Karwa Chauth 2026: साड़ी छोड़िए! इस बार इन 7 गॉर्जियस सूट्स डिजाइन में ढाएं कयामत

Karwa Chauth 2026 पर साड़ी की जगह कुछ आरामदायक और स्टाइलिश पहनना चाहती हैं? तो यहां देखिए 7 खूबसूरत सूट डिजाइन के विकल्प जिनमें अनारकली से लेकर हैवी पंजाबी सूट, शरारा सेट, पाकिस्तानी स्टाइल लॉन्ग सूट आदि शामिल हैं। इनकी मदद से आप इस करवा चौथ पर बिना किसी परेशानी के खूबसूरत लुक पा सकती हैं।
Updated:- 2026-10-23, 16:16 IST
gorgeous karwa chauth suit designs

Karwa Chauth 2026 के दिन सोलह श्रृंगार के साथ तैयार होना है लेकिन साड़ी पहनने और संभालने में काफी दिक्कत होती है? तो ऐसे में खूबसूरत एथनिक सूट बेहतरीन विकल्प बन सकते हैं। अगर आप इस करवा चौथ पर पारंपरिक लुक के साथ आराम और स्टाइल का बेहतरीन मेल चाहती हैं, तो यहां 7 सूट डिज़ाइन्स के बारे में बताया गया है जिसे आप अपनी पसंद के अनुसार चुन सकती हैं। इनमें हैवी अनारकली से लेकर शरारा सेट और एम्ब्रॉयडर्ड पंजाबी सूट तक के कई विकल्प शामिल हैं जिन्हें पहनना काफी आसान होता है और सही ज्वेलरी के साथ तैयार होकर आप भी किसी बॉलीवुड सेलिब्रिटी से कम नहीं लगेंगी।
आइए जानते हैं 7 ऐसे खूबसूरत करवा चौथ सूट डिज़ाइन्स के बारे में, जिन्हें आप इस साल अपने फेस्टिव वॉर्डरोब का हिस्सा बना सकती हैं।

1. लाल अनारकली सूट, जो देगा रॉयल और ट्रेडिशनल लुक

red anarkali

करवा चौथ के लिए लाल रंग को हमेशा से शुभ और खास माना जाता है। ऐसे में रेड अनारकली सूट आपके फेस्टिव लुक को खूबसूरत बनाने के लिए एक शानदार विकल्प रहेगा। फ्लेयर्ड डिजाइन, बढ़िया घेरा और बारीक एम्ब्रॉयडरी वाला Anarkali Suit पहनने पर शाही लुक देगा। अगर आप चाहती हैं कि आपका आउटफिट पारंपरिक होने के साथ-साथ आकर्षक भी लगे, तो गोल्डन जरी, गोटा-पट्टी या सीक्विन वर्क वाला डिजाइन चुन सकती हैं।

  • स्टाइल टिप्स: इस सूट के साथ मैचिंग दुपट्टा, गोल्डन झुमके, चूड़ियां और छोटी लाल बिंदी आपके लुक को और निखारेंगे। पैरों में जूती या हल्की हील्स पहनकर आप अपने लुक को पूरा कर सकती हैं।

2. हैवी एम्ब्रॉयडर्ड पंजाबी सूट, जो दिखेगा बेहद आकर्षक

Heavy Embroidered Punjabi Suits for a Stunning Look

अगर आपको क्लासिक और सादगी भरा पारंपरिक अंदाज पसंद है, तो हैवी एम्ब्रॉयडर्ड पंजाबी सूट आपके लिए अच्छा विकल्प रहेगा। स्ट्रेट-कट कुर्ता, फिटेड पैंट और खूबसूरत दुपट्टे का कॉम्बिनेशन हर उम्र की महिलाओं पर अच्छा लगता है। खासतौर पर मैरून, रानी पिंक, वाइन या गहरे हरे रंग के सूट करवा चौथ के मौके पर बेहद आकर्षक नजर आएंगे।

  • स्टाइल टिप्स: आप सिल्क, जॉर्जेट या शिफॉन फैब्रिक में बारीक धागों की कढ़ाई, मिरर वर्क या गोल्डन बॉर्डर वाला डिजाइन चुन सकती हैं। इसके साथ चांदबाली, कड़े और एक छोटा क्लच बैग आपके लुक को फेस्टिव टच देने में मदद करेंगे।

3. शरारा सूट, जो देगा ग्लैमरस और फेस्टिव लुक

Sharara Suits for a Glamorous Festive Look

करवा चौथ पर अगर आप कुछ ऐसा पहनना चाहती हैं जो ट्रेडिशनल भी हो और बॉलीवुड की हीरोइन की तरह थोड़ा ग्लैमरस भी लगे, तो Sharara Suit बढ़िया रहेगा। शॉर्ट कुर्ती के साथ चौड़े घेरे वाला शरारा और एम्ब्रॉयडर्ड दुपट्टा पहनकर आप आसानी से एक शानदार फेस्टिव लुक पा सकती हैं। इस मौके पर पेस्टल पिंक, पीच, रेड, मैजेंटा जैसे रंग खूबसूरत लगेंगे। अगर आपको थोड़ा हैवी लुक पसंद है, तो जरी, सीक्विन या मिरर वर्क वाला शरारा चुन सकती हैं।

  • स्टाइल टिप्स: स्टेटमेंट ईयररिंग्स, मांगटीका और खुले बालों के साथ यह आउटफिट आपको करवा चौथ की शाम के लिए तैयार कर देगा।

4. सादगी में खूबसूरती के लिए पहनें पाकिस्तानी स्टाइल लॉन्ग सूट

Pakistani Long Suits for an Elegant Look

लंबे कुर्ते और खूबसूरत नेकलाइन पसंद करने वाली महिलाओं के लिए पाकिस्तानी स्टाइल सूट एक शानदार विकल्प हो सकता है। इस तरह के सूट में आमतौर पर लंबी कुर्ती, स्ट्रेट पैंट या प्‍लाजो और मैचिंग दुपट्टा शामिल होते हैं। इसका डिजाइन सादगी के साथ एक क्लासी लुक देने में मदद करता है, इसलिए यह उन महिलाओं के लिए खास है जो बहुत ज्यादा चमक-दमक के बिना भी खूबसूरत दिखना चाहती हैं। 2026 के Karwa Chauth के लिए आप वाइन, डीप रेड, पर्पल या बॉटल ग्रीन रंग में कढ़ाई वाला लॉन्ग सूट चुन सकती हैं।

  • स्टाइल टिप्स: इसके साथ लंबे झुमके, हल्का मेकअप और खुले बाल या लो बन आपके लुक को पूरा करने में मदद करेंगे। यह स्टाइल खासतौर पर उन महिलाओं को पसंद आ सकता है जो साड़ी के बिना आरामदायक कपड़ों में अपना पूजा करना चाहती हैं।

5. शाही अंदाज में होना है तैयार तो पहनें वेलवेट सूट

velvet suit for karwa chauth

अगर करवा चौथ के दिन मौसम ठंडा है, तो वेलवेट सूट आपके लिए स्टाइलिश और आरामदायक विकल्प बन सकता है। वेलवेट की हल्की चमक किसी भी अवसर को खास बना देती है। खासकर डार्क रंग जैसे मैरून, गहरा लाल, नेवी ब्लू, रॉयल ब्लू आदि में वेलवेट सूट बेहद खूबसूरत नजर आते हैं। आप चाहें तो वेलवेट कुर्ते के साथ सिल्क पैंट या मैचिंग बॉटम पहन सकती हैं।

  • स्टाइल टिप्स: इसके साथ गोल्ड ज्वेलरी आपके लुक को पारंपरिक और शाही अंदाज दे सकती है। हालांकि, वेलवेट थोड़ा भारी महसूस हो सकता है, इसलिए ऐसा डिजाइन चुनें जिसमें आप पूजा के दौरान लंबे समय तक आराम से बैठ सकें।

6. गोटा-पट्टी वाला सूट, जो देगा ट्रेडिशनल राजस्थानी टच

गोटा-पट्टी वाला सूट, जो देगा ट्रेडिशनल राजस्थानी टच

साल 2026 के करवा चौथ पर आप पारंपरिक भारतीय फैशन के अनुसार तैयार होकर राजसी लुक पाना चाहती हैं तो गोटा-पट्टी वर्क वाला सूट पहन सकती हैं जो एकदम राजस्थानी अंदाज में आपको तैयार होने में मदद करेगा। इस Suit Design में किया गया गोटा-पट्टी का काम, आकर्षक स्लीव्स और दुपट्टे का बॉर्डर बेहद खूबसूरत लगते हैं। इसमें आप पीला, ऑरेंज, रानी पिंक, लाल और हरा जैसे रंग चुन सकती हैं। अगर आप हल्का और आरामदायक आउटफिट चाहती हैं, तो कॉटन-सिल्क या जॉर्जेट में गोटा-पट्टी वाला सूट चुन सकती हैं।

  • स्टाइल टिप्स: इसके साथ ऑक्सिडाइज्ड या गोल्डन ज्वेलरी, रंगीन चूड़ियां और पारंपरिक जूती आपके लुक को खूबसूरत बना सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Karwa Chauth 2023: मात्र 500 रुपये से भी कम में मिल जाएंगे सूट के ये खास डिजाइंस, करवाचौथ के लिए करें ट्राई

7. सीक्विन वर्क वाला पलाजो सूट, जो देगा मॉडर्न और स्टाइलिश लुक

Sequin Palazzo Suits Are the Perfect Choice for a Glamorous Look

आप भी नए जमाने की दुल्हनिया हैं और आपको पारंपरिक कपड़ों में मॉडर्न टच पसंद हैं, तो सीक्विन वर्क वाला पलाजो सूट आपके लिए परफेक्ट हो सकता है। यह डिजाइन उन महिलाओं के लिए अच्छा रहेगा जो करवा चौथ पर स्टाइलिश तो दिखना चाहती हैं, लेकिन साड़ी या बहुत भारी लहंगे जैसा आउटफिट नहीं पहनना चाहतीं। स्ट्रेट या ए-लाइन कुर्ते के साथ वाइड-लेग पलाजो और हल्का शिमरी दुपट्टा एक खूबसूरत फेस्टिव कॉम्बिनेशन दे सकता है। Karwa Chauth के मौके पर ब्लश पिंक, सिल्वर, गोल्डन या डीप पर्पल रंगों वाला सूट चुना जा सकता है।

  • स्टाइल टिप्स: अगर आप दिन में पूजा के लिए तैयार हो रही हैं, तो हल्की चमक वाला सूट पहनना सही रहेगा। वहीं, शाम की पूजा और चांद देखने के लिए थोड़ा शाइनी आउटफिट चुन सकती हैं। इसके साथ आप ज्वेलरी कम ही रखें क्योंकि इसमें खुद ही सितारों का काम होता है।

यह भी पढ़ें- Karwa Chauth पर पहनें ये 5 Trendy Suits दिखेंगी खूबसूरत

आप भी करवा चौथ के मौके पर साड़ी की जगह अपनी पसंद के सूट को ट्राई कर सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

FAQ
करवा चौथ पर साड़ी की जगह कौन-से सूट पहनना सबसे अच्छा रहेगा?
करवा चौथ पर साड़ी की जगह लाल अनारकली सूट, हैवी एम्ब्रॉयडर्ड पंजाबी सूट, शरारा सेट, पाकिस्तानी स्टाइल लॉन्ग सूट और गोटा-पट्टी वर्क वाले सूट बेहतरीन विकल्प रहेंगे। ये सभी डिजाइन्स पारंपरिक होने के साथ-साथ पहनने में भी आसान होते हैं।
करवा चौथ के लिए कौन-से रंग का सूट पहनना शुभ माना जाता है?
करवा चौथ पर लाल रंग को खास महत्व दिया जाता है, क्योंकि इसे प्रेम और सुहाग का प्रतीक माना जाता है। इसके अलावा मैरून, रानी पिंक, मैजेंटा, बॉटल ग्रीन, वाइन और ऑरेंज रंग के सूट भी काफी खूबसूरत लगते हैं। अगर आप पारंपरिक लुक चाहती हैं, तो गोल्डन एम्ब्रॉयडरी वाला लाल सूट चुन सकती हैं।
करवा चौथ पर सबसे आरामदायक सूट डिजाइन कौन-सा है?
अगर आप ऐसा आउटफिट चाहती हैं जिसे सुबह से लेकर रात तक आसानी से पहना जा सके, तो स्ट्रेट-कट पंजाबी सूट, ए-लाइन कुर्ती के साथ पलाजो या हल्का अनारकली सूट चुन सकती हैं। इन डिजाइन्स में चलने, बैठने और पूजा करने में आसानी रहती है। कॉटन-सिल्क, जॉर्जेट और हल्के फैब्रिक से बने सूट भी आरामदायक रहेंगे। 
क्या करवा चौथ पर हैवी एम्ब्रॉयडरी वाला सूट पहनना अच्छा रहेगा?
करवा चौथ जैसे खास त्योहार पर हैवी एम्ब्रॉयडरी वाला सूट बेहद खूबसूरत और रॉयल लुक दे सकता है। जरी वर्क, सीक्विन, मिरर वर्क या गोटा-पट्टी के कम वाले सूट फेस्टिव लुक को खास बना देंगे। आप अपनी पसंद के अनुसार रेड, मरून या ग्रीन रंग का सूट चुन सकती हैं। 
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।