दिवाली पर पहन रही हैं प्लेन रेड साड़ी, 4 तरह के ब्लाउज देंगे परफेक्ट लुक
-1793613761208.webp)
दिवाली पर हर महिला चाहती है कि उसका लुक सबसे अलग दिखे। इसके लिए हर बार भारी-भरकम साड़ी या महंगा लहंगा खरीदना जरूरी नहीं है। अगर आपकी अलमारी में एक सिंपल प्लेन रेड साड़ी पड़ी है, तो बस उसी से काम बन जाएगा। लाल रंग अपने आप में ही इतना बोल्ड और खूबसूरत होता है कि उसे ज्यादा सजाने की जरूरत नहीं पड़ती है।
बस एक सही और ट्रेंडी ब्लाउज से आप अपना लुक परफेक्ट बना सकती हैं। एक परफेक्ट ब्लाउज डिजाइन आपकी सिंपल सी रेड साड़ी को एकदम बुटीक-स्टाइल लुक दे देगा।
प्लेन लाल साड़ी के साथ पहनें ये ब्लाउज
अगर आप भी इस दिवाली प्लेन लाल साड़ी में रॉक करने का सोच रही हैं, तो हम आपको 4 ब्लाउज पैटर्न के बारे में बता रहे हैं। इससे आप सबसे खूबसूरत दिखेंगी।
image credit- pinterest/Etsy
1. हैवी कटवर्क या जरदोजी वाला ब्लाउज
अगर आप दिवाली पर थोड़ा रॉयल और हैवी लुक चाहती हैं, तो प्लेन रेड साड़ी के साथ कटवर्क या जरदोजी वाला ब्लाउज पहन लें। साड़ी सिंपल होने की वजह से ब्लाउज का हैवी डिजाइन ही आपकी खूबसूरती बढ़ा देगा।
- गोल्डन जरदोजी वर्क वाला ब्लाउज रेड साड़ी के साथ अच्छा लगेगा।
- हैवी कटवर्क डिजाइन से ब्लाउज को यूनिक लुक मिलेगा।
- दिवाली की पूजा या किसी फैमिली फंक्शन के लिए आपके लिए यह स्टाइल एकदम परफेक्ट रहेगा।
image credit- pinterest/thanu
यह भी पढ़ें- Diwali Fashion Tips: सिंपल सूट को देना है हैवी और रॉयल लुक? ऐसे दें फेस्टिव टच
2. गोल्डन या सिल्वर सीक्वेंस ब्रोकेड ब्लाउज
अगर आपको पार्टी जैसा लुक चाहिए, तो रेड साड़ी के साथ गोल्डन या सिल्वर सीक्वेंस ब्रोकेड ब्लाउज पहन लें। दिवाली की रोशनी में इस तरह का ब्लाउज आपके साड़ी लुक को और भी गॉर्जियस बना देगा।
- गोल्डन ब्लाउज के साथ रेड साड़ी पहनें।
- सिल्वर सीक्वेंस ब्लाउज से थोड़ा अलग लुक मिलेगा।
- अगर साड़ी पूरी तरह प्लेन है, तो ब्रोकेड ब्लाउज पहनें।
image credit- pinterest/VJV NOW
3. कंट्रास्ट ग्रीन या रॉयल ब्लू वेलवेट ब्लाउज
रेड साड़ी के साथ हमेशा रेड या गोल्डन ब्लाउज पहना जाए, ऐसा जरूरी नहीं है। इस बार आप कुछ अलग करना चाहती हैं, तो कंट्रास्ट कलर का वेलवेट ब्लाउज भी ट्राई कर सकती हैं। ग्रीन और रॉयल ब्लू जैसे कलर रेड साड़ी पर बहुत अच्छे लगेंगे।
- ग्रीन वेलवेट ब्लाउज से साड़ी को खूबसूरत कंट्रास्ट मिलेगा।
- रॉयल ब्लू वेलवेट ब्लाउज भी एक अच्छा ऑप्शन है।
- वेलवेट फैब्रिक से आउटफिट को थोड़ा रिच लुक मिलेगा।
image credit- pinterest/shruti
4. बोट नेक या डीप प्लंजिंग नेक ब्लाउज
अगर आप साड़ी के साथ थोड़ा मॉडर्न लुक चाहती हैं, तो ब्लाउज के नेक डिजाइन के साथ एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं। प्लेन रेड साड़ी के साथ बोट नेक या डीप प्लंजिंग नेक ब्लाउज भी सही लगेगा।
- बोट नेक ब्लाउज सिंपल और स्टाइलिश लुक देगा।
- डीप प्लंजिंग नेक डिजाइन थोड़ा बोल्ड लुक पसंद करने वालों के लिए है।
- आप अपनी पसंद और कंफर्ट के हिसाब से नेकलाइन देख सकती हैं।
यह भी पढ़ें- दिवाली पर ट्रेडिशनल लुक में दिखना है सुंदर? साड़ी और सूट के साथ ट्राई करें ये खूबसूरत हेयरस्टाइल
प्लेन रेड साड़ी के साथ ऐसे पूरा करें अपना लुक
सिर्फ अच्छा ब्लाउज पहनने से ही आपका लुक पूरा नहीं होगा। साड़ी और ब्लाउज के साथ बाकी चीजों का तालमेल भी जरूरी है। अगर आपने हैवी जरदोजी या सीक्वेंस वाला ब्लाउज पहना है, तो ज्वेलरी को थोड़ा सिंपल रखें। वहीं, कंट्रास्ट वेलवेट ब्लाउज के साथ गोल्डन या सिल्वर ज्वेलरी सही रहेगा।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- AI
- प्लेन लाल साड़ी के साथ कौन से रंग का ब्लाउज सबसे अच्छा लगेगा?
- प्लेन रेड साड़ी के साथ क्लासिक गोल्डन, पार्टी लुक के लिए सिल्वर, मॉडर्न और रिच लुक के लिए बॉटल ग्रीन या रॉयल ब्लू रंग का वेलवेट ब्लाउज सबसे बढ़िया कॉम्बिनेशन बनाता है।
- हैवी ब्लाउज पहनने पर कैसी ज्वेलरी कैरी करनी चाहिए?
- अगर आपका ब्लाउज हैवी जरदोजी या सीक्वेंस वर्क वाला है, तो गले में लाइट वेट सेट या सिर्फ हैवी झुमके ही पहनें। इससे आपका ब्लाउज डिजाइन अच्छे से हाईलाइट होगा और लुक ओवर-द-टॉप नहीं लगेगा।
- सिंपल रेड साड़ी में बोल्ड और ट्रेंडी लुक पाने के लिए कौन सी नेकलाइन बेस्ट है?
- ट्रेंडी और मॉडर्न लुक के लिए आप डीप प्लंजिंग नेकलाइन, स्वीटहार्ट नेक या बोट-नेक ब्लाउज सिलवा सकती हैं। यह प्लेन साड़ी को तुरंत बुटीक-स्टाइल लुक दे देते हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।