
हिंदू धर्म में सुहागनों के लिए मंगलसूत्र का महत्त्व अधिक होता है। इसमें आपको कई सारे डिजाइंस और वेरायटी देखने को मिल जाएंगी। आजकल वैसे तो छोटे साइज के मिनिमल डिजाइन वाले मंगलसूत्र ज्यादा पहनें जाते हैं, लेकिन अगर आप किसी खास मौके के लिए तैयार हो रही हैं तो हैवी और फैंसी डिजाइन के मंगलसूत्र आपके लिए बेस्ट रहेंगे।

आप चाहें तो गले में हैवी नेकपीस की जगह पर केवल मंगलसूत्र पहन सकती हैं। तो आइए देखते हैं कंगन के फैंसी और हैवी डिजाइंस, जिन्हें आप अपनी हथेली में पहन सकती हैं। साथ ही, बताएंगे इन कंगन को स्टाइलिश लुक देने के आसान टिप्स-

गोल्ड में सिंपल डिजाइन के मंगलसूत्र ढूंढ रही हैं तो इस तरह के मराठी स्टाइल वाले मंगलसूत्र आपके लुक में जान डालने का काम कर सकते हैं। बात अगर लेटेस्ट फैशन की करें तो इसमें आप छोटी लेंथ वाली चेन के साथ में डबल डिजाइन को चुन सकती हैं।
-1729074999582.jpg)

आप इस तरह के डबल लेयर वाले मंगलसूत्र को भी स्टाइल कर सकती हैं। इसमें आपको दो लेयर वाला डिजाइन मिलेगा। इसमें गोल डिजाइन का पेंडेंट और पीछे की लडी सिंगल मिलेगी। आप चाहें तो इसे गोल्डन डिजाइन में भी ले सकती हैं और स्टोन डिजाइन में भी खरीद सकती हैं।

आप चाहें तो इस बार करवा चौथ पर पहनने के लिए कुंदन वर्क वाले मंगलसूत्र को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह के मंगलसूत्र में गोल्ड के पैंडेंट के साथ कुंदन की लटकन का डिजाइन मिलता है। इससे से फैंसी लगता है। इसे आप अपनी साड़ी के मैचिंग कलर के हिसाब से ले सकती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें लगे कुंदन आपको अलग-अलग कलर में मिल जाएंगे।

स्टोन डिजाइन में आपको डेली वियर से लेकर सिंपल और हैवी डिजाइन के मंगलसूत्र में आपको कई सारे डिजाइंस में कलेक्शन देखने को मिल जाएंगी। इसमें आप डेली वियर के लिए सिंगल या 3 स्टोन वाले मंगलसूत्र को गले में पहन सकती हैं। इस तरह की मंगलसूत्र के साथ में आपको साथ में छोटे साइज के नाग वाले इयररिंग्स भी साथ में मिल जाएंगे।

हैवी डिजाइन के मंगलसूत्र आजकल सिर्फ बड़े-बड़े त्योहारों और शादियों में पहनें जाते हैं। ज्यादातर गोल्ड के मंगलसूत्र केवल शादी के टाइम या किसी न खास मौके के लिए पहना जाता है। वहीं अगर आप इतना महंगा मंगलसूत्र नहीं पहनना चाहती हैं तो इसमें आपको आर्टिफिशियल डिजाइन में भी कई मंगलसूत्र देखने को मिल जाएंगे।

-1728391454626.jpg)
डायमंड ज्वेलरी हम सभी पहनना पसंद करते हैं। इसमें आपको रूबी या एमरल्ड यानी मैरून और ग्रीन डायमंड स्टोन में कई सारे डिजाइंस देखने को मिल जाएंगे। इसमें आपको किसी भी आकर जैसे स्टार, मून, मोती, पीकॉक डिजाइन जैसे अन्य कई सारे मंगलसूत्र देखने को मिल जाएंगे। आजकल इसमें आपको आर्टिफिशियल डायमंड में काफी बड़ा कलेक्शन देखने को मिल जाएगा।

इसे भी पढ़ें: Toe Ring Designs: करवा चौथ पर बिछिया बदलने का है मन, तो इन डिजाइंस को खरीदकर करें वियर
अगर आपको मंगलसूत्र की ये खूबसूरत डिजाइंस पसंद आई हों, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें उपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Credit: jewelegance, kolhapurisaaj, wamanharipethesons
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।