Karwa Chauth 2026: ट्राई करें ये 6 Saree स्टाइल्स, बजट में मिलेगा बॉलीवुड सेलिब्रिटी जैसा गॉर्जियस लुक!

Karwa Chauth 2026 पर अगर आप भी खास दिखना चाहती हैं तो यहां ट्रेंडिंग साड़ी स्टाइल के बारे में बताया गया है जिनमें ट्रेडिशनल बनारसी सिल्क साड़ी से लेकर मॉडर्न रेडी-टू-वियर साड़ी तक शामिल हैं। इन्हें आप अपनी पसंद के अनुसार चुनकर इस त्योहार को यादगार बना सकती हैं।
Updated:- 2026-10-23, 10:08 IST
6 Saree Styles To Try On karwa chauth

Karwa Chauth 2026 का त्योहार कुछ ही दिनों में आने वाला है और यह त्योहार हर सुहागिन महिला के लिए बेहद खास होता है। लेकिन शादी के बाद पहली करवा चौथ की खुशी कुछ अलग ही होती है। इस दिन हर नई दुल्हन चाहती है कि वह सबसे खूबसूरत दिखे और उसका सोलह श्रृंगार हर किसी का ध्यान खींच ले। ऐसे में सही साड़ी का चुनाव आपके पूरे लुक को खास बना सकता है।

6 ट्रेंडिंग करवा चौथ साड़ी स्टाइल

अगर आप भी अपनी पहली करवा चौथ के लिए एक सुंदर और ट्रेंडी साड़ी पहनने की सोच रही हैं, तो यहां जानिए 6 ऐसी ट्रेंडिंग साड़ियों के बारे में जिसमें बनारसी साड़ी से लेकर शिमरी सिल्क से लेकर रेडी-टू-वियर साड़ी तक के कई शानदार विकल्प मौजूद हैं। ये न सिर्फ आपके लुक को खास बनाने में मदद करेंगे बल्कि आपके इस खास दिन को हमेशा के लिए यादगार बना सकते हैं।

1. पहले करवा चौथ के लिए लाल बनारसी साड़ी

red banarasi for first karwa chauth

अगर आपकी शादी के बाद पहली करवा चौथ है, तो लाल बनारसी साड़ी आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प रहेगी। लाल रंग को प्यार और सुहाग का प्रतीक माना जाता है, इसलिए इस खास दिन पर यह रंग नई-नवेली दुल्हनिया पर खूब जंचती है। गोल्डन जरी और खूबसूरत बूटियों वाली बनारसी साड़ी आपको रॉयल और बिल्कुल नई दुल्हन जैसा लुक देने में मदद करेगी।
टिप्स: इसके साथ आप अपनी शादी वाली गोल्ड ज्वेलरी, लाल चूड़ा सेट और मांग टीका पहन सकती हैं। वहीं, अगर आपकी साड़ी का पल्लू और बॉर्डर बहुत हैवी हैं, तो उन्हें खुला छोड़ सकती हैं।

2. कांजीवरम सिल्क साड़ी के साथ पाएं शाही अंदाज

Achieve a regal look with a Kanchipuram silk saree

अगर आप साल 2026 की करवा चौथ पर पारंपरिक और शाही अंदाज में तैयार होना चाहती हैं, तो कांजीवरम सिल्क साड़ी को पहन सकती हैं। इसकी सिल्क फैब्रिक, चौड़े बॉर्डर और खूबसूरत डिजाइन इसे काफी खास बनाते हैं। आप लाल, मैरून, रानी पिंक या गहरे हरे रंग की कांजीवरम साड़ी चुन सकती हैं, जो आपको सबसे अलग दिखाने में मदद करेंगी।
टिप्स: इस Saree Design के साथ टेंपल ज्वेलरी, पारंपरिक चूड़ियां और बन हेयरस्टाइल काफी खूबसूरत लगेंगे।

3. आकर्षक लुक के लिए पहनें ऑर्गेंजा साड़ी

organza saree for an attractive look

अगर आपको हल्की और स्टाइलिश साड़ियां पसंद हैं, तो ऑर्गेंजा साड़ी आपके लिए एक अच्छा विकल्प रहेगी। इसकी हल्की और खूबसूरत बनावट आपको पूरे दिन आराम देने के साथ-साथ काफी प्यारा लुक दे सकती है। करवा चौथ पर आप पिंक, पीच, रेड या वाइन कलर की एम्ब्रॉयडरी वाली ऑर्गेंजा साड़ी पहन सकती हैं। ये उन महिलाओं के लिए भी सही रहेगी जिन्हें साड़ी संभालने में परेशानी होती है।
टिप्स: इसके साथ स्लीवलेस या एल्बो स्लीव ब्लाउज काफी बढ़िया लगेंगे। साथ ही, छोटे झुमके और सॉफ्ट कर्ल्स हेयरस्टाइल आपके लुक को मॉडर्न टच देने में मदद करेंगे।

4. मॉडर्न अंदाज के लिए पहनें रेडी-टू-वियर साड़ी

ready to wear saree for modern look

अगर आपको सही से साड़ी पहननी नहीं आती है लेकिन करवा चौथ पर पारंपरिक अंदाज में तैयार होना है तो अब चिंता छोड़िए और स्टाइल कीजिए रेडी-टू-वियर साड़ी को। जी हां, इसे पहनने के लिए आपको ज्यादा मशक्कत करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि इसमें प्लेट्स और पल्लू पहले से बने होते हैं जिसे बस बेल्ट के साथ एडजस्ट करके फटाफट से पहना जा सकता है।
टिप्स: अगर आपकी साड़ी प्लेन या लाइटवेट है, तो इसके साथ चोकर सेट या हैवी चांदबाली पहनना सही रहेगा। वहीं, अगर साड़ी में पहले से काफी शाइन या सीक्वेंस वर्क है, तो सिर्फ इयररिंग्स और मैचिंग चूड़ियों के साथ लुक को पूरा किया जा सकता है।

5. शिमरी सिल्क साड़ी ग्लैमरस अंदाज के लिए रहेगी बढ़िया

shimmer silk saree

2026 की Karwa Chauth की शाम को अगर आप थोड़ा ग्लैमरस और आकर्षक दिखना चाहती हैं, तो शिमरी सिल्क साड़ी पहन सकती हैं। इसकी हल्की चमक त्योहार के माहौल में आपके लुक को खास बनाने में मदद करेगी। वाइन, मैरून, गोल्डन या डीप रेड रंग की शिमरी साड़ी इस त्योहार पर आपके पूरे लुक में निखार लाने का काम करेगी।
टिप्स: गजरे के साथ लो-बन बनाना इस साड़ी के साथ परफेक्ट रहेगा। साथ ही, ध्यान रखें कि साड़ी में चमक ज्यादा है, तो ज्वेलरी को थोड़ा सिंपल रखें, ताकि आपका पूरा लुक संतुलित और सुंदर लगे।

यह भी पढ़ें- Karwa Chauth 2026: बनारसी साड़ियों के इन 5 खूबसूरत डिजाइन से इस बार करवा चौथ पर आएगा चांद सा निखार

6. हैवी एम्ब्रॉयडरी वाली डिजाइनर साड़ी

heavy embroidered saree

अगर आप अपनी पहली करवा चौथ पर एकदम ब्राइडल लुक चाहती हैं, तो हैवी एम्ब्रॉयडरी वाली डिजाइनर साड़ी चुन सकती हैं। इस तरह की साड़ियों पर धागे का काम, जरी, सीक्विन और खूबसूरत बॉर्डर बने होते हैं, जो इस दिन आपकी सुंदरता में चार चांद लगाने में मदद कर सकते हैं। आप अपनी पसंद के अनुसार लाल, मैरून, गुलाबी या पेस्टल शेड चुन सकती हैं।
टिप्स: इसके साथ मैचिंग ब्लाउज, मांग टीका, चोकर नेकलेस और पारंपरिक चूड़ियां पहनना सही रहेगा जो नई-नवेली दुल्हन वाला रूप तैयार कर सकता है। अगर साड़ी पहले से हैवी है, तो मेकअप थोड़ा लाइट रख सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Red Ajrakh Saree for Karwa Chauth 2026: इस त्योहार ट्रेंड में हैं अजरक प्रिंट्स, देखें डिजाइंस

आप भी करवा चौथ पर इन साड़‍ियों में से अपनी पसंद की साड़ी को ट्राई करके अपने लुक में चार चांद लगा सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

FAQ
पहली करवा चौथ पर कौन-सी साड़ी पहनना अच्छा रहेगा?
पहली करवा चौथ पर लाल बनारसी, सिल्क या हैवी एम्ब्रॉयडरी वाली साड़ी पहनना एक अच्छा विकल्प हो सकता है। लाल रंग को पारंपरिक रूप से सुहाग और सौभाग्य से जोड़कर देखा जाता है, इसलिए कई नई दुल्हनें इस दिन लाल साड़ी पहनना पसंद करती हैं। हालांकि, आप अपनी पसंद के अनुसार मैरून, रानी पिंक, ग्रीन या अन्य रंगों की साड़ी भी चुन सकती हैं। 
करवा चौथ पर साड़ी के लिए कौन-से रंग सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं?
करवा चौथ के लिए लाल, मैरून, रानी पिंक, वाइन, ग्रीन और गोल्डन जैसे रंग काफी पसंद किए जाते हैं। ये रंग पारंपरिक लुक को खूबसूरत बनाने में मदद करते हैं और त्योहार के माहौल के साथ भी अच्छी तरह मेल खा जाते हैं। अगर आप कुछ अलग पहनना चाहती हैं, तो पीच, पेस्टल पिंक या हल्के गोल्डन शेड की साड़ी भी चुन सकती हैं। 
पहली करवा चौथ पर बनारसी साड़ी पहनना कैसा रहेगा?
पहली करवा चौथ पर बनारसी साड़ी पहनना पारंपरिक और रॉयल लुक पाने का एक शानदार तरीका बन सकता है। इसकी खूबसूरत बुनाई, ज़री का काम और आकर्षक बॉर्डर इसे त्योहारों के लिए खास बनाते हैं। आप लाल या मैरून बनारसी साड़ी के साथ गोल्ड ज्वेलरी, चूड़ियां, मांग टीका और बिंदी पहन सकती हैं। 
करवा चौथ पर हल्की और आरामदायक साड़ी कौन-सी रहेगी? 
अगर आपको त्योहार वाले दिन पूरे समय साड़ी पहनना पड़ता है तो आप सॉफ्ट सिल्क की साड़ी, हल्की जॉर्जेट या शिफॉन की साड़ी या ऑर्गेंजा साड़ी चुन सकती हैं। इन साड़ियों को संभालना काफी आसान होता है और इन्हें पूरे दिन पहना जा सकता है। 
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।