Jeans Fitting Tips: बिना बेल्ट के भी लूज जींस आएगी फिट, बस करें ये 3 काम

How To Fix Loose Jeans Waist Without Sewing: आज के समय में फैशन का मतलब महंगे कपड़े नहीं बल्कि उसे स्टाइल करने का तरीका भी मैटर करता है। अक्सर ऐसा होता है कि हमें अपनी पसंद की जींस तो मिल जाती है, लेकिन एक दिक्कत जो आती है वह है उसकी फिटिंग। अब ऐसे में लोग ढीली जींस को फिट करने के लिए बेल्ट का लगाते हैं। कई बार बेल्ट लगाना कुछ ड्रेस के साथ सही नहीं लगता है और वह लुक को भी खराब कर देता है। खासकर जब जींस के साथ क्रॉप टॉप, शॉर्ट कुर्ती या टक-इन शर्ट पहन रही हों, लेकिन आजकल बिना बेल्ट के भी जींस को टाइट करने के बहुत सारे हैक्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
आज के इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ट्रिक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे अपनाकर आप लूज जींस की भी एकदम परफेक्ट फिटिंग पा सकती हैं।
बटन लूप ट्रिक से जींस को करें फिट

बटन लूप ट्रिक सबसे पुराना और कारगर तरीका है। इसकी खास बात यह है कि इसके लिए आपको सुई धागे की भी जरूरत नहीं होगी।
इसे भी पढ़ें- Jeans Hacks: जींस में स्टाइलिश दिखने के लिए ट्राई करें ये हैक्स, मिलेगा डिफरेंट लुक
कैसे करें जींस की फीटिंग?
- इसके लिए अपनी जींस के बटन को बंद करने से पहले, बटन को पास वाले बेल्ट लूप के अंदर से फंसाएं।
- फिर इसके बाद बटन को उसके असली छेद में लगाएं।
- अब आप देखेंगी कि कमर का घेरा थोड़ा कम हो गया है और जींस कमर पर टिक जाती है।
- यह ट्रिक हाई-वेस्ट जींस पर बेहतरीन काम करती है।
जींस को टाइट करने के लिए रिबन या शू लेस का कैसे इस्तेमाल करें?
अगर आपकी बैगी जींस ढीली है, तो उसकी फीटिंग के लिए आप शू-लेस या रिबन वाला तरीका अपना सकती हैं। नीचे जानें कैसे करें इस्तेमाल?
- जींस को टाइट करने के लिए एक कलरफुल जूते का फीता या पतला रिबन लें।
- अब इसे पीछे के दो-तीन बेल्ट लूप्स में से पिरोएं और पीछे की तरफ ही एक गांठ बांध लें।
- यह बेल्ट की तरह ही काम करता है लेकिन जींस के अंदर छिप जाता है।
- आप इसे अपनी शर्ट या टी-शर्ट के नीचे आसानी से छिपा सकते हैं।
रबर बैंड से करें ढीली जींस टाइट
- फीटिंग के लिए जींस के बटन में एक रबर बैंड लगाएं और उसे बटनहोल के अंदर फंसा दें।
- इससे कमर तुरंत टाइट हो जाएगी। यह हैक खासकर तब काम आता है जब जींस थोड़ी सी ही ढीली हो।
सेफ्टी पिन से जींस की सही करें फीटिंग

अगर आपके समय कम और आपको जल्दबाजी में कहीं निकलना है, लेकिन ढीली जींस आपको परेशान कर रही है, तो इसके लिए सेफ्टी पिन वालतरीका अपना सकती हैं।
कैसे करें इस्तेमाल?
- सबसे पहले जींस को पीछे से हल्का मोड़कर अंदर की तरफ से सेफ्टी पिन लगा दें।
- इससे जींस परफेक्ट दिखेगी और सिलाई नहीं करनी पड़ेगी।
- कोशिश करें कि पिन की क्वालिटी अच्छी हो, जिससे वह मुड़ेगी नहीं।
इसे भी पढ़ें- Black Jeans Hacks: बिना Dye के फीकी पड़ गई काली जींस को फिर से बनाएं नए जैसा, बस इस्तेमाल करें घर में रखी ये चीजें
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ
Image Credit- Gemini, Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।