Diwali Fashion Tips: सिंपल सूट को देना है हैवी और रॉयल लुक? ऐसे दें फेस्टिव टच

द‍िवाली पर ब‍िना नए कपड़े खरीदे सि‍ंपल सूट को भी रॉयल लुक द‍िया जा सकता है। इसके ल‍िए बस हैवी दुपट्टा, चांदबाली, कमर पर बेल्‍ट और कुछ चीजों की जरूरत पड़ेगी।
Updated:- 2026-10-31, 15:56 IST
diwali fashion tips how to style simple suit into heavy royal and festive look

दिवाली पर हर मह‍िला चाहती है क‍ि उसका लुक सबसे अच्छा और खास दिखे। इस दिन घर की डेकोरेशन से लेकर कपड़ों तक, हर चीज की तैयारी की जाती है, लेकिन हर बार त्योहार के लिए नए कपड़े खरीदना जरूरी नहीं है। अगर आपके पास कोई सिंपल सूट रखा है, तो आप उसे भी दिवाली के लिए एकदम शानदार बना सकती हैं। बस उसे पहनने का तरीका थोड़ा बदलना होगा।

आप सही दुपट्टा, खूबसूरत ज्वेलरी और कुछ छोटी-छोटी चीजों की मदद से स‍िंपल सूट से भी काफी हैवी और रॉयल लुक पा सकती हैं। अच्छी बात यह है कि इसके लिए आपको बहुत ज्यादा पैसे खर्च करने की भी जरूरत नहीं होगी।

स‍िंपल सूट को फेस्‍ट‍िव लुक कैसे दें?

हम आपको कुछ ऐसे स्टाइलिंग आइडियाज दे रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप अपने सिंपल सूट को नया और फेस्टिव लुक दे सकती हैं।

diwali fashion tips how to style simple suit into heavy royal and festive look (8)

image credit- pinterest/etsy

1. हैवी दुपट्टे के साथ बनाएं रॉयल लुक

सिंपल सूट को रॉयल बनाने का सबसे आसान तरीका है उसके साथ एक खूबसूरत हैवी दुपट्टा लेना। अगर आपका सूट प्लेन है, तो बनारसी, सिल्क, ऑर्गेंजा या गोटा-पट्टी वाला दुपट्टा उसके साथ आप कैरी कर सकती हैं। इससे बिना नया सूट खरीदे ही आपका पूरा लुक बदल जाएगा।

  • एक कलर के सूट के साथ कंट्रास्ट कलर का दुपट्टा लें।
  • गोल्डन बॉर्डर या गोटा-पट्टी वाला दुपट्टा भी ट्राई कर सकती हैं।
  • दुपट्टे को एक कंधे पर पिन करके रखें, ताकि उसका डिजाइन अच्छी तरह नजर आए।

diwali fashion tips how to style simple suit into heavy royal and festive look (7)

 

image credit- pinterest/etsy

2. चांदबाली और कुंदन झुमकों से सजाएं कान

कई बार सिंपल कपड़ों के साथ सिर्फ अच्छी ज्वेलरी पहनने से ही पूरा लुक बदल जाता है। ऐसे में आप दिवाली पर अपने सूट के साथ चांदबाली, कुंदन झुमके या बड़े इयररिंग्स पहन सकती हैं। अगर आप बड़े झुमके पहन रही हैं, तो गले में बहुत हैवी नेकलेस पहनने की जरूरत नहीं है। वहीं, सूट का गला सिंपल है, तो उसके साथ चोकर या स्टेटमेंट नेकलेस भी अच्छा लगेगा। इस तरह ज्वेलरी का सेलेक्‍शन आप अपने सूट के डिजाइन के हिसाब से कर सकती हैं।

diwali fashion tips how to style simple suit into heavy royal and festive look (6)

image credit- pinterest/Ridhi Mehra

3. कमर पर बेल्ट लगाकर दें मॉडर्न टच

अगर आप अपने ट्रेडिशनल सूट को थोड़ा अलग अंदाज में पहनना चाहती हैं, तो दुपट्टे के साथ बेल्ट भी ट्राई कर सकती हैं। आजकल एथनिक आउटफिट के साथ बेल्ट पहनने का स्टाइल भी खूब ट्रेंड में है। इससे आपका दुपट्टा अपनी जगह पर रहेगा और सूट को भी एक नया लुक मिल जाएगा। आप इन ऑप्शन को ट्राई कर सकती हैं-

  • गोल्डन या सिल्वर मेटल बेल्ट
  • कढ़ाई वाली फैब्रिक बेल्ट
  • सूट के कलर से मैच करती हुई बेल्ट

बेल्ट को कमर पर इस तरह लगाएं कि वह कंफर्टेबल रहे और दुपट्टे को भी अच्छी तरह संभाल सके।

diwali fashion tips how to style simple suit into heavy royal and festive look (5)

image credit- pinterest/Modest fashion & Outfit Ideas

यह भी पढ़ें- दिवाली पर पहनें ये 4 ट्रेंडिंग झुमका-बैंगल्स, बढ़ेगी हाथों की खूबसूरती

4. जूतियों से पूरा करें अपना फेस्टिव लुक

कपड़े और ज्वेलरी के बाद फुटवियर पर भी ध्यान देना जरूरी है। अगर आप सिंपल सूट पहन रही हैं, तो उसके साथ थोड़े वर्क वाली जूतियां या मोजड़ी पहन सकती हैं। इससे आपको फेस्‍ट‍िव लुक म‍िलेगा। इसके अलावा गोल्डन या सिल्वर सैंडल भी अच्छा ऑप्शन है। अगर आप दिवाली पर घर में पूजा और मेहमानों के साथ काफी समय बिताने वाली हैं, तो ऐसे फुटवियर ही पहनें जिनमें पैर दर्द न हों।

diwali fashion tips how to style simple suit into heavy royal and festive look (4)

image credit- pinterest/Kskzwoosn_owzjo9299

5. गजरे वाला बन देगा ट्रेडिशनल लुक

अच्छे कपड़ों के साथ सही हेयरस्टाइल भी बहुत जरूरी है। अगर आप दिवाली पर ट्रेडिशनल लुक चाहती हैं, तो बालों में लो बन या स्लीक बन बना सकती हैं। इसके साथ छोटा सा गजरा या फूल लगा लें। इससे आपका सिंपल सूट भी काफी यून‍िक लगेगा। अगर आपको खुले बाल पसंद हैं, तो सॉफ्ट कर्ल्स या हाफ-अप हेयरस्टाइल बना लें।

diwali fashion tips how to style simple suit into heavy royal and festive look (3)

image credit- pinterest/Shobitam

6. चूड़ियों और कंगन से सजाएं हाथ

सिंपल सूट के साथ हाथों में खूबसूरत चूड़ियां पहनकर भी फेस्टिव लुक पा सकती हैं। आप अपने सूट या दुपट्टे के कलर से मैच करती हुई चूड़ियां पहन लें। अगर आपको ज्यादा चूड़ियां पहनना पसंद नहीं है, तो एक हाथ में खूबसूरत कंगन या ब्रेसलेट भी पहन सकती हैं।

diwali fashion tips how to style simple suit into heavy royal and festive look (9)

image credit- pinterest/taeyaa_kim

7. छोटी सी बिंदी और मेकअप से पूरा करें लुक

दिवाली पर सिंपल सूट के साथ छोटी सी बिंदी लगाएंगी तो आपका लुक पूरा हो जाएगा। इसके साथ मेकअप को थोड़ा लाइट रखें। इसके ल‍िए आप अपनी पसंद के हिसाब से लिपस्टिक, काजल और आई मेकअप कर सकती हैं। अगर ज्वेलरी और दुपट्टा पहले से हैवी हैं, तो मेकअप को बहुत ही लाइट रखें।

यह भी पढ़ें- सिर्फ साड़ी ही नहीं, इस दिवाली पार्टी ऑफिस में पहनें ये 5 आउटफिट्स, देखें लिस्ट

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- AI

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।