Saree Designs: साड़ी का फैशन हमेशा एवरग्रीन रहता है। इसे त्योहारों में शादी में हर कोई पहनना पसंद करता है। कई सारी महिलाएं ऐसी होती हैं कि जो रोजाना में भी इन्हें वियर करती हैं। लेकिन शादी के लिए कुछ अलग हटके साड़ी खरीदती हैं। इनको खरीदने का मकसद होता है। इस खास दिन पर सबसे अलग दिखना। ऐसे में आप सिल्क साड़ी के अलग-अलग ऑप्शन को ट्राई कर सकती हैं। इसमें हर एक तरह के डिजाइन और फैब्रिक में साड़ी मिल जाएगी। इन साड़ी की खास बात ये होती है कि इन्हें स्टाइल करने से आपका लुक ही बदल जाएगा। आप एक रॉयल लुक में नजर आएंगी। इसलिए आप यहां बताए गए ऑप्शन वाली साड़ियों को इस शादी सीजन में स्टाइल कर सकती हैं।
वेडिंग सीजन की शॉपिंग करने के लिए आप मार्केट जा रही हैं तो इसके लिए आपको बनारसी सिल्क साड़ी खरीद सकती हैं। इसमें आपको हैवी वर्क साड़ी भी मिलेगी। जिसमें आप बड़ी बूटियों वाले डिजाइन वाली साड़ी या फिर चौड़े बॉर्डर वाली साड़ी खरीद सकती हैं। इसमें आप रेड, ब्लू, पिंक और डबल शेड साड़ी खरीद सकती हैं। इसके साथ आप कट स्लीव्स ब्लाउज या फिर हाफ स्लीव्स ब्लाउज पहन सकती हैं। इस तरह की साड़ी डिजाइन आपको मार्केट में 2000 से 5000 के बीच मिल जाएगी।
HZ Tips: साड़ी के साथ आप टेंपल ज्वेलरी और मेसी बन हेयर स्टाइल बना सकती हैं।
सिल्क साड़ी में कई सारे डिजाइन आजकल मिल जाते हैं। लेकिन अगर आप अपनी दोस्त की शादी के लिए साड़ी सर्च कर रही हैं तो इसके लिए पश्मिना वर्क वाली साड़ी (शादी के लिए साड़ी डिजाइन) खरीद सकती हैं। इसमें आपको पूरी साड़ी में हैंड वर्क मिलेगा। इसमें आप सिंगल शेड वाली साड़ी भी खरीद सकती हैं और डबल या फिर चौड़े बॉर्डर वाली साड़ी ले सकती हैं। इसके साथ आप ब्लाउज डीप नेकलाइन वाली खरीद सकती हैं। मार्केट में ये साड़ी आपको 2000 से 3000 की रेंज में मिल जाएगी।
यह विडियो भी देखें
HZ Tips: साड़ी के साथ आप स्टोन वर्क ज्वेलरी और ओपन हेयर स्टाइल बना सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: शादी के फंक्शन में पहन सकती हैं कुछ इस तरह की साड़ियां, लुक दिखेगा आकर्षक
जरी कोटा सिल्क साड़ी आजकल काफी ट्रेंड में हैं। आप भी इन्हें वियर कर सकती हैं। शादी के हिसाब से ये साड़ियां काफी अच्छी होती हैं। इसमें आपको वन कलर के साथ गोल्डन (स्टाइल सिल्क साड़ी) वर्क मिलता है। इसलिए ये शाइनी होती है। इस तरह की साड़ी में आपको छोटी-छोटी बूटियां मिलेंगी। साड़ी के पल्ले में हैवी वर्क। इसकी वजह से इस साड़ी को आप सीधे पल्ले पर भी बांध सकती हैं वरना खुले पल्ले में भी ये साड़ी काफी अच्छी लगती हैं। इस तरह की साड़ी मार्केट में 3000 से शुरू होकर 5000 तक मिलती है।
HZ Tips: साड़ी के साथ आप गोल्डन वर्क ज्वेलरी वियर कर सकती हैं इससे आपका लुक ट्रेडिशनल लगेगा।
इसे भी पढ़ें: Micro Bag Fashion: Micro Bags की इन 5 डिजाइंस पर टिक जाएंगी सभी की नजरें
इन साड़ी डिजाइन को इस दिवाली स्टाइल करें और अपने लुक को और ज्यादा खूबसूरत लगेगा।
उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। अगर आपको स्टोरी से जुड़े कुछ सवाल हैं तो इसके लिए हमारे कमेंट सेक्शन पर अपनी राय साझा कर सकते हैं। आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें और जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit- Myntra
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।