हल्दी फंक्शन के लिए ऐसे करें येलो कलर के लहंगे को स्टाइल, दिखेंगी स्टाइलिश

परफेक्ट दिखने के लिए स्टाइलिंग पर खास ध्यान देना जरूरी होता है और इसके लिए आपको सबसे पहले अपनी बॉडी टाइप को समझना बेहद जरूरी होता है।

haldi lehenga look recreate hindi

किसी भी फंक्शन के लिए हम और आप स्टाइलिश दिखना ही पसंद करते हैं और इसके लिए हम अपने लुक को भी काफी तरह से कस्टमाइज भी करते हैं। वहीं शादियों का सीजन शुरू हो चुका है और ऐसे में शादी के समय होने वाले हर फंक्शन में खास दिखने के लिए हम खासतौर से सभी चीजें खरीदते हैं। इसके लिए हम केवल लेटेस्ट फैशन ट्रेंड को ही फॉलो करना पसंद करते हैं।

हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर का लहंगा लुक उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। अगर आप भी उस लुक को हल्दी फंक्शन के लिए रीक्रिएट करने का सोच रही हैं तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें। इसमें हम आपको देंगे कुछ टिप्स जिससे आप अपना लुक आसानी से क्रिएट कर पाएं और खूबसूरत दिख पाएं।

ऑउटफिट

यह ऑउटफिट डिजाइनर अनामिका खन्ना द्वारा डिजाइन की गई है और इसे स्टाइलिस्ट नम्रता दीपक द्वारा स्टाइल भी किया गया है। बता दें कि इस तरह मिलता-जुलता लहंगा आपको करीब 2000 रुपये से लेकर 3000 रुपये तक में आसानी से मिल जाएगा। अगर आप चाहे तो इस तरह के लहंगे के साथ पीले रंग की जगह मैजेंटा कलर के दुपट्टे को भी ड्रेप कर सकती हैं। साथ ही ब्लाउज के लिए बैकलेस डिजाइन चुनें और डोरी लगवाएं। साथ ही उन डोरियों पर हैवी लटकन का इस्तेमाल करें।(ब्राइडल क्लच के डिजाइंस)

इसे भी पढ़ें :फ्लोरल ज्वैलरी में लगेंगी बेहद खूबसूरत, बस चुनते समय इन बातों पर करें फोकस

ज्वेलरी

floral jewellery for haldi

इस तरह के लुक में आपको ज्वेलरी के लिए फ्लोरल वर्क ज्वेलरी को चुनना चाहिए और इसके लिए मैजेंटा कलर को आप चुन सकती हैं। इसके अलावा अगर आप चाहे तो केवल पर्ल ज्वेलरी को भी चुन सकती हैं। ऐसा करने से आपका लुक बेहद आकर्षक नजर आएगा।

मेकअप

हल्दी का फंक्शन दिन के समय होता है। इसलिए आप मेकअप के लिए आप बेस मेकअप को ड्युई रखें और ब्लश पिंक कलर से मेकअप लुक को कंप्लीट करें। साथ ही लिप्स के लिए आप ग्लॉस का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें :अपनी हल्दी सेरेमनी में पहनें ऐसे ऑउटफिट, दिखेंगी यूनीक

shardha kapoor in yellow lehenga

हेयर

बालों को आप ओपन रखें और फ्रंट स्टाइलिंग के लिए फिशटेल या ट्विस्टिंग ब्रेड को चुन सकती हैं। बचे बालों की लेंथ के लिए आप वेवी कर्ल्स हेयर स्टाइल को चुन सकती हैं। साथ ही आप हेयर लुक को थोड़ा मेसी रखें।(लेटेस्ट ब्रैड हेयर स्टाइल)

इसी के साथ अगर आपको श्रद्धा कपूर का यह लहंगा लुक हल्दी फंक्शन के लिए रीक्रिएट करने का तरीका पसंद आया हो तो इस आर्टिकल को शेयर करना बिल्कुल भी न भूलें। साथ ही नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय हम तक जरूर पहुंचाए। ऐसे अन्य आर्टिकल को पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Image Credit : instagram, etsy

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP