Kamarband Designs: आउटफिट को दें रॉयल टच, लहंगे और साड़ी के साथ पेयर करें ये कमरबंद डिजाइंस

महिलाओं को ज्वेलरी पहनना काफी पसंद होता है। इसी वजह से वो अक्सर ट्रेंडी डिजाइन की ज्वेलरी को सर्च करती हैं, ताकि उन्हें स्टाइल करके लुक को अट्रैक्टिव बना सके। आप भी चाहें तो इस बार लहंगा और साड़ी के साथ पहनने के लिए कमरबंद के अलग-अलग डिजाइंस को ट्राई कर सकती हैं। कमरबंद में आपको अलग-अलग डिजाइन ऑप्शन मिल जाएंगे। जिसे ट्राई करके आपका लुक काफी अच्छा नजर आएगा। आइए आर्टिकल में आपको बताते हैं किस तरह के कमरबंद के डिजाइंस को आप ट्राई कर सकती हैं।
स्टोन वर्क वाला कमरबंद डिजाइन
कमर सुंदर नजर आएगी। जब आप स्टोन वर्क कमरबंद को वियर करेंगी। इस तरह के कमरबंद आपको मार्केट में आसानी से मिल जाएगा। साथ ही इसे वियर करना भी काफी आसान होगा। इसे आप किसी भी कलर के लहंगे या साड़ी के साथ वियर कर सकती हैं। इसे पहनने के बाद आपका लुक खूबसूरत के साथ अट्रैक्टिव दिखेगा। मार्केट में आपको इस तरह के कमरबंद को आप अलग-अलग कलर में भी खरीदकर आउटफिट से मैच करके वियर कर सकती हैं, ताकि लुक अच्छा नजर आए।

बेल्ट डिजाइन वाले कमरबंद को करें स्टाइल
लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए आप बेल्ट डिजाइन वाले कमरबंद को वियर कर सकती हैं। इस तरग के कमरबंद आपको मार्केट में आसानी से मिल जाएंगे। इसमें आपको किसी तरह का फैंसी डिजाइन नहीं मिलेगा। सिंपल बेल्ट डिजाइन में आपको ये कमरबंद मिलेगा। जिसे आप साड़ी या लहंगे के साथ वियर कर सकती हैं। इसे पहनने के बाद आपका आउटिफट और लुक दोनों ही खूबसूरत लगेगा। मार्केट में आपको इस तरह के कमरबंद आसानी से मिल जाएंगे। जिसे आप वियर कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: कमर दिखेंगी खूबसूरत, जब पहनेंगी स्टाइलिश कमरबंद
घुंघरू डिजाइन वाला कमरबंद करें वियर
आपकी कमर की सुंदरता बढ़ाने के लिए आप घुंघरू डिजाइन वाले कमरबंद को वियर कर सकती हैं। इस तरह के कमरबंद पहनने के बाद काफी अच्छे लगते हैं। इसमें आपको प्लेन पट्टी में छोटे-छोटे घुंघरू का डिजाइन मिलता है। साथ में आप चाहें तो इसमें आप स्टोन वर्क को भी सर्च कर सकती हैं। इससे कमरबंद डिजाइन और भी ज्यादा अच्छा लगता है। साथ ही ये कमरबंद पहनने के बाद और भी सुंदर लगता है। आपको ये एक बार जरूर ट्राई करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Jewellery Designs: सफेद सूट के साथ इन ज्वेलरी डिजाइन को करें स्टाइल, लुक दिखेगा अलग
कमरबंद पहनना पसंद है, तो इस बार इन डिजाइंस को ट्राई करें। इससे आपका लुक भी अच्छआ लगेगा। साथ ही आपके आउटफिट में एक ग्रेस ऐड हो जाएगा। जिससे आप खूबसूरत लगेंगी।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit-Myntra/ Niddleman, Shining Diva Fashion
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।