करवा चौथ पर हर सुहागन की पहली पसंद बनेंगे मंगलसूत्र के ये 4 ट्रेंडी डिजाइन

इस करवा चौथ आप अगर नया मंगलसूत्र खरीदने का प्लान बना रही हैं, तो नीचे दिए गए ये 4 डिजाइन एक बार जरूर ट्राई करें। यह आपके लुक को और ज्यादा सुंदर बनाएंगे और साथ ही इन्हें पहनने से आप मॉडर्न भी दिखेंगी।
Updated:- 2026-10-21, 15:12 IST
Karwa Chauth 2026 Mangalsutra Trendy Designs

Karwa Chauth 2026 Trendy Mangalsutra Designs: करवा चौथ का त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए काफी खास माना जाता है और इस साल यह त्योहार 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए कामना करती है और व्रत रखती हैं। सोलह श्रृंगार से लेकर खूबसूरत साड़ी और गहनों तक, हर चीज उनके लुक को निखारती है। ऐसे में मंगलसूत्र सिर्फ एक गहना नहीं, बल्कि शादीशुदा जिंदगी का अहम हिस्सा है। अगर आप करवा चौथ 2026 पर अपने लुक में कुछ नया और ट्रेंडी जोड़ना चाहती हैं, तो इस बार पुराने डिजाइन के बजाय कुछ खास डिजाइन के मंगलसूत्र चुन सकती हैं।

करवा चौथ के लिए 4 मंगलसूत्र डिजाइन

इस करवा चौथ अगर पुराने मंगलसूत्र पहनना नहीं चाहती हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं, तो ये 4 ट्रेंडी डिजाइन आपके लिए परफेक्ट है।

1. सात फेरों वाला कुंदन मंगलसूत्र

करवा चौथ के मौके पर अगर आप ऐसा मंगलसूत्र पहनना चाहती हैं, जो खूबसूरत होने के साथ शादी की भी याद दिलाए, तो सात कुंदन वाला मंगलसूत्र अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसमें पेंडेंट के बीच सात गोल कुंदन या हीरे के स्टोन लगे होते हैं। यह शादी के सात पवित्र फेरों का प्रतीक माने जाते हैं। काले मोतियों और सोने की पारंपरिक चेन के साथ इसका डिजाइन और ज्यादा सुंदर लगता है।

स्टाइल करने का तरीका: इस करवा चौथ पर सात फेरों वाले कुंदन डिजाइन के साथ आप लाल, मैरून या हरे रंग की साड़ी पहन सकती हैं। यह आपके त्योहार के लुक को खास बनाने में मदद करेगा।

mangalsutra trendy designs 2026 7 phera

image credit-Pinterest (Etsy)

2. फूल-पत्तियों वाला मंगलसूत्र

अगर आपको हल्के और खूबसूरत गहने पसंद हैं, तो फूलों और पत्तियों से सजा यह मंगलसूत्र आपके लिए सही रहेगा। इसके पेंडेंट में फूलों की पंखुड़ियों या पत्तियों जैसी बारीक डिजाइन बनाई जाती है। यह मंगलसूत्र पारंपरिक कपड़ों के साथ काफी अच्छे लगते हैं।

स्टाइल करने का तरीका: करवा चौथ पर साड़ी या लहंगे के साथ इसे पहनने से आपका लुक सादगी भरा होने के साथ सुंदर भी दिखेगा।

mangalsutra trendy designs 2026 floral

image credit-Pinterest (Etsy)

3. डबल चेन वाला मंगलसूत्र

करवा चौथ की पूजा और शाम के खास मौके के लिए डबल चेन वाला मंगलसूत्र भी शानदार ऑप्शन है। इसमें काले मोतियों और सोने की डबल लड़ियां होती हैं, जिनके साथ बड़ा और बारीक डिजाइन का पेंडेंट दिया जाता है। इस डिजाइन को पहनने से गला भरा हुआ लगता है।

यह भी पढ़ें- Light Weight Mangalsutra Designs: हर दिन पहनने के लिए बेस्ट हैं ये मंगलसूत्र डिजाइंस, दिखने में भी लगेंगे खूबसूरत

स्टाइल करने का तरीका: अगर आप भारी साड़ी, बनारसी लहंगा या ट्रेडिशनल सूट पहन रही हैं, तो यह मंगलसूत्र आपके पूरे लुक को रॉयल अंदाज दे सकता है।

mangalsutra trendy designs 2026 double layer

image credit-Pinterest (Nitin Jain)

4. डबल हार्ट वाला रोमांटिक मंगलसूत्र

महिलाएं जिन्हें पारंपरिक गहनों में मॉडर्न टच पसंद हैं। वह डबल या ट्रिपल हार्ट डिजाइन वाला मंगलसूत्र पहन सकती हैं। इसमें आपस में जुड़े दिल के शेप के पेंडेंट बनाए जाते हैं, जो रोज गोल्ड या दो अलग रंगों की धातु में खूबसूरत लगते हैं। यह डिजाइन प्यार और रिश्ते की मजबूती को दर्शाने वाला खास अंदाज देता है।

स्टाइल करने का तरीका: करवा चौथ पर इसे हल्की साड़ी, अनारकली सूट या इंडो-वेस्टर्न आउटफिट के साथ पहन सकती हैं।

mangalsutra trendy designs 2026 kundan

image credit-Pinterest (Meghna)

मंगलसूत्र चुनते समय इन बातों का रखें ध्यान

करवा चौथ के लिए मंगलसूत्र खरीदते समय सिर्फ डिजाइन ही नहीं, बल्कि उसकी लंबाई, वजन और पहनने में आराम का भी ध्यान रखें।

  • अगर आपको रोजाना मंगलसूत्र पहनना पसंद है, तो हल्का और छोटे पेंडेंट वाला डिजाइन चुनें।
  • वहीं, पूजा या किसी खास अवसर पर पहनने के लिए भारी पेंडेंट और डबल चेन वाला खरीदना बेहतर हो सकता है।
  • अपनी साड़ी, ब्लाउज की नेकलाइन और बाकी गहनों के साथ मेल बिठाकर मंगलसूत्र चुनें, ताकि आपका पूरा लुक अच्छा लगे।

यह भी पढ़ें- 2 Gram Gold Pendant Designs: सिर्फ 2 ग्राम में बनवाएं मंगलसूत्र के ये सुंदर पेंडेंट, डेली व‍ियर के ल‍िए हैं बेस्‍ट ऑप्‍शन

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

main image credit- Pinterest (Hanumant jewels, Trend Aura)

FAQ
करवा चौथ 2026 पर किस तरह का मंगलसूत्र ट्रेंड में रहेगा?
कुंदन पेंडेंट, फूल-पत्तियों वाले डिजाइन, डबल चेन और हार्ट शेप मंगलसूत्र पारंपरिक और आधुनिक लुक पसंद करने वाली महिलाओं के लिए अच्छे विकल्प हैं।
साड़ी के साथ कौन-सा मंगलसूत्र सबसे खूबसूरत लगेगा?
बनारसी या सिल्क साड़ी के साथ कुंदन और डबल चेन वाला मंगलसूत्र अच्छा लगता है। हल्की साड़ी के साथ छोटा पेंडेंट या फ्लोरल डिजाइन भी चुन सकती हैं।
रोजाना पहनने के लिए कौन-सा मंगलसूत्र डिजाइन सही है?
रोजाना इस्तेमाल के लिए हल्का, छोटी चेन और छोटे पेंडेंट वाला मंगलसूत्र सुविधाजनक रहता है। खरीदते समय उसकी मजबूती और पहनने में आराम जरूर जांचें।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।