स्टाइलिश दिखना हम सभी को पसंद होता है और इसके लिए हम आए दिन चलन में चल रही चीजों को स्टाइल करते हैं। स्टाइलिंग को बॉडी टाइप के हिसाब से ही करना चाहिए। यह बात तो बिल्कुल सही है, लेकिन लेटेस्ट फैशन और बॉडी टाइप के अलावा भी आपको अपने लुक को आकर्षक बनाने के लिए आपको कलर कॉम्बिनेशन का भी खास ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है।
साड़ी एवरग्रीन फैशन में पसंद की जाती है और आजकल इसमें व्हाइट कलर को बहुत पसंद किया जाने लगा है। तो चलिए आज हम आपको बताने वाले हैं फेस्टिव लुक में व्हाइट साड़ी को स्टाइल करने के कुछ खास टिप्स ताकि आप नजर आए अप्सरा सी खूबसूरत।
व्हाइट साड़ी लुक को बोल्ड बनाने के लिए क्या करें?
व्हाइट कलर देखने में काफी सोबर और सटल नजर आता है, लेकिन अगर आप इस लुक को थोड़ा बोल्ड बनाना चाहती हैं तो लिप्स के लिए आप बोल्ड कलर जैसे रेड फैमिली में से किसी शेड को चुन सकती हैं। इस तरह के कलर्स आपके लुक को स्टेटमेंट देने में सहायता करेंगे।
व्हाइट कलर साड़ी के साथ किस कलर की ज्वेलरी को चुनें?
View this post on Instagram
- व्हाइट कलर को स्टेटमेंट लुक देने के लिए आप मैरून या ग्रीन कलर की ज्वेलरी को स्टाइल कर सकती हैं।
- इस तरीके के डीप कलर्स के साथ व्हाइट कलर की साड़ी काफी खूबसूरत कलर कंट्रास्ट बनाएगी और आपके लुक को स्टाइलिश बनाने में मदद करेगी।
इसे भी पढ़ें:क्लासी लुक पाने के लिए ब्लैक कलर साड़ी को इस तरह से करें स्टाइल
व्हाइट कलर साड़ी लुक के साथ कैसा मेकअप करें?
View this post on Instagram
- व्हाइट कलर काफी प्योर वाइब देने में मदद करता है और इस तरह के कलर्स के साथ आपको मेकअप करते समय कई बातों का खास ख्याल रखें।
- इसके लिए आप बेस मेकअप को ड्युई करें।
- ऐसा करने से आपके चेहरे पर नेचुरल ग्लो नजर आएगा और इस तरह का ग्लो व्हाइट कलर साड़ी लुक में चार चांद लगाने में मदद करेगा।
अगर आपको व्हाइट साड़ी स्टाइल करने के आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों