Independence Day 2024 Suit Designs: स्वतंत्रता दिवस के रंग में रंग जाएंगे आप, जब ये सूट करेंगी स्टाइल

Suit Fashion: 15 अगस्त का दिन हर भारतवासी के लिए खास होता है। इसी वजह से इसकी तैयारियां स्कूल हो या ऑफिस हर जगह पहले ही होने लगती है। कई जगह पर तो इस दिन पहनने के लिए ड्रेस कोड रखा जाता है। उसी के हिसाब से लोग तैयार होकर आते हैं। अगर आप भी इस दिन को अच्छे से सेलिब्रेट करना चाहते हैं, तो इसके लिए आप अलग-अलग तरह के सूट को स्टाइल कर सकती हैं। इसमें आप एथनिक थीम को भी फॉलो कर पाएंगी। साथ ही, अलग-अलग कलर को उसमें ऐड कर पाएंगी। इस तरह के सूट आपको आसानी से मिल जाएंगे।
व्हाइट कलर सूट विद ब्लू जैकेट (White Colour Suit With Blue Jacket)
आप अगर ऑफिस में 15 अगस्त को सेलिब्रेट करने के लिए सूट के अलग-अलग ऑप्शन सर्च कर रही हैं, तो यह ऑप्शन बेस्ट है। इसे व्हाइट कलर के साथ कंट्रास्ट में ब्लू और व्हाइट प्रिंट की लॉन्ग जैकेट स्टाइल की गई है। आप भी ऐसी प्रिंटेड जैकेट व्हाइट प्लेन कुर्ती के साथ स्टाइल कर सकती हैं। इससे आपको सूट के साथ दुपट्टा वियर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके अलावा आप तिरंगे के दो रंगों को एक साथ पहनें नजर आएंगी। इस तरह का पूरा सूट सेट आपको 500 से 1,000 रुपये में मिल जाएगा।
व्हाइट कलर सूट के साथ पहनें ट्राई कलर दुपट्टा
आप अगर तिरंगे के कलर और अच्छे से हाइलाइट करना चाहती हैं, तो इस तरह के पटियाला सूट को आप कॉलेज में पहन सकती हैं। इसमें आपको पूरा पटियाला सूट व्हाइट और गोटे के साथ मिलेगा। इसके साथ आप ट्राई कलर दुपट्टे को स्टाइल करें। इस तरह का दुपट्टा आपको मार्केट में 100 से 200 रुपये में मिल जाएंगे। साथ ही, आप इस तरह के सूट को टेलर से कपड़ा लेकर तैयार करा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: सिंपल लुक के लिए ट्राई करें ये कुर्ती-पैंट सेट, देखें न्यू डिजाइंस
ऑरेंज कलर का पैंट सूट
आप अगर एक ही कलर के सूट को स्टाइल करना चाहती हैं, तो इसके लिए ऑरेंज कलर के सूट को वियर कर सकती हैं। इसमें आपको पूरा पैंट सूट ऑर्गेंजा फैब्रिक में प्लेन खरीदें और दुपट्टे में आपको कट वर्क डिजाइन मिलेगा। इस तरह के सूट पहनने के बाद अच्छा लगेगा। इसे आप ऑफिस और कॉलेज में स्टाइल कर सकती हैं। मार्केट में इस तरह के सूट आपको 1,000 से 1,500 रुपये में मिल जाएंगे।
इस बार स्टाइल करें आप यह सूट सेट। इन्हें पहनकर आप सुंदर लगेंगी। साथ ही, 15 अगस्त की थीम को फॉलो कर पाएंगी।
इसे भी पढ़ें: Suit Fashion: गर्मी में कंफर्टेबल और खूबसूरत दिखने के लिए पहनें शिफॉन सूट, देखें डिजाइंस
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit-Myntra
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।