Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:25 AM IST

Silk का रोचक इतिहास, जानें कैसे पारंपरिक बुनाई से मॉडर्न डिजाइंस तक तय किया सफर

Silk History In India: समय के साथ फैशन के ट्रेंड्स बदलते रहे, लेकिन सिल्क की अहमियत और लोकप्रियता कभी कम नहीं हुई। यही वजह है कि आज भी सिल्क को ऑलटाइम फेवरेट फैब्रिक माना जाता है, चलिए इसके रोचक इतिहास के बारे में जानते हैं। 
Updated:- 2026-05-25, 20:25 IST
image
Sakhi

Silk Interesting Facts: भारत में सिल्क का इतिहास बेहद समृद्ध है। प्राचीन काल से ही यह फैब्रिक राजघरानों, मंदिरों और विशेष समारोहों से जुड़ा रहा है। बनारसी, कांजीवरम, पैठणी, चंदेरी और टसर सिल्क जैसी पारंपरिक बुनाइयों ने न केवल भारत में बल्कि अंतराष्टीय स्तर पर भी अपनी पहचान बनाई है। हर क्षेत्र का सिल्क अपने खास डिजाइन, रंगों और मोटिफ्स के लिए जाना जाता है, जो स्थानीय संस्कृति और कला को दर्शाता है। आज का फैशन केवल परंपरा तक सीमित नहीं है। डिजाइनर सिल्क को नए और इनोवेटिव अंदाज में पेश कर रहे हैं। पारंपरिक साडिय़ों और लहंगों के अलावा अब सिल्क से बने अनारकली सूट्स, इंडो वेस्टर्न ड्रेसेज, केप, जैकेट्स, कुर्ता सेट्स और यहां तक कि शर्ट्स और गाउन्स भी ट्रेंड में हैं। मॉडर्न कट्स, सिमिट्रिकल हेमलाइन और कंटेम्पररी प्रिंट्स ने सिल्क को और भी ज्यादा वर्सेटाइल बना दिया है।

3a08777c2520a16fd4fec52e71a81717

मॉडर्न एथनिक स्टाइल

सिल्क कुर्ता सेट्स को स्ट्रेट पैंट या प्लाजो के साथ पेयर कर सकती हैं। फॉर्मल फैमिली फंक्शन में कुछ अलग स्टाइल करना चाहती हैं तो सिल्क के कॉर्ड सेट्स भी स्टाइल कर सकती हैं।

ट्रेडिशनल तरीके से करें स्टाइल

ट्रेडिशनल लुक के लिए आप सिल्क साड़ी को क्लासी ब्लाउज के साथ स्टाइल कर सकती हैं। वहीं कांजीवरम और बनारसी सिल्क अपनी रिच बुनाई और शानदार डिजाइनों के कारण शादी और त्योहारों के लिए सबसे परफेक्ट विकल्प माने जाते हैं। इसके अलावा सिल्क लहंगा या अनारकली को हैवी दुपट्टे के साथ स्टाइल कर सकती हैं।

ऑफिस और फॉर्मल स्टाइल

प्रोफेशनल और क्लासी अपील के लिए सिल्क टॉप्स या शर्ट्स को टेलर्ड ट्राउजर के साथ पेयर कर सकती हैं। ये हर बॉडी टाइप पर ग्रेसफुल दिखता है।

यह भी पढ़ें- Maheshwari Saree Designs: त्योहारों पर दिखना है भीड़ से हटके? पहनें मध्य प्रदेश की ये फेमस 'माहेश्वरी साड़ियां', सादगी जीत लेगी सबका दिल

760856bd954edd7ad3ce7496e93b4e11

फेस्टिव और सेलिब्रेशन लुक

त्योहारों में रॉयल और ग्रैंड लुक के लिए ब्राइट कलर्स और जरी वर्क वाले सिल्क फैब्रिक से बने सूट्स और ड्रेस स्टाइल कर सकती हैं। इसे लेयर्ड नेकलेस और स्टेटमेंट ईयररिंग्स के साथ क्लब करेें।

वेस्टर्न लुक में सिल्क

सिल्क शर्ट या ब्लाउज को जींस या स्कर्ट के स्टाइल कर सकती हैं। ऑफिस पार्टी या इवेंट के लिए सिल्क स्लिप ड्रेसेज और गाउन्स बेहतर विकल्प हैं। डिनर डेट पर जा रही हैं तो सिल्क स्कार्फ की मदद से आउटफिट को एलिवेट कर सकती हैं।

लेयरिंग के साथ सिल्क

सिल्क के साथ सिंपल आउटफिट को भी स्टाइल स्टेटमेंट बना सकती हैं। सिल्क के जैकेट्स, श्रग्स और केप्स सिंपल आउटफिट्स के साथ पेयर कर सकती हैं। कलर कॉम्बिनेशन के अनुसार सिल्क दुपट्टे को स्कार्फ की तरह स्टाइल कर सकती हैं।

फ्यूजन और कंटेम्पररी स्टाइल में सिल्क

आजकल सिल्क को फ्यूजन लुक में काफी पसंद किया जा रहा है। सिल्क साडिय़ों को क्रॉप टॉप, बेल्ट या जैकेट के साथ स्टाइल कर सकती हैं। वहीं सिल्क कुर्ता को प्लाजो, स्कर्ट या ट्राउजर्स के साथ पहनकर एलिगेंट इंडो-वेस्टर्न लुक क्रिएट कर सकती हैं। 

silk garara

खास मौकों के लिए सिल्क का जादू

वेडिंग या प्री वेडिंग इवेंट्स के लिए हैवी जरी वर्क और ब्राइट शेड्स वाले सिल्क आउटफिट्स परफेक्ट हैं। जबकि हल्के पेस्टल कलर्स और मिनिमल डिजाइन वाले सिल्क डे-इवेंट्स या फॉर्मल गेदरिंग्स के लिए उपयुक्त रहते हैं।

कैजुअल और डे-लुक स्टाइल

लाइटवेट सिल्क कुर्ती या ट्यूनिक आरामदायक और स्टाइलिश डे वियर के तौर पर पहन सकती हैं। सिंपल आउटफिट्स के साथ सॉफ्ट सिल्क दुपट्टा बेहतर विकल्प है।

यह भी पढ़ें- शादी के बाद ससुराल में पहले दिन पहनें लाल रंग की ये साड़ियां, सुहागिनों पर लगती है खूबसूरत

स्टाइलिंग के टिप्स

  • सिल्क पहनते समय एक्सेसरीज का चुनाव बेहद अहम होता है।
  • सिल्क खुद में ही रिच लगता है, इसलिए इसके साथ ओवरडू ज्यूलरी पहनने से बचें।
  • ट्रेडिशनल सिल्क साड़ी के साथ टेंपल ज्वेलरी या कुंदन अच्छे लगते हैं।
  • मॉडर्न सिल्क आउटफिट्स के साथ सटल एक्सेसरीज दिखती हैं।
  • मेकअप में नैचुरल बेस और सॉफ्ट आईज के साथ बोल्ड लिप्स सिल्क लुक को और निखारते हैं।

फैशन डिजाइनर भावना जिंदल से बातचीत पर आधारित

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।