दीपिका पादुकोण के फैंस के लिए खुश खबरी है। एक्ट्रेस कान्स फिल्म फेस्टिवल की मेन जूरी का हिस्सा होंगी। उन्हें 75वें कान्स फेस्टिवल के जूरी मेंबर पैनल में शामिल किया गया है। वहीं फ्रांस के मशहूर एक्टर विंसेंट लिंडन को जूरी का अध्यक्ष बनाया गया है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर जूरी मेंबर में शामिल होने की जानकारी दी है, कान्स फेस्टिवल 11 दिनों तक आयोजित किया जाता है। इस यह फेस्टिवल साल 2022 में 17 मई से 28 मई तक आयोजित किया जाएगा।
इस जूरी में दीपिका पादुकोण के साथ ईरानी फिल्म मेकर असगर फरहादी, स्वीडिश एक्ट्रेस नूमी रेपेस, एक्ट्रेस रेबेका हॉल, फ्रांस के पॉपुलर निर्देशक लाड्ज ली, अमेरिकी निर्देशक जेफ निकोल्स और एक्ट्रेस जैस्मिन ट्रिनका शामिल हैं। इस जूरी में चार महिलाएं हैं।
कान्स ने इस तरह दिया दीपिका पादुकोण का इंट्रो
View this post on Instagram
एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया हैं। जिसमें कान्स फिल्म फेस्टिवल द्वारा उनकी अचीवमेंट के बारे में बताया है। इस पोस्ट में दीपिका को फिल्म निर्माता और समाजसेवी बताया है। साथ ही वह अपने देश की बड़ी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने 30 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। XXX: द रिटर्न ऑफ जेंडर केज फिल्म से हॉलीवुड में डेब्यू किया है। फिल्म में वह विन डीजल के साथ लीड रोल में नजर आईं थी। पोस्ट में आगे लिखा है कि उनका प्रोडक्शन हाउस भी जिसकी शुरुआत उन्होंने फिल्म छपाक से की थी। इसके बाद अपने प्रोडक्शन हाउस ने उन्होंने फिल्म 83 को बनाया था। एक्ट्रेस को पीकू, पद्मावत जैसी फिल्म के लिए अवॉर्ड मिला चुका है। इसके अलावा दीपिका ने द लिव लव लाफ फाउंडेशन की स्थापना की, जिसका उद्देश्य डिप्रेशन को दूर करना और मानसिक स्वास्थ्य के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। साल 2018 में टाइम मैगजीन की 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में दीपिका पादुकोण का नाम शामिल था।
कान्स फिल्म फेस्टिवल कब होगा शुरू
फ्रांस के कान शहर में हर साल यह फेस्टिवल आयोजित किया जाता है। इस फेस्टिव में दुनियाभर के फिल्म मेकर्स और स्टार्स हिस्सा लेते हैं। कान्स फिल्म फेस्टिवल में फिल्मों के दिखाया जाता है। जिसके बाद जूरी बेस्ट फिल्मों और एक्टर को अवॉर्ड दिया जाता है। यहां पर आर्ट फिल्मों को दिखाया जाता है। यह फेस्टिवल 11 दिनों तक होता है। इस साल 17 मई से 28 मई 2022 तक इसका आयोजन किया जाएगा।
इसे जरूर पढ़ेंः दीपिका पादुकोण के बारे में ये Facts शायद नहीं जानते होंगे आप
दीपिका पादुकोण का अब तक का बॉलीवुड सफर
दीपिका पादुकोण ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत शाहरुख खान के साथ फिल्म ओम शांति ओम के साथ की थी। उनकी डेब्यू फिल्म ने उन्हें रातोंरात सुपरस्टार बना दिया था। इसके बाद एक्ट्रेस कई फिल्मों में नजर आईं, लेकिन साल 2013 में रिलीज इन फिल्मों 'गोलियों की रासलीला राम-लीला, चेन्नई एक्सप्रेस और ये जवानी है दीवानी' ने दीपिका के करियर नई उड़ान दी। आज के समय में वह बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं। इसके अलावा वह बाजीराव मस्तानी, पद्मावत और छपाक जैसी फिल्म में नजर आ चुकी हैं।
इसे जरूर पढ़ेंः दीपिका पादुकोण से शादी करके ऐसा महसूस करते हैं रणवीर सिंह
वर्कफ्रंट
दीपिका पादुकोण के वर्कफ्रंट की बात तो एक्ट्रेस जल्द ही फइल्म पठान में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वह शाहरुख खान के साथ लीड रोल में नजर आएंगी। दीपिका और शाहरुख खान की जोड़ी आखिरी बार फिल्म हैप्पी न्यू ईयर में नजर आई थी। इस फिल्म को दर्शकों ने कुछ खास पसंद नहीं किया था। मोस्ट अवेटेड पठान फिल्म में दीपिका और शाहरुख खान के अलावा एक्टर जॉन अब्राहम भी नजर आएंगें। यह फिल्म साल 2023 में जनवरी में रिलीज होगी। फिल्म पठान के अलावा द इंर्टन और फाइटर फिल्म में नजर आएंगी।
Recommended Video
कान्स फिल्म फेस्टिवल में दीपिका का लुक
दीपिका पादुकोण हर साल कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर नजर आती हैं। एक्ट्रेस का कान्स लुक अक्सर वायरल रहता है। ऐसे में दीपिका के फैंस उनके रेड कारपेट लुक को लेकर काफी उत्सुक हैं। दीपिका पादुकोण के अलावा इस साल रेड कारपेट पर सोनम कपूर और ऐश्वर्या राय भी नजर आएंगी।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Instagram
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।