'बेबो' नाम की साड़ी पहन करीना ने दिखाया स्टाइलिश अंदाज, सोनम कपूर से गौरी खान तक कपड़ों को लेकर इतने क्रिएटिव हुए हैं सेलेब्स

करीना कपूर ने आखिर साबित कर दिया कि वो 'खुद की फेवरेट' हैं। उन्होंने अपने ही नाम को फूल की डिजाइन की तरह बनाकर साड़ी पहन ली। 

kareena kapoor blouse design and saree

जहां बात फैशन की आती है वहां करीना कपूर खान को कोई पछाड़ नहीं सकता। बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश हिरोइनों में से एक करीना का वॉर्डरोब इंस्पिरेशन लेने जैसा है। उनका फैशन सेंस हमेशा सबसे ऊपर रहता है। भले ही वो ट्रेडिशनल ड्रेस में हों या फिर वेस्टर्न आउटफिट में उनका ड्रेसिंग सेंस कुछ अलग ही होता है। हाल ही में अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए करीना ने एक खास साड़ी पहनी है। उनकी साड़ी ने हमें काफी इम्प्रेस किया है।

करीना कपूर खान ने अपनी फिल्म 'गुड न्यूज' को प्रमोट करने के लिए कपिल शर्मा के शो में खास अपीयरेंस दी। इस शो में फिल्म की स्टार कास्ट मौजूद थी। करीना ने इस मौके पर एक खास साड़ी पहनी जिसपर सभी का दिल आ गया।

करीना की फिल्म का डायलॉग तो आपको याद ही होगा, 'मैं अपनी फेवरेट हूं।' फिल्म 'जब वी मेट' का ये डायलॉग काफी फेमस हुआ था और करीना की ये नई साड़ी पूरी तरह से उस डायलॉग को सच साबित करती है।

इसे जरूर पढ़ें- लहंगे का भारी दुपट्टा या साड़ी संभाल कर हो गई हैं परेशान, तो मलाइका और कैटरीना से लें स्टाइल इंस्पिरेशन

बेबो की खास साड़ी-

करीना की इस व्हाइट साड़ी में बेबो शब्द लिखा हुआ था। उनके आंचल में बड़े ही स्टाइलिश अंदाज़ में इस शब्द को लिखा गया था जो असल में साड़ी का डिजाइन ही लग रहा था।

kareena kapoor bebo saree unique look

उनकी साड़ी के साथ-साथ करीना का ब्लाउज डिजाइन भी काफी यूनीक लग रहा था। ये क्लासी अंदाज़ में सिंगल शोल्डर पिस्ता रंग का ब्लाउज था। ये साड़ी से बिलकुल मैच कर रहा था।

करीना की पिस्ता रंग की साड़ी में बेबो शब्द डस्टी पिंक रंग से लिखा गया था। इसी के साथ उसे किसी फूल की तरह डिजाइन किया गया था। उसमें पत्तियां भी बनी हुई थीं। ऐसा डिजाइन बनाया गया था जैसे उनका नाम खुद ही फूल हो।

करीना ने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए न्यू़ड मेकअप किया था। उसमें ब्लश पिंक रंग का ब्लशर और साथ में परफेक्ट कॉन्टोरिंग थी। उनके गालों पर हाईलाइटर भी लगा हुआ था। इसी के साथ उनका आईशैडे स्मोकी लुक दे हा था।

करीना ने इसके साथ डैंगल इयररिंग्स पहने हुए थे। उनके इयररिंग्स काफी यूनीक लग रहे थे। इसके अलावा करीना के बाल पीछे की ओर थे और उन्होंने अपनी लटों को सामने आने दिया था। करीना के क्लोज अप फोटोज में भी उनका लुक बहुत ही अच्छा दिख रहा है। करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ये तस्वीरें शेयर की थीं।

करीना की फिल्म 'गुड न्यूज' असल में ऐसे दो जोड़ों की कहानी है जो प्रेग्नेंसी की समस्या से उलझ रहे होते हैं और IVF का सहारा लेते हैं। लेकिन डॉक्टर की गलती से दोनों के स्पर्म आपस में एक्सचेंज हो जाते हैं और फिर उन सभी की जिंदगी में भूचाल आ जाता है। इस फिल्म में करीना के साथ अक्षय कुमार, दिलजीत दोसांज और कियारा आडवाणी भी हैं।

और भी कई सेलेब्स पहन चुके हैं ऐसी साड़ियां और लहंगे-

क्या आपको सोनम कपूरा का अनामिका खन्ना वाला हॉट पिंक लहंगा याद था। जिसमें उन्होंने 'it's AK-OK' के साथ अपना नाम सोनम कपूर भी इस लहंगे में लिखवाया था। यही बहुत खास लहंगा था। ऐसा ही कुछ-कुछ रिया कपूर ने भी पहना हुआ था।

sonam kapoor masaba gupta gauri khan style

इसी के साथ ही सोनम कपूर ने एक दक्षिण भारतीय भाषा में लिखी हुई एक खास साड़ी पहनी थी जिसके साथ बलून स्लीव ऑफ-शोल्डर ब्लाउज पहना गया था।

samantha ruth prabhu lehenga love story

सोनम कपूर ही नहीं बल्कि गौरी खान ने भी अंग्रेजी के कोट्स वाली साड़ी पहनी थी जिसमें वो काफी स्टाइलिश लग रही थीं। अगर क्रिएटिविटी की बात करें एक्ट्रेस समैंथा रूथ ने अपनी शादी के एक फंक्शन में कुछ अलग ही लेवल की क्रिएटिविटी दिखाई थी। उन्होंने इस फंक्शन में अपनी लव स्टोरी अपने लहंगे में प्रिंट करवाई थी।

इसे जरूर पढ़ें- महिला सुरक्षा के बारे में श्वेता तिवारी ने बोली बड़ी बात, 'पुलिस और कानून कभी नहीं बदलने वाला'

समैंथा के इस लहंगे की कई जगह तारीफ हो रही थी। इसी के साथ, उनके लहंगे को सोशल मीडिया पर भी काफी ट्रेंड किया गया था।

rhea kapoor style

अगर ऐसे ही बात कर रहे हैं तो करिश्मा कपूर और कई एक्ट्रेस ने ऐसी ही साड़ियां पहनी हैं। इतना ही नहीं मसाबा गुप्ता ने अपने नए कलेक्शन की साड़ी पहनी थी तो देखिए किस तरह से उन्होंने अपनी साड़ी में नाम लिखवाया है।

इस तरह की क्रिएटिविटी हम भी अपने कपड़ों में दिखा सकते हैं और ये वाकई काफी यूनीक लुक होगा। अपने स्टाइल स्टेटमेंट में हम भी ये इंक्लूड कर सकते हैं।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP