साड़ी का फैशन कभी खत्म नहीं होता। फैशन ट्रेंड के बदलते ही अलग-अलग डिजाइन मार्केट में आते रहते हैं। साथ ही, कलर भी अलग-अलग मिल जाते हैं। बांधनी साड़ी आजकल काफी ट्रेंड में है। इस डिजाइन की साड़ी पहनने में आसान होती है। साथ ही, पहनने के बाद कम्फर्टेबल रहती है। आप इसमें रेड कलर ऑप्शन को ट्राई कर सकती हैं। जिसमें आपको वर्क अलग-अलग मिल जाएंगे। चलिए आपको बताते हैं किस तरह के डिजाइन आप रेड कलर साड़ी में ट्राई कर सकती हैं।
अगर आपको कुछ नया ट्राई करना है, तो इसके लिए आप रेड कलर बांधनी साड़ी में गोटा पट्टी वर्क वाले डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। इसमें जो साड़ी होती है, वो प्लेन होती है। बस आपको गोटा वर्क बॉर्डर पर मिलता है, जिससे साड़ी अच्छी लगती है। आप भी किसी फंक्शन या त्योहार पर इस तरह की साड़ी को वियर कर सकती हैं। इसमें आपका लुक अच्छा लगेगा। मार्केट में इस तरह की साड़ी आपको 250 से 500 रुपये में मिल जाएगी।
रेड कलर ज्यादा हाइलाइट नहीं करना तो ऐसे में आप कॉन्ट्रास्ट डिजाइन के साथ आप इस साड़ी को खरीद सकती हैं। इसमें आपको रेड कलर के साथ मिरर वर्क गोटा मिलेगा। इससे साड़ी यूनिक और अलग लगेगी। साथ ही, जो डिजाइन बीच में डिजाइन मिलेगा। उसमें भी गोटा वाले कलर को इस्तेमाल किया गया होगा, ताकि रेड कलर बांधनी साड़ी अच्छी लगे। इस तरह की साड़ी आपको मार्केट में 300 से 500 रुपये में मिल जाएगी।
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ें: इन बॉर्डर डिजाइन से प्लेन साड़ी को बनाएं हैवी, जानें लगाने का तरीका
अगर आपको गोटा वर्क या हैवी बॉर्डर साड़ी पसंद नहीं है, तो इसके लिए आप इस तरह की सिंपल साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं। रेड के साथ येलो कलर कॉम्बिनेशन अच्छा लगता है। साथ ही, यह साड़ी में एक ग्रेस ऐड करता है। आप इसके साथ प्लेन रेड ब्लाउज को वियर करें। इससे साड़ी और भी अच्छी लगेगी। मार्केट में इस तरह की साड़ी आपको 250 से 500 रुपये में मिल जाएगी।
इस बार रेड कलर बांधनी साड़ी के इन डिजाइंस को ट्राई करें। इसमें आपका लुक भी अच्छा लगेगा। साथ ही, आप अलग नजर आएंगी। मार्केट से खरीदने पर आपको इसमें ऑप्शन भी कई सारे मिल जाएंगे।
इसे भी पढ़ें: Saree Fashion: इन बॉर्डर ऑर्गेंजा साड़ी को करें स्टाइल, दिखेंगी खूबसूरत
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit-Amazon
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।