तैयार होना तो हर महिला को पसंद होता है। इसके लिए वे आए दिन तरह-तरह के फैशन ट्रेंड्स को फॉलो करती नजर आती हैं। साड़ी पहनना तो हर महिला पसंद करती हैं। आजकल व्हाइट कलर को खूब पसंद किया जाने लगा है। महिलाएं जमकर व्हाइट कलर की साड़ी को खरीद रही हैं और अपने तरीके से उसे स्टाइल कर रही हैं। लेकिन वहीं कुछ महिलाएं ऐसी भी हैं जिन्हें व्हाइट कलर की साड़ी को स्टाइल करने में काफी तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
अगर आप भी उन्हीं महिलाओं में से एक हैं जो व्हाइट साड़ी को स्टाइल करते समय बेहद कंफ्यूज रहती हैं तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें। जिसमें हम आपको बताएंगे की आप व्हाइट साड़ी को किस तरीके से स्टाइल कर सकती हैं और दिख सकती हैं बेहद एलिगेंट।
अगर आप बोल्ड लुक कैरी करना पसंद करती हैं तो आप कुछ इस तरीके के मिनिमल वर्क वाली साड़ी ट्राई कर सकती हैं। इसके साथ पहना हुआ ये ट्यूब स्टाइल ब्लाउज साड़ी के लुक बेहद खूबसूरती के साथ हाइलाइट करता दिखाई दे रहा है। इस तरीके की ऑउटफिट के साथ आप ज्वेलरी के लिए हैवी झुमके इयररिंग्स चुन सकती सकती हैं। हेयर स्टाइल के लिए आप ओपन हेयर स्टाइल रखें और वेवी कर्ल्स ट्राई करें। इसके लिए आप हेयर टूल की मदद ले सकती हैं। मेकअप के लिए मॉव कलर को चुना गया है।
इसे भी पढ़ें : जानें व्हाइट लहंगे को किस तरह से किया जाता है स्टाइल
इस तरह की साड़ी देखने में बेहद लाजवाब दिखाई देती है। क्लासी के साथ-साथ बोल्ड लुक पाने के लिए आप इस तरह की साड़ी ट्राई कर सकती हैं। इस लुक को कंप्लीट करने के लिए आप पोटली बैग को कैरी कर सकती हैं। इसके अलावा स्लीव्स पर एक स्टेटमेंट लुक देने के लिए मोतियों से बनी मल्टी-लेयर चैन का इस्तेमाल किया गया है। हेयर स्टाइल के लिए ओपन स्ट्रैट हेयर में बालों को स्लीक लुक दिया गया है। मेकअप के लिए ब्राउन न्यूड कलर का इस्तेमाल किया गया। साथ ही ज्वेलरी को बेहद मिनिमल रखा गया है।
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ें : साड़ी में स्टाइलिश दिखने के लिए ब्लाउज के डिजाइन को ऐसे करें अपडेट
वैसे तो व्हाइट कलर अपनेआप में ही स्टेटमेंट और क्लासी लुक देता है, लेकिन अगर आप कुछ यूनिक ट्राई करना चाहती हैं तो आप इस तरीके के लुक को ट्राई कर सकती हैं। इसमें साड़ी के बॉर्डर के लिए पर्ल वर्क का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा आप मेकअप को न्यूड ही रखें। ऐसा करने से आपका साड़ी लुक अच्छी तरह से हाइलाइट हो पाएगा। साथ ही ज्वेलरी के लिए पर्ल वर्क का इस्तेमाल आप कर सकती हैं। हेयर स्टाइल के लिए आप ओपन हेयर ही स्टाइल करें। साथ ही इस तरह के लुक को कंप्लीट करने के लिए आप हैवी रिंग या ब्रेसलेट कैरी कर सकती हैं।
इसी के साथ अगर आपको हमारे बताई गई व्हाइट कलर की साड़ी के ये डिजाइन और उनको स्टाइल करने की टिप्स पसंद आई हो तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें।
साथ ही ऐसे अन्य आर्टिकल को पढ़ने के लिए फॉलो कीजिए हरजिंदगी को।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।