट मेहंदी के साथ बनाएं मैचिंग नेल आर्ट

करवा चौथ पर व्हाइट मेहंदी को और स्टाइलिश दिखाना चाहती हैं, तो इसे नेल आर्ट के साथ मैच करके देखें।

  • व्हाइट मेहंदी के साथ सफेद नेल पेंट, हल्का शिमर या छोटे फ्लोरल पैटर्न लगाएं, इससे हाथों को एक जैसा और क्लासी लुक मिलेगा।
  • अगर आप लाल या मरून साड़ी पहन रही हैं, तो सफेद नेल आर्ट और व्हाइट मेहंदी का कॉम्बिनेशन बहुत सुंदर कंट्रास्ट बनाएगा।
  • ज्यादा हैवी डिजाइन की जगह मिनिमल और मैचिंग पैटर्न चुनें, ताकि मेहंदी और नेल्स दोनों हाइलाइट हों।

यह भी पढ़ें- Karwa Chauth Mehndi Designs: चांद और छलनी वाली ये करवा चौथ मेहंदी पति को आएगी पसंद, देखें डिजाइंस

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

main image credit-pinterest (Lubismaidina, shoproseattire)

FAQ
क्या व्हाइट मेहंदी से त्वचा पर स्थायी निशान पड़ते हैं?
आमतौर पर यह त्वचा की ऊपरी सतह पर रहती है और धीरे-धीरे हट जाती है। हालांकि, प्रोडक्ट के अनुसार परिणाम अलग हो सकते हैं।
क्या व्हाइट मेहंदी हर स्किन टोन पर अच्छी लगती है?
सफेद डिजाइन अलग-अलग स्किन टोन पर उभरकर दिख सकते हैं। डिजाइन का चुनाव अपनी पसंद के अनुसार करें।
क्या व्हाइट मेहंदी पारंपरिक मेहंदी की जगह ले सकती है?
यह एक अलग सजावटी विकल्प है। इसे पारंपरिक मेहंदी के साथ या उसकी जगह अपनी पसंद के अनुसार इस्तेमाल किया जा सकता है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।