Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:14 PM IST

सर्दियों में जंपसूट के साथ स्टाइल करें ये स्टाइलिश जैकेट्स 

अगर आप सर्दियों में स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, तो आप जैकेट्स को जंपसूट के साथ डिफरेंट तरीके से स्टाइल कर सकती हैं। 
Updated:- 2022-01-13, 13:02 IST
jacket ideas for jumpsuit in hindi

नए साल की शुरुआत के साथ सर्दी भी बढ़ने लगी है। इसलिए लोगों ने गर्म कपड़े पहनना शुरू कर दिया है। हालांकि, कई महिलाएं अपने स्टाइल को लेकर काफी परेशान होंगी। क्योंकि सर्दी की वजह से महिलाएं कपड़ों को सही ढंग से स्टाइल नहीं कर पाती हैं। क्या आप भी इस बात को लेकर परेशान हैं कि सर्दियों में खुद को स्टाइलिश कैसे दिखाया जाए, तो अब आप परेशान ना हो क्योंकि आप अपने विंटर आउटफिट्स में जैकेट्स को डिफरेंट तरीके से जंपसूट के साथ स्टाइल कर सकती हैं।

जी हां, आपके लिए सर्दियों में जींस, जंपसूट के साथ वुलन जैकेट्स को स्टाइल करने का बेस्ट ऑप्शन है। पार्टी में जाना हो या फिर ऑफिस, आप एक नहीं बल्कि अलग-अलग जंपसूट के साथ जैकेट्स को आसानी से कैरी कर सकती हैं। कैसे, तो देर किस बात की आइए जानते हैं जैकेट्स को जंपसूट के साथ कैरी करने के डिफरेंट आइडियाज..

डेनिम जैकेट

denim jacket with  jumpsuit

डेनिम जैकेट एक ऐसी जैकेट है, जिसे आप किसी भी ड्रेस के साथ आसानी से कैरी कर सकती हैं। आप डेनिम जैकेट को ना सिर्फ जीन्स के साथ पहन सकती हैं बल्कि जंपसूट के साथ भी कैरी कर सकती हैं। क्योंकि आजकल जंपसूट काफी ट्रेंड में हैं। बाजार में आपको कई तरह की डेनिम जैकेट की कई वैरायटी मिल जाएंगी। आप अपनी ड्रेस के हिसाब डेनिम जैकेट खरीद सकती हैं।

इसे ज़रूर पढ़ें-डिफरेंट आउटफिट्स के साथ एंकल बूट्स को स्टाइल करने के लिए यहां से लें आइडियाज

शॉर्ट जैकेट

short jacket with jumpsuit

अगर आपके पास शॉर्ट जैकेट है, तो आप इसे ब्लैक जंपसूट के साथ पहन सकती हैं। क्योंकि ब्लैक जंपसूट एक ऐसा परिधान है, जिसे आप डेली वियर से लेकर पार्टी में आसानी से कैरी कर सकती हैं। बहुत-सी महिलाओं को सिंपल जंपसूट के साथ मल्टी कलर का लॉन्ग जैकेट पहनना पसंद होता है। लेकिन आप इसे अलग तरीके से स्टाइल कर सकती हैं। आप जंपसूट के साथ डिजाइनर शॉर्ट जैकेट पहन सकती हैं। इसके अलावा, आप जैकेट को जंपसूट की कोटी की तरह भी कैरी कर सकती हैं।

लेदर जैकेट

laether jacket with jumpsuit

लेदर जैकेट में महिलाएं इतनी सुंदर लगती हैं कि हर किसी का ध्यान उनकी ओर जाता है। वैसे तो महिलाएं लेदर जैकेटको टॉप और जींस के साथ पहनना पसंद करती हैं लेकिन क्या आपको पता है कि आप इसे जंपसूट के साथ भी कैरी कर सकती हैं। जी हां, आजकल जंपसूट के साथ लेदर जैकेट पहनने का काफी ट्रेंड है। ज्यादातर महिलाएं जंपसूट के साथ लेदर की जैकेट पहनने लगी हैं। क्योंकि यह जैकेट ना सिर्फ आपको एक स्टाइलिश लुक देगी बल्कि आपको ठंड का एहसास भी नहीं होगा।

ओवरसाइज्ड जैकेट

Oversize jacket with jumpsuit

जंपसूट को स्टाइल करने का यह भी एक तरीका है कि आप उसे ओवरसाइज्ड जैकेट के साथ कैरी कर सकती हैं। आप लाइट कलर के जंपसूट के साथ पैटर्न ओवरसाइज्ड जैकेट को पहन सकती हैं। वहीं, ओवरसाइज्ड जैकेट को पहनते समय इस बात का भी ध्यान दें कि वह आपके साइज का ही हो, अन्यथा इसमें आपका लुक बेहद बल्की नजर आएगा।

इसे ज़रूर पढ़ें-सर्दियों में साड़ी के साथ स्टाइल करें ये डिफरेंट जैकेट ब्लाउज

साथ ही, इन ड्रेस के साथ आप कई तरह की एक्सेसरीज भी पहन सकती हैं। आपको लेख पसंद आया हो तो इसे शेयर और लाइक ज़रूर करें, साथ ही, ऐसी अन्य जानकारी पाने के लिए जुड़े रहें हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- (@Google and Instagram)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।