साड़ी-गहने हुए पुराने, करवा चौथ पर पत्नी को दें ये उपहार; चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान

इस करवा चौथ आप भी पत्नी पारंपरिक उपहारों से हटकर आधुनिक और विशेष तोहफे दे सकते हैं। इसमें स्मार्टवॉच, क्रेडिट कार्ड, निवेश योजना, हॉलिडे ट्रिप और स्पा पैकेज जैसे कई विकल्प शामिल हैं, जो पत्नी के चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं।
Updated:- 2026-10-23, 15:01 IST
karwa chauth 2026 gift ideas for wife

करवा चौथ पर पत्नी को उपहार में साड़ी और गहने देने की परंपरा अब पुरानी हो गई है। बदलते समय के साथ गिफ्ट्स देने के ट्रेंड भी बदल गए हैं। पहली बार करवा चौथ रखने वाली महिलाओं के लिए व्रत तो खास होगा ही, लेकिन गिफ्ट भी खास होना चाहिए। ऐसे में आप उन्‍हें स्मार्टवॉच, क्रेडिट कार्ड, निवेश योजना, हॉलिडे ट्रिप और स्पा पैकेज जैसे गिफ्ट्स दे सकते हैं। 

करवा चौथ पर पत्नी को दें ये उपहार

आइए जानते हैं इस साल ऑनलाइन और ऑफलाइन कैसे गिफ्ट्स ट्रेंड कर रहे हैं, जो आपके करवा चौथ को बनाएंगे खास..

स्मार्ट या स्टाइलिश वॉच

आजकल महिलाएं फिटनेस को लेकर बेहद जागरूक हो गई हैं। ऐसे में स्मार्ट वाच उनके लिए एक बेहतरीन गिफ्ट हो सकता है। इससे वे अपनी सेहत से जुड़ी पल-पल की अपडेट ले पाएंगी। ऐसा गिफ्ट देने से यह भी जाहिर होगा कि पति-पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर कितने फिक्रमंद हैं। इसके अलावा आप उन्हें एक ब्रांडेड और स्टाइलिश घड़ी भी गिफ्ट कर सकते हैं, जो उनके परिधान के साथ मेल खाती हो।

watch for karwa chauth gift

Image Credit: Amazon

क्रेडिट कार्ड

पत्नियों को बार-बार पति से पैसे मांगने में झिझक लगती है। इसलिए, उन्हें कुछ ऐसा दें जिससे वह आर्थिक रूप से स्वतंत्र बने। अगर आपकी पत्नी शापिंग की शौकीन हैं तो उन्हें क्रेडिट कार्ड गिफ्ट करें। इससे उन्हें खुद पर भी भरोसा बढ़ेगा।

निवेश योजना

वैसे तो आजकल अधिकांश पति पत्नियों के लिए बचत और निवेश के प्लान बनाते हैं लेकिन अगर आपने ऐसा अब तक नहीं किया है तो यह अच्छा मौका है। पत्नी के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए एक बेहतरीन निवेश की योजना बना सकते हैं।

investment plan for karwa chauth gift

Image Credit: Freepik

हॉलिडे ट्रिप

अगर आप अपनी पत्नी को स्पेशल फील कराना चाहते हैं तो उनकी पसंदीदा डेस्टिनेशन की ट्रिप प्लान करें। यह पति-पत्नी दोनों को एक बेहतरीन अनुभव प्रदान करेगा और साथ ही दोनों को साथ वक्त बिताने का मौका भी मिलेगा।

सोने का सिक्का या बिस्किट

सोने के आभूषण अधिकांश महिलाओं को पहली पसंद होते हैं। उन्हें सोना पहनना और रखना दोनों ही अच्छा लगता है। लेकिन अगर उन्हें सोने का सिक्का या सोने की बिस्किट दी जाए तो वह बहुत खुश होंगी क्योंकि यह एक बेहतरीन निवेश और बचत योजना है।

gold coin for karwa chauth gift 2026

Image Credit: Amazon

किचन का सामान

महिलाओं का अधिकांश समय किचन में ही जाता है। ऐसे में किचन के अप्लाइंसेस जो पुराने हो गए हैं, उन्हें बदलकर नए ला सकते हैं। इसके अलावा, कुकिंग आसान करने के लिए कॉफी मेकर, एयर फ्राइर जैसे सामान खरीदकर ला सकते हैं।

लग्जरी ब्यूटी किट

हर महिला को सजना-संवरना बहुत पसंद है। इन दिनों ऑनलाइन ब्यूटी किट्स पर काफी डिस्काउंट चल रहे हैं। अगर आप चाहें तो उन्हें ऐसा कोई तोहफा दे सकते हैं, जिसमें ब्यूटी के सारे प्रोडक्ट्स उपलब्ध हो।

makeup kit for karwa chauth gift

Image Credit: Amazon

स्पा पैकेज (सालाना सब्सक्रिप्शन)

त्योहारों की तैयारियों के बीच महिलाओं को अपने लिए वक्त नहीं मिलता। इसलिए, अगर उन्हें स्पा के पैकेज का सालाना सब्सक्रिप्शन गिफ्ट किया जाए, तो वे बहुत खुश हो जाएंगी। दरअसल, महिलाओं को पैंपर करने का यह सबसे अच्छा तरीका है।

यह भी पढ़ें- करवा चौथ पर मजबूत होगा आपका रिश्ता, गिफ्ट आईडियाज के साथ पत्नी की मुस्कान होगी और खूबसूरत!

करवा चौथ कस्टमाइज्ड थाली

करवा चौथ की थाली बहुत ही खास होती है। इस थाली में केवल पूजा सामग्री न रखकर इसे कस्टमाइज्ड बनाना एक बेहतरीन विकल्प है। जैसे इसमें मेकअप की चीजें, ज्वेलरी आदि रखकर दे सकते हैं।

thali for karwa chauth gift

Image Credit: Amazon

गैजेट्स

महिलाओं को गैजेट्स बहुत पसंद आते हैं, जैसे नई तकनीक वाले मोबाइल फोन, कैमरा, आटोमेटेड मिरर आदि भी गिफ्ट कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- करवा चौथ पर प्‍यारी सासू मां को भूलकर भी उपहार में न दें ये चीजें, ये गिफ्ट देने से बढ़ेगी रिश्ते में मिठास

स्पेशल डिनर

करवा चौथ का व्रत खोलने के बाद उन्हें किसी खास जगह पर डिनर के लिए लेकर जा सकते हैं, जहां वह बहुत वक्त से जाना चाहती थीं। पत्नी को सरप्राइज देने का यह सबसे बेहतरीन मौका है।

dinner date for karwa chauth gift

Image Credit: Freepik

आप भी करवा चौथ के मौके पर अपनी पत्नी को इनमें अपनी पसंद का गिफ्ट दे सकते हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

लेखक- सुमन अग्रवाल

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।