साड़ी पहनते वक्त Safety Pins से फट गया ब्लाउज? इन Hacks से यूं कर सकती हैं फटाफट रिपेयर

साड़ी पहनते समय ब्लाउज पर इसे समेटने के लिए अक्सर महिलाएं सेफ्टी पिन का इस्तेमाल करती हैं। इससे कई बार ब्लाउज फट जाती है। अगर आपका ब्लाउज सेफ्टी पिन से फट गया है, तो यहां दिए गए कुछ टिप्स की मदद से आप अपनी समस्या को तुरंत हल कर सकती हैं।
Updated:- 2025-01-18, 16:30 IST
Torn Blouse Repairing tips

साड़ी को अच्छे तरीके से वियर करने के लिए महिलाएं अक्सर सेफ्टी फिन का इस्तेमाल करती हैं। यह पिन साड़ी की अच्छी फीटिंग के लिए यूज करना बेहद जरूरी होता है, लेकिन कभी-कभी ये सेफ्टी पिन ब्लाउज में फंस कर उसे नुकसान पहुंचा देती है। कई बार यह डिजाइनर या अच्छी साड़ियों के ब्लाउज के साथ ऐसा होता है, जो मन को बेहद उदास कर देता है। महिलाएं कई बार इसे ठिक कराने के लिए दर्जी के पास भी जाती हैं। हालांक, आप खुद भी इसे वापस पहनने लायक बना सकती हैं।अगर आपका ब्लाउड सेफ्टी पिन के इस्तेमाल फट गया है, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। यहां कुछ आसान और प्रभावी हैक्स दिए गए हैं, जिनकी मदद से आप फटे हुए ब्लाउज को मिनटों में ठीक कर सकती हैं। तो चलिए बिना देर किए इस बारे में जान लेते हैं।

सेफ्टी पिन से फटे ब्लाउज को ऐसे करें रिपेयर

Screenshot 2025-01-18 122957

डबल साइडेड टेप का करें इस्तेमाल

जब आपको जल्दबाजी में कहीं निकलना हो और उसी वक्त आपका ब्लाउज सेफ्टी पिन से फट गया हो, तो उसपर सिलाई करना मुश्किल होता है। ऐसे में, आप डबल साइडेड टेप से फटी हुई जगह को चिपका सकती हैं। हालांकि, यह केवल अस्थायी उपाय है। इसे बाद में आपको ठीक करने के लिए अन्य तरीके अपनाने होंगे।

सुई-धागे से तुरंत सिलाई करें

threading

अगर ब्लाउज हल्का फट गया है, तो सुई-धागा लेकर तुरंत उसे सिल सकती हैं। ध्यान दें कि धागे का रंग ब्लाउज से मेल खाता हो, ताकि सिलाई बाहर से नजर न आए और आपके ब्लाउज की खूबसूरती बनी रहे। साड़ी पहनते समय हमेशा ध्यान रखें कि आप एक अच्छी क्वालिटी की सेफ्टी पिन का इस्तेमाल करें। 

इसे भी पढ़ें- सेफ्टी पिन के भी होते हैं डिफरेंट टाइप, जानें इनके अनोखे इस्तेमाल के बारे में 

एंब्रॉयडरी या डिजाइनिंग से कवर करें

अगर फटा हुआ हिस्सा बड़े क्षेत्र में है, तो एंब्रॉयडरी या स्टोन वर्क से उसे छिपाने में आप कामयाब हो सकती हैं। अगर आप क्रिएटिविटी जानती हैं, तो खुद ही कर सकती हैं। वरना इसे किसी प्रोफेशनल टेलर से करवाना ज्यादा बेहतर हो सकता है। पिन को ब्लाउज या साड़ी में अधिक जोर से न लगाएं। इससे ब्लाउज के फटने की संभावना कम हो सकती है।

इसे भी पढ़ें- हैवी एंब्रायडरी आउटफिट को स्टाइल करते हुए ना करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा आपका लुक

ब्लाउज पर करें पैच वर्क

Screenshot 2025-01-18 123547

अगर ब्लाउज का ज्यादा भाग फट गया है और इसे रिपेयर करना मुश्किल है, तो उस जगह पर एक खूबसूरत कपड़े का छोटा पैच लगा सकती हैं। यह आपके ब्लाउज को नया लुक भी दे सकता है। वैसे भी ब्लाउज का वह हिस्सा साड़ी से ढका रहेगा तो पैच लगाने से उसकी खूबसूरती पर कोई असर नहीं होगा।

इसे भी पढ़ें- Dori Blouse Designs: डोरी स्‍टाइल ब्‍लाउज के ये डिजाइंस आपको दिखाएंगे बोल्‍ड एंड ब्‍यूटिफुल

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Amazon, Meesho Freepik


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।