फेस मास्क का उपयोग अब बहुत ज्यादा किया जाने लगा है और बाज़ार में हर तरह के फेस मास्क उपलब्ध हैं। सर्जिकल मास्क से लेकर N95 तक कई तरह के फेस मास्क पहने लोग आपको दिख जाएंगे। अब मास्क के साथ चेहरा तो छुप जाता है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि आप अपने फैशन गेम को पीछे कर लें। फेस मास्क का इस्तेमाल करना भले ही आवश्यक है, लेकिन इसे आप स्टाइलिश तरीके से भी पहन सकते हैं। नहीं-नहीं यहां फेस मास्क पहनने के तरीके में कोई बदलाव नहीं आएगा बल्कि किस तरह के मास्क के साथ कैसे कपड़े पहनने चाहिए इस बारे में बात होगी।
पूरी दुनिया में जिस तरह से कोरोना वायरस ने अपनी पैठ जमा ली है उससे ये कहना गलत नहीं होगा कि लंबे समय तक हमें फेस मास्क का इस्तेमाल करना होगा। ऐसे में फेस मास्क पहनने का सही तरीका आपको पता होना चाहिए और साथ ही आपको ये भी जान लेना चाहिए कि इन्हें कैसे स्टाइल करें।
इसे जरूर पढ़ें- जानिए किस तरह के चेहरे पर अच्छे लगते हैं कैसे Sunglasses
सबसे आम तरीके के मास्क हैं सर्जिकल मास्क जिनका इस्तेमाल बहुत ज्यादा होता है। हर वक्त इन्हें देखा जा सकता है। सर्जिकल फेस मास्क को किसी भी तरह के ड्रेस के साथ पहना जा सकता है। चाहे आप इंडियन ड्रेसेज पहन रही हों या फिर आपको वेस्टर्न वियर पहनना हो, इन सबके साथ सर्जिकल मास्क अच्छे लगते हैं। खास तौर पर अगर आपने इंडियन गेटअप लिया हो तो इन्हें पहन कर जाएं। संजना सिंह का लुक देखिए कि वो कितनी शांत लग रही हैं सर्जिकल मास्क पहने।
हालांकि, सर्जिकल मास्क के साथ ध्यान ये रखें कि ये सिर्फ वन टाइम यूज वाले होते हैं और इन्हें बार-बार मुंह से हटाना सही नहीं होता है। ब्लू और व्हाइट दो तरह के सर्जिकल मास्क आते हैं। ब्लू ज्यादातर लेडी लाइक ड्रेसेज और इंडियन वियर पर अच्छा लगता है। अगर जीन्स या पैंट स्टाइल आउटफिट पहन रही हैं तो व्हाइट सर्जिकल मास्क लगाएं। अगर आपने थोड़ा मेकअप किया हुआ है तो इसकी उम्मीद है कि सर्जिकल मास्क से ये खराब नहीं होगा।
यह विडियो भी देखें
N95 मास्क बहुत ज्यादा पॉपुलर हैं और ये न सिर्फ वायरस से बल्कि एयर पॉल्यूशन से बचाव में भी समर्थ हैं। पर इनके साथ बहुत ज्यादा इंडियन ड्रेसेज अच्छी नहीं लगती हैं। आपको इनके साथ फंकी स्ट्रीट वियर लुक लेना होगा। जैसे जॉगर्स या एक्सरसाइज पैंट्स, शॉर्ट्स, टी-शर्ट और रिप्ड जीन्स, पुलओवर आदि। ये मास्क एक्सरसाइज करते समय आपको डबल प्रोटेक्शन दे सकते हैं इसलिए इन्हें स्पोर्ट्स वियर और कैजुअल लुक के लिए ही रखें।
सोहा अली खान और परिणीति चोपड़ा दोनों ही N95 मास्क लगा अपने-अपने तरीके से कैजुअल लुक पेश कर रही हैं।
इसे जरूर पढ़ें- हाथों में है फैट? इन 5 स्टाइलिंग टिप्स की मदद से पहनें स्लीवलेस आउटफिट
कॉटन प्रिंटेड मास्क भी आजकल बहुत ज्यादा लोकप्रिय हो गए हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इनसे न ही किसी तरह की स्किन एलर्जी की गुंजाइश होती है और साथ ही साथ इनसे सफोकेटिंग नहीं लगता है। पर इन्हें स्टाइल कैसे किया जाए? इन्हें स्टाइल करना बहुत आसान है और आप इंडियन वियर में ज्यादा अच्छी लगेंगी इन मास्क के साथ। सारा अली खान का सलवार सूट लुक हो, या फिर सैफ अली खान का कुर्ता पैजामा लुक दोनों ही इस मास्क के साथ फिट बैठ रहे हैं।
अगर आपका मास्क ब्लैक है (भले ही वो किसी भी तरह का हो) तो आप उसके कैजुअल लुक के साथ स्टाइल करें। फुल ब्लैक लुक तो हमेशा से ही लोकप्रिय रहा है, लेकिन आप इसके साथ नियॉन कलर्स को भी पेयर अप कर सकती हैं। ये देखने में बहुत ही अच्छा लगेगा। देखिए सनी लियोनी और डैनियल वेबर ने किस तरह से मास्क के साथ लुक लिया हुआ है।
इस तरह अपने मास्क्स को स्टाइल कीजिए और कोरोना वायरस के इस दौर में भी स्टाइलिश बनी रहिए। खुद को सेफ रखने के लिए मास्क जरूर पहनिए और अपनी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखिए। ऐसी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहिए हरजिंदगी से।
ALL photo Credit: sunny leone instagram/ parineeti chopra instagram/ pallav palliwal
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।