सावन व्रत के दिन इस तरह से करें मेकअप, दिखेंगी आकर्षक

मेकअप करना हम सभी को बेहद पसंद होता है और इसके लिए हम आए दिन नए से नए प्रोडक्ट्स को अपनी मेकअप किट में शामिल करते हैं। वहीं सावन का महीना शुरू हो चुका है। सुहागने सावन व्रत के समय सोलह शृंगार करती हैं और अपन पति की लंबी आयु की कामना करने के लिए उपवास भी रखती हैं।
वहीं किसी भी लुक को खास बनाने के लिए सही तरीके से मेकअप करना बेहद जरूरी होता है और कई बार कम जानकारी होने के कारण हम अपने लुक के हिसाब से सही तरीके का मेकअप नहीं कर पाते हैं। इसलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं कुछ ऐसे मेकअप लुक्स जिसे आप सावन व्रत पर तैयार होने के लिए चुन सकती हैं और अपने चेहरे की खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं।
स्मज मेकअप लुक

- अगर आपकी आंखें छोटी हैं और आप काजल और आई लाइनर लगाना पसंद करती हैं तो इस तरह का स्मज आई मेकअप लुक कर सकती हैं।
- बता दें कि इसके लिए सबसे पहले आप आंखों के ऊपर बेस लगाकर पाउडर से सेट करें।
- इसके बाद अपनी आउटफिट के हिसाब से आई शैडो को चुनें और ब्लेंडिंग ब्रश से ब्लेंड करने के बाद आप काजल पेंसिल की मदद से आईलाइनर और काजल लगा लें।
- इसके बाद आप इसे स्मजर ब्रश की मदद से अच्छी तरह आई शैडो के साथ ब्लेंड कर लें।
इसे भी पढ़ें : बिना कॉस्मेटिक सर्जरी के मोटी नाक को पतला दिखाना चाहती हैं तो फॉलो करें ये मेकअप टिप्स
नो मेकअप लुक

- नो मेकअप लुक आजकल काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं इस तरह का लुक आप किसी भी समय के लिए कर सकती हैं।
- कोशिश करें कि इस तरह के लुक के लिए आप फाउंडेशन को अवॉयड ही करें और केवल चेहरे की अनइवन स्किन को कंसील कर लें।
- अगर आप आंखों को डेप्थ देना चाहती हैं तो हल्का सा डार्क आई शैडो का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- नो मेकअप लुक के लिए आप ब्राउन कलर पैलेट का इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : मानसून सीजन में मेकअप लुक को बनाना है फ्लॉलेस तो ये टिप्स आएंगी आपके काम
पिंक मेकअप लुक

- पिंक लुक खासकर फ्लोरल आउटफिट या पीच लुक पाने के लिए पसंद किया जाता है।
- इस तरह के लुक में आप बेस को ड्युई ही रखें।
- साथ ही ब्लश और हाइलाइटर के लिए आप लिक्विड या क्रीम बेस प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें।
- इन लिक्विड और क्रीम बेस प्रोडक्ट्स को आप ब्यूटी ब्लेंडर से ब्लेंड करें और पाउडर से सेट करें।
- साथ ही आई मेकअप के लिए भी आप लिक्विड ब्लश का इस्तेमाल कर सकती हैं।
अगर आपको सावन व्रत में तैयार होने के लिए ये आसान मेकअप लुक्स और इसे करने का तरीका पसंद आया हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।