विंटर में जॉगर्स को स्टाइल करने का तरीका जानें

जॉगर्स स्टाइलिश के साथ-साथ कंफर्टेबल भी होते हैं। इसलि आपको डिफरेंट स्टाइल जॉगर्स को अपने वॉर्डरोब में शामिल करना चाहिए।
Updated:- 2023-01-16, 17:16 IST
ways to style joggers

जींस, पैंट और जॉर्गस हमेशा से फैशन का हिस्सा रहे हैं। जॉगर्स को भी आप आसानी से फॉर्मल से लेकर कैजुअल वियर में कैरी कर सकती हैं। जॉगर्स कई तरह के फैब्रिक और डिजाइन में आते हैं। यह सर्दियों के समय ज्यादा पहने जाते हैं। जॉगर्स को आप हमेशा एक ही तरह से स्टाइल करती हैं? क्या आप जानती हैं कि आप इसके साथ कई तरह के टॉप पहन सकती हैं? आज इस आर्टिकल में हम आपको जॉगर्स को अलग-अलग तरीके से कैरी करना सिखाएंगे।

टैंक टॉप पहनें

what to wear with joggers
टैंक टॉप देखने में बेहद स्टाइलिश लगते हैं। इसलिए इस टॉप को पैंट से लेकर स्कर्ट तक के साथ कैरी किया जाता है। जॉगर्स के साथ सुपर कूल लुक के लिए आपको टैंक टॉप पहनना चाहिए। इस तरह के लुक को आप डे आउटिंग के लिए ट्राई कर सकती हैं।

लेकिन कलर कॉम्बिनेशन का ध्यान रखें। यानी ब्लैक के साथ ज्यादा कलर मैच कर जाते हैं लेकिन वहीं अगर आप किसी डिफरेंट जैसे पिंक रंग का जॉगर्स पहन रही हैं तो इसके साथ ब्लू कलर का टॉप कैरी करें। इसके साथ शूज और गले में स्टेटमेंट चेन पहनें। लिपस्टिक और ओपन हेयर से अपने लुक को और भी बेहतर बनाएं। आप चाहें तो हाई मैसी बन हेयर स्टाइल भी बना सकती हैं।

अगर आपको टैंक टॉप नहीं पसंद तो आप जॉगर्स के साथ क्रॉप, सिंगल स्ट्रैप या ब्रालेट भी वियर कर सकती हैं।

शर्ट करें कैरी

how to wear joggers
ऐसा हो ही नहीं सकता है कि आपके वॉर्डरोब में शर्ट न हो। शर्ट एक ऐसी चीज है जिसे हम ज्यादातर ओकेजन पर पहन सकते हैं। इसलिए आपको अपने कलेक्शन में अलग-अलग डिजाइन और पैर्टन की शर्ट रखनी चाहिए।

शर्ट को आप एक नहीं बल्कि कई तरीकों से स्टाइल कर सकती हैं। इसलिए इसे स्कर्ट से लेकर शॉर्ट्स तक के साथ पहना जाता है। जॉगर्स में कैजुअल लुक के लिए आपको इसके साथ चेक शर्ट पहननी चाहिए। इसके अंदर आप ब्रा, क्रॉप टॉप कुछ भी कैरी कर सकती हैं। शर्ट को स्लीव्स से फोल्ड करना ना भूलें। जॉगर्स के साथ ब्लैक बूट्स पहनें। गोल हूप्स इयररिंग्स के साथ ब्राउन कलर की लिपस्टिक लगाएं और फिर देखें की आप कितनी खूबसूरत लगेंगी। (मैक्सी ड्रेस स्टाइलिंग टिप्स)

इसे भी पढ़ें:जानिए जॉगर्स पैंट को स्टाइल करने के डिफरेंट आइडियाज

ओवरसाइज्ड स्वेटर

जमकर ठंड हो रही है। ऐसे में सर्दी से बचने के लिए स्वेटर पहना जाता है। क्या आप भी स्वेटर को केवल जींस के साथ कैरी करती हैं? इसलिए आपको हमेशा एक ही तरह का लुक मिलता है? इस बार आपको अपना स्टाइल बदलना चाहिए और जॉगर के साथ भी ओवरसाइज स्वेटर पहनें। इससे आपको बेस्ट लुक मिलेगा। (ओवरसाइज्ड शर्ट स्टाइलिंग टिप्स)

इसे भी पढ़ें:हाई वेस्ट पैंट को पहनते समय इन टिप्स को जरूर करें फॉलो

डेनिम जैकेट

denim with joggers
डेनिम जैकेट देखने में बेहद क्लासी लगती है। किसी भी लुक को एन्हांस करने के लिए आप डेनिम जैकेट वियर कर सकती हैं। क्या आपके पास भी जॉगर हैं? आप इसे स्टाइल करने का कोई नया तरीका ढूंढ रही हैं तो आपको इसके साथ डेनिम जैकेट ट्राई करनी चाहिए।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ। Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।