बनारसी से लेकर पैठणी तक... नीता अंबानी की ये 5 गॉर्जियस साड़ियां इस करवा चौथ आपको देंगी महारानी वाला लुक
-1792063949260.webp)
करवा चौथ का त्योहार हर सुहागिन महिला के लिए बेहद खास होता है। इस दिन हर महिला सबसे खूबसूरत और सबसे अलग दिखने की चाहत रखती है। अगर आप भी इस करवा चौथ पर अपने ट्रेडिशनल अवतार में रॉयल्टी का तड़का लगाना चाहती हैं, तो नीता अंबानी के शानदार साड़ी कलेक्शन से बेहतर इंस्पिरेशन कोई नहीं हो सकती है। चाहे वह हैवी बनारसी की भव्यता हो, कांजीवरम की चमक हो या फिर खूबसूरत पैठणी की नफासत; नीता अंबानी के ये साड़ी लुक्स आपके करवा चौथ के आउटिफिट को खास बना सकते हैं। आइए देखते हैं नीता अंबानी के कुछ ऐसे ही आइकॉनिक साड़ी लुक्स, जिनसे आइडिया लेकर आप भी इस करवा चौथ पर पा सकती हैं एक परफेक्ट और एलिगेंट लुक।
इस करवा चौथ नीता अंबानी की ये 5 गॉर्जियस साड़ियां करें ट्राई
क्या आप करवा चौथ की शापिंग शुरू कर चुकी है? अगर नहीं तो, इस बार करवा चौथ पर नीता अंबानी की साड़ियों से इंस्पिरेशन जरूर लें, जिसमें बनारसी, पैठणी, कांजीवरम और जॉर्जेट साड़ी शामिल हैं।
1. बनारसी साड़ी
इस करवा चौथ पर अगर आप भी एलिगेंट लगना चाहती हैं तो आर्ट सिल्क, चंदेरी-बनारसी मिक्स या सेमी-काटन बनारसी साड़ी जरूर चुन सकती हैं। यह दिखने में बहुत ही हैवी लगेगी। कलर में आप लाल, रानी पिंक, मैरून या वाइन कलर की साड़ियां चुन सकती हैं।
- इसके साथ आप पोलकी या कुंदन का चोकर व नैकलेस और मैचिंग झुमके वियर कर सकती हैं।
- अगर नैकलेस बहुत हैवी है, तो बाकी हाथों में सिर्फ ट्रेडिशनल कड़े या कंगन पहनें।
- बालों में आप ट्रेडिशनल लुक के लिए गजरे के साथ लो बन बना सकती हैं।
Photo Credit: Swadesh (Instagram)
2. कांजीवरम साड़ी
अगर आप भी करवा चौथ पर नीता अंबानी जैसा क्लासी और रॉयल लुक चाहती हैं, तो आइवरी, ऑफ-व्हाइट या शैंपेन गोल्ड कलर में आर्ट सिल्क या सेमी-कांजीवरम साड़ी चुन सकती हैं।
- साड़ी के साथ, आर्टिफिशियल टेम्पल ज्वेलरी का लॉन्ग नेकलेस और मैचिंग झुमके या इयररिंग्स बहुत ही अच्छे लगेंगे।
- इसके अलावा, साड़ी के साथ मैच करता हुआ गोल्डन या आइवरी कलर का सिंपल सिल्क ब्लाउज बहुत अच्छा लगेगा।
- अगर आप चाहें, तो स्लीव्स पर हल्का गोटा-पट्टी या जरी का बॉर्डर लगवा सकती हैं। इस तरह के ट्रेडिशनल लुक के साथ बालों में लो बन बहुत ही क्लासी लगेगा।
Photo Credit: Swadesh (Instagram)
3. जार्जेट साड़ी
इस करवा चौथ अगर आप भी नीता अंबानी जैसे रॉयल और सुंदर दिखना चाहती हैं, तो हल्की और फ्लोई पिंक जॉर्जेट, शिफॉन या ऑर्गेंजा साड़ी चुन सकती हैं, जिसके बॉर्डर पर बारीक लेस या थ्रेड-सीक्विन वर्क किया गया हो।
- साड़ी के साथ आप सिंपल ब्लाउज सिलवाएं, जो एकदम क्लासी लगेगा।
यह भी पढ़ें- सगाई में देने के लिए यहां देखें पायल के नए डिजाइंस के फोटो, होने वाली बहु को आएंगे खूब पसंद
- साड़ी के साथ आप मोतियों का हल्का और क्लासी नेकलेस सेट ले सकती हैं, जिसमें बीच में कोई छोटा सा फ्लोरल या लोटस जैसा पेंडेंट लगा हो। जिसपर खुले हुएअ वेवी बाल बहुत ही अच्छे लगेंगे।
Photo Credit: Swadesh (Instagram)
4. पैठणी साड़ी
पैठणी साड़ी भारतीय परंपरा में एक खास जगह रखती है और हर त्योहार या शादी के लिए यह सदाबहार मानी जाती है। इसलिए, इस करवा चौथ आप जामुनी, मैरून या वाइन कलर की सेमी-पैठणी जरूर ट्राई करें।
- यह साड़ी दिखने में बेहद रिच और रॉयल देती है।
- इस साड़ी के साथ का ही मैचिंग फैब्रिक सिंपल एल्बो-लेंथ ब्लाउज सिलवाएं।
- पैठणी साड़ी के साथ बालों जूड़ा और गजरे की लेयर सबसे बेहतरीन लगती है।
Photo Credit: Swadesh (Instagram)
यह भी पढ़ें- साड़ी से हो गई हैं बोर? करवा चौथ पर ट्राई करें ये 5 ट्रेंडी अनारकली सूट डिजाइन और स्टाइलिंग टिप्स
5. चिकनकारी साड़ी
इस करवा चौथ अगर आप स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, तो पेस्टल पिंक या लैक-कलर में मशीन-वर्क वाली शिफॉन या जॉर्जेट चिकनकारी साड़ी बहुत ही बेहतरीन लगेगी।
- इसके साथ ऑर्गेंजा या नेट फैब्रिक की स्लीव्स वाला ब्लाउज बहुत ही अच्छा लगेगा।
- ज्वैलरी की बात करें तो इस साड़ी के साथ अमेरिकन डायमंड (AD) या जिरकॉन के लाइटवेट ड्रॉप इयररिंग्स सुंदर लगेंगे।
- हेयरस्टाइल में बालों को खुला रखकर सॉफ्ट कर्ल्स या वेव्स बना सकती हैं। चाहें तो आप साइड-पार्टेड हाफ अप हेयरस्टाइल भी बना सकती हैं।
Photo Credit: Swadesh (Instagram)
साड़ी स्टाइल करते समय रखें इन बातों का ध्यान
साड़ी भारतीय परंपरा का एक बेहद खूबसूरत आउटविट है। चाहे कोई त्योहार हो, शादी-विवाह हो या ऑफिस का कोई खास मौका, सही तरीके से स्टाइल की गई साड़ी आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देती है। इसलिए, साड़ी स्टाइल करते समय ध्यान जरूर रखें।
1. बॉडी टाइप के हिसाब से सही फैब्रिक की साड़ी चुनें।
2. ब्लाउज की फिटिंग एकदम सही और नेकलाइन साड़ी के हिसाब से होनी चाहिए।
3. ट्रेडिशनल कॉटन पेटिकोट की जगह साड़ी शेपवेयर का इस्तेमाल करें।
4. सामने की प्लीट्स (चुनट) को बराबर बनाकर अच्छे से पिन-अप करें।
5. साड़ी पहनने से ठीक पहले ही अपने फुटवियर (हील्स) पहन लें।
6. हैवी साड़ी के साथ हल्की ज्वेलरी और सिंपल साड़ी के साथ स्टेटमेंट ज्वेलरी पहनें।
करवा चौथ का पर्व पारंपरिक सुंदरता और उत्सव का संगम है। ऐसे में भारी-भरकम बजट खर्च किए बिना भी आप स्मार्ट शॉपिंग और सही स्टाइलिंग के जरिए नीता अंबानी जैसा रॉयल और एलिगेंट लुक आसानी से पा सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
- हैवी सिल्क और जरी साड़ी की केयर कैसे करें?
- इन्हें कभी घर पर न धोएं, हमेशा ड्राई क्लीन करवाएं और सूती कपड़े में लपेटकर रखें।
- हैवी साड़ी के साथ हील्स पहनें या फ्लैट्स?
- सही ड्रेपिंग के लिए ब्लॉक हील्स बेस्ट हैं, लेकिन आरामदायक अनुभव के लिए आप एम्बेलिश्ड जूती या फ्लैट्स पहन सकती हैं।
- साड़ी की प्लेट्स दिनभर खराब न हों, इसके लिए क्या करें?
- प्लेट्स सेट करने के बाद अंदर की तरफ से एक छोटी सेफ्टी पिन लगा दें, जिससे वे अपनी जगह से नहीं हिलेंगी।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।