5 Dori Blouse Designs: डोरी स्‍टाइल ब्‍लाउज के ये डिजाइंस आपको दिखाएंगे बोल्‍ड एंड ब्‍यूटिफुल

डोरी ब्‍लाउज न केवल साड़ी के लुक को मॉडर्न और बोल्ड बनाते हैं, बल्कि आपके स्टाइल में एक नया ट्विस्ट जोड़ते हैं। आज हम आपके लिए डोरी ब्‍लाउज की 5 खास डिजाइंस लेकर आए हैं, जो आपकी सिंपल साड़ी को पार्टी-परफेक्ट बना देंगे ।
Updated:- 2025-01-10, 17:30 IST
blouse designs

आने वाले दिनों में जल्‍द ही वेडिंग सीजन शुरू हो रहा है। अगर आपको भी किसी फंक्‍शन का न्‍यौता मिला है, तो आप अभ अभी से ही इस विचार में लग गई होंगी कि फंक्‍शन में क्‍या पहना जाए। वैसे तो सबसे अच्‍छा विकल्‍प साड़ी ही होती है, मगर इसके साथ बहुत जरूरी है कि आपने सही ब्‍लाउज डिजाइन का चयन किया हो। अगर आपकी उम्र 25 से 30 वर्ष है तो आपको ब्‍लाउज के नए-नए डिजाइन ट्राई करने का क्रेज जरूर होगा। खासतौर पर ट्रेडिशनल डोरी ब्‍लाउज का क्रेज तो आज भी हर वर्ग की महिला में है। ऐसे में अगर आप भी फंक्‍शन में साड़ी पहनने वाली है और उसके साथ एक अच्‍छा सा ब्‍लाउज डिजाइन तलाश रही हैं, तो हम आपको कुछ ऐसे ही डोरी ब्‍लाउज डिजाइंस दिखाएंगे, जो आपकी सिंपल से सिंपल साड़ी को पार्टी लुक देगा और आपको भीड़ में सबसे अलग दिखाएगा।

1. मल्टी डोरी विद प्रिंटेड क्लोथ लटकन ब्‍लाउज डिजाइन

age 30 fashion blouse

अगर आप साड़ी के साथ कुछ नए और आकर्षक अंदाज वाला ब्‍लाउज पहनना चाहती हैं, तो मल्टी डोरी स्टाइल आपके लिए परफेक्ट है। इस डिजाइन में ब्‍लाउज के बैक साइड पर एक साथ कई डोरियां होती हैं, जो इसे बेहद स्टाइलिश बनाती हैं। इसके साथ प्रिंटेड कपड़े के लटकन (टैसल्स) भी लगाए जा सकते हैं, जो ब्‍लाउज को और भी ज्‍यादा खूबसूरत बना देंगे। यह ब्‍लाउज डिजाइन आपकी साड़ी को मॉडर्न और ट्रेडिशनल लुक का परफेक्ट मिक्स देगा। इसे हल्की और भारी दोनों तरह की साड़ियों के साथ पेयर किया जा सकता है।

2. डबल डोरी अप एंड डाउन बैक ओपन ब्‍लाउज डिजाइन

bold blouse ideas

यह डिजाइन उन महिलाओं के लिए है, जो बोल्ड स्टाइल को कैरी करना पसंद करती हैं। आपको साड़ी में भी बोल्‍ड लुक मिल सकता है, बस आपको अपने ब्‍लाउज के बैक साइड पर ऊपर और नीचे दोनों जगह डोरियां लगवानी है। जिससे यह डिजाइन आपको बेहद आकर्षक और सेक्सी दिखता सकता है। बैक ओपन डिज़ाइन की वजह से यह ब्लाउज यंग गर्ल्स, खासकर अंडर 30 महिलाओं में काफी लोकप्रिय है। यह डिजाइन हल्के रंग की साड़ियों के साथ शानदार लुक देता है। वैसे आप गुजराती या माड़वाड़ी ब्‍लाउज के साथ भी इस तरह के डिजाइंस अच्‍छे लगते हैं।

3. डीप राउंड बैक नेकलाइन विद गोल्डन क्लोथ लटकन ब्‍लाउज डिजाइन

fashionable blouse patterns

अगर आप अपने ट्रेडिशनल लुक को रॉयल टच देना चाहती हैं, तो डीप राउंड बैक नेकलाइन डिजाइन आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती है। इस डिजाइन में बैक साइड डीप राउंड शेप की होती है और इसे डोरी और सुनहरे कपड़े के लटकन से सजाया जा सकता है। यह स्टाइल साड़ी को ग्रेसफुल और ग्लैमरस टच देती है। इसे भारी कढ़ाई वाली साड़ियों या कांजीवरम सिल्क साड़ियों के साथ पहनें और अपने लुक को खास बनाएं।

4. हाफ बटन एंड हाफ डोरी ब्‍लाउज डिजाइन

designer dori blouse ideas

ब्‍लाउज का यह डिजाइन एकदम यूनिक और स्टाइलिश है। इसमें ब्‍लाउज के बैक साइड पर आधे हिस्से में बटन और आधे हिस्से में डोरी का इस्तेमाल किया जाता है। यह डिजाइन साड़ी के साथ एक्सपेरिमेंट करना पसंद करने वाली महिलाओं के लिए परफेक्ट है। इसका बोल्ड और ट्रेडिशनल लुक एक साथ आपके व्यक्तित्व को निखारेगा। इस तरह के ब्‍लाउज को नेट या जॉर्जेट की साड़ियों के साथ पहनें और खुद को सबसे अलग अंदाज दें।

5. बैकलेस ब्‍लाउज डिजाइन विद डोरी

bold and beautiful blouse

अगर आप पूरी तरह से बोल्ड लुक चाहती हैं, तो बैकलेस ब्‍लाउज डिजाइन को ट्राई करें। इस डिज़ाइन में केवल डोरियां होती हैं, जो बैक को सपोर्ट देती हैं। यह स्टाइल उन महिलाओं के लिए है, जो अपने लुक को एक्सपेरिमेंटल और ग्लैमरस बनाना चाहती हैं। इसे हल्की साड़ियों या डिजाइनर साड़ियों के साथ पहनें। यह ब्‍लाउज डिजाइन आप कॉकटेल या बैचुलर पार्टी में साड़ी के साथ कैरी कर सकती हैं।

डोरी ब्‍लाउज डिज़ाइन चुनते समय ध्यान रखने वाली बातें

  • डिजाइन कितना भी आकर्षक हो, अगर आप इसमें सहज महसूस नहीं करतीं, तो इसे पहनने से बचें।
  • ब्‍लाउज डिजाइन को हमेशा अपनी साड़ी के थीम और कलर के हिसाब से चुनें।
  • डोरी ब्लाउज में डोरी का मजबूत होना बहुत जरूरी है, ताकि आपका ब्‍लाउज सही फिटिंग दे सके।

डोरी ब्‍लाउज डिजाइन हर उम्र और स्टाइल की महिलाओं के बीच पॉपुलर है। यह न केवल आपके साड़ी लुक को एक नया आयाम देते हैं, बल्कि आपको भीड़ में सबसे अलग और आकर्षक भी बनाते हैं। ऊपर बताए गए डिजाइंस में से अपने लिए परफेक्ट ऑप्शन चुनें और इस वेडिंग सीजन में अपना स्टाइल स्टेटमेंट सेट करें।

Image Credit: fascinateblouses/Instagram, tailormade_dresses/ Instagram,labelprernamehra/instagram, designerblauseandkurtidesigns/Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।