बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर हमेशा ही अपने फैशनेबल आउटफिट को लेकर फैंस को इंस्पायर करती रहती हैं। इनके कई सारे ऐसे लुक्स हैं जिन्हें दर्शक काफी पसंद करते हैं, चाहे वो वेस्टर्न हो या फिर इंडियन हर एक लुक इनपर काफी अच्छा लगता है। अगर आपको भी जाह्नवी कपूर के लुक्स अच्छे लगते हैं और आप इनके आउटफिट को स्टाइल करना चाहती हैं तो इनकी ग्रीन कलेक्शन को आप सावन के लिए स्टाइल कर सकती हैं। आप चाहे तो अपने हिसाब से रीक्रिएट भी कर सकती हैं। चलिए जानते हैं इनके ग्रीन आउटफिट लुक्स के बारे में।
ग्रीन साड़ी लुक
कई महिलाएं होती हैं जिन्हें साड़ी पहनना और उसके अलग-अलग कलेक्शन को रखना काफी पसंद होता है। अगर आप भी इस सावन ग्रीन साड़ी पहनने के बारे में सोच रही हैं तो ऐसे में आप जाह्नवी कपूर के इस लुक को फॉलो कर सकती हैं। इसमें उन्होंने ग्रीन शिफॉन की प्लेन बॉर्डर वाली साड़ी को पहना है। जिसके साथ उन्होंने ब्लू ब्लाउज को मैच करके वियर किया है।
इस लुक को उन्होंने अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए क्रिएट किया है। अगर आपको भी इसे रीक्रिएट करना है तो इसके लिए आप चाहे तो प्रिंटेड साड़ी ले सकती हैं और कॉन्ट्रास्ट ब्लाउज के साथ स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह की साड़ी आपको मार्केट में 500 से 1000 की रेंज में मिल जाएगी।
सिल्क ग्रीन साड़ी लुक
ग्रीन साड़ी आपको अलग-अलग फेब्रिक की मिलेगी। अगर आपको सिल्क पसंद है तो इस बार सावन के महीने में आप जाह्नवी कपूर (जाह्नवी कपूर लुक्स) के इस लुक को ट्राई कर सकती हैं। इनकी इस साड़ी को सवली नमन चंदा ने डिजाइन किया है। अगर आप इस लुक को रीक्रिएट करना चाहती हैं तो इसकी जगह पर आप प्लेन सिल्क साड़ी भी स्टाइल कर सकती हैं। ये लुक भी सावन के लिए सबसे अच्छा है।
इसे भी पढ़ें: सावन व्रत के दिन इस तरह से करें मेकअप, दिखेंगी आकर्षक
इंडो वेस्टर्न लुक
अगर आपको इस सावन के महीने में कुछ अलग और हटके पहनने का मन है तो इसके लिए आप जाह्नवी कपूर के इंडो वेस्टर्न लुक को ट्राई कर सकती हैं। इस तरह के लुक के लिए आप इस तरीके के आउटफिट को स्टाइल कर सकती हैं। इसे तंगहवारी ने डिजाइन किया है। अगर ये आपको शादी के बाद पहला सावन है तो इस तरीके के आउटफिट को आप स्टाइल कर सकती हैं। इसे रीक्रिएट करने के लिए आप हैवी की जगह सिंपल गाउन भी खरीद सकती हैं। जिसे आप हैवी ज्वेलरी और मेकअप के साथ पहन सकती हैं। इस तरह के गाउन आपको मार्केट में 1500 से 2000 की रेंज में अच्छे मिल जाएंगे।
इसे भी पढ़ें: Makeup Tips : बिना कॉस्मेटिक सर्जरी के मोटी नाक को पतला दिखाना चाहती हैं तो फॉलो करें ये मेकअप टिप्स
जाह्नवी कपूर के और भी कई सारे लुक्स हैं जिन्हें आप ट्राई करके स्टाइलिश लग सकती हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Credit- Intagram/ Myntra
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों