करवा चौथ का त्योहार इस साल 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इसकी तैयारियां महिलाओं ने करनी शुरू कर दी है। इस दिन में पहनने के लिए हम अलग-अलग तरह के कपड़ों को खरीदते हैं। साथ में पहनने के लिए गहने भी लेते हैं। लेकिन इस बार आप हैवी नेकलेस खरीदने की बजाए गोल्ड चेन के अलग-अलग डिजाइन को खरीद सकती हैं। इसे पहनकर भी आपका लुक अच्छा लगेगा। चलिए आपको बताते हैं किस तरह के चेन डिजाइन को आप वियर कर सकती हैं।
आप आउटफिट के साथ पहनने के लिए गोल्ड की लेयर वाली चेन को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह की चेन में आपको 2 से 3 लेयर के डिजाइन मिलेंगे। साथ ही, इसमें अलग से ट्विस्ट वाला डिजाइन भी देखने को मिलेगा। इससे ये चेन और भी ज्यादा अच्छी लगेगी। इसे आप साड़ी या लहंगे हर किसी के साथ वियर कर पाएंगी।
आप अगर कुछ अलग तरह की चेन को वियर करना चाहती हैं, तो इसके लिए आप मटरमाला चेन को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह की मटरमाला आपको शॉर्ट और लॉन्ग दोनों तरह की मिलेगी। इससे आपका लुक अच्छा लगेगा। साथ ही, आप सुंदर नजर आएंगी। इसे पहनने के बाद आपको हैवी नेकलेस पहनने की जरूरत नहीं पड़ेगी। साथ ही, आपका लुक अच्छा लगेगा। मार्केट में इस तरह की चेन आपको आर्टिफिशियल डिजाइन में 200 से 300 रुपये में मिल जाएगी।
आप गोल्ड चेन में हार्ट डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। इसमें आपको ऊपर की तरफ सिंपल चेन मिलेगी। नीचे की तरफ हार्ट डिजाइन मिलेगा। इससे आपका लुक अच्छा लगेगा। साथ ही, आपको चोकर नेकलेस स्टाइल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस तरह की चेन साड़ी और सूट दोनों में अच्छी लगेगी। मार्केट में इस तरह की चेन आपको 100 से 200 रुपये में मिल जाएगी।
इसे भी पढ़ें: Jewellery Designs: इंडो वेस्टर्न आउटफिट के साथ पहनें ये ज्वेलरी, देखें डिजाइंस
यह विडियो भी देखें
आप लुक को स्टाइल करना चाहती हैं तो इसके लिए आप सिंपल चेन को स्टाइल कर सकती हैं। इससे आपका लुक अच्छा लगेगा। साथ ही, आपको ये चेन आसानी से मिल जाएगी। इस तरह की चेन आप साड़ी और सूट के साथ वियर कर सकती हैं। मार्केट में ये आपको 100 से 150 रुपये में मिल जाएगी।
इसे भी पढ़ें: अंबानी लेडिज की तरह आप भी दिवाली पर स्टाइल कर सकती हैं एमराल्ड ज्वेलरी, देखें डिजाइंस
इस बार स्टाइल करें ये चेन। इससे आपका लुक भी अच्छा लगेगा। साथ ही, आप सबसे अलग नजर आएंगी। साथ ही, आपको ज्यादा सेट स्टाइल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसे आप अपनी ज्वेलरी कलेक्शन में भी रख सकती हैं। मार्केट में ये फैंसी चेन आसानी से मिल जाएगी।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Amazon/ Kushal's Fashion Jewellery/ Brandsoon
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।