Sat Sep 12, 2026 | Updated 07:25 AM IST

Kurti Designs: सर्दियों में जींस के साथ वियर करें ये कुर्ती रहेंगी कंफर्टेबल

अगर आप सर्दियों में कुर्ती को कंफर्टेबल तरीके से वियर करना चाहती हैं तो आपको इन डिजाइन को ट्राई करें।
Updated:- 2023-11-28, 15:10 IST
Kurti Style tips

Kurti Fashion: एथनिक वियर पहनना हर किसी को पसंद होता है। इसलिए लड़कियां अक्सर नए ट्रेंड की कुर्ती अपनी कलेक्शन में शामिल करती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि हर मौसम के हिसाब से मार्केट में आपको अलग-अलग डिजाइन, फेब्रिक और कलर के कपड़े मिलते हैं। सर्दियों का मौसम शुरू हो गया है ऐसे में आप भी अपने लिए गर्म कुर्ती डिजाइन सर्च कर रही होंगी। इसके लिए आप यहां बताए गए डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। ये कम्फर्टेबल रहती हैं साथ ही जींस के साथ काफी अच्छी लगती हैं। इसे आप बाहर आउटिंग के लिए भी पहन सकती हैं वरना चाहे तो ऑफिस पहनकर भी जा सकती हैं। चलिए देखते हैं डिजाइन।

फ्लोरल प्रिंट वूलन कुर्ती (Woolen Kurti Designs)

Floral print woolen kurti

सर्दियों में ज्यादा कपड़े पहनने से अच्छा है कि आप अपने लिए गर्म कुर्ती खरीदें और स्टाइल करें। इसमें आपको कई सारे अच्छे-अच्छे ऑप्शन मिल जाएंगे। जिन्हें वियर करना काफी कम्फर्टेबल रहता है। आप चाहे तो बड़े फ्लोरल प्रिंट में कुर्ती खरीद सकती हैं वरना छोटे प्रिंट में भी आपको काफी अच्छे कुर्ती डिजाइन मिल जाएंगे। इसके साथ आप जींच वियर करें साथ में बेली या फिर स्नीकर्स को स्टाइल कर सकती हैं। मार्केट में इस तरह की कुर्ती आपको 500 से 1000 रुपये में मिल जाएगी।

ब्लॉक प्रिंट वूलन कुर्ती (Kurti Designs For Women)

Block print woolen kurti

आप कुर्ती में ब्लॉक डिजाइन प्रिंट कुर्ती खरीद सकती हैं। इसमें आपको बड़ा प्रिंट भी मिल जाएगा। आप चाहे तो छोटे प्रिंट में भी (स्लीवलेस ड्रेसेस) कुर्ती खरीद सकती हैं। फुल स्लीव्स के साथ ये कुर्ता मिलता है। इसमें आप लाइट कलर भी ले सकती हैं वरना डार्क कलर भी खरीद सकती हैं। इसे भी आप जींस के साथ वियर कर सकती हैं। मार्केट में इस तरीके के कुर्ते आपको 500 से 2000 रुपये में अच्छे मिलेंगे।

इसे भी पढ़ें: एथनिक फैशन में मॉडर्न तड़का लगाएंगे ये कुर्ती के ट्रेंडी गले डिजाइन

कश्मीरी वर्क वूलन कुर्ती

Kashmiri work woolen kurti

कश्मीरी वर्क में वूलन कुर्ती भी काफी ट्रेंड में है। इसमें आपको नेक पर एम्ब्राइडरी मिलती है साथ में बाजू पर एम्ब्रॉयडरी (आलिया कट कुर्ती) वर्क मिलता है। दिखने में ये कुर्ती सिंपल होती है लेकिन पहनने में गर्म और काफी कंफर्टेबल होती है। आप भी इस तरीके की कुर्ती को वियर कर सकती हैं। आजकल ये ऑनलाइन और मार्केट हर जगह मिलती है। इसको खरीदने के लिए आपको 1000 से 2000 रुपये देने पड़ेंगे।

इसे भी पढ़ें: जींस के साथ ट्राई करें स्टाइलिश नेक डिजाइन की ये ट्रेंडी कुर्तियां 


इन कुर्ती को आप सिंपल डिजाइन में भी खरीद सकती हैं वरना आजकल काफी स्टाइलिश लुक में भी बाजार में ये मिलती है। जिसे खरीदकर आप जींस के साथ वियर कर सकती हैं।

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Amazon

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।