साड़ी पहनकर पूरे दिन कंफर्टेबल कैसे रहें? मां से जानें ये स्मार्ट हैक्स

साड़ी पहनना और पूरे दिन संभाले रखना, जितना आसान लगता है उतना होता नहीं। कई बार ऐसा होता है कि पूरे दिन की भागदौड़ के दौरान साड़ी की प्लेट्स खुलने लगती हैं, पल्लू बार-बार फिसलता रहता है या कमर पर बहुत ज्यादा टाइट महसूस होती है।
Updated:- 2026-06-29, 17:11 IST
how to stay comfortable all day in saree know smart mom hacks

कुछ महिलाओं को साड़ी पहनना बहुत ज्यादा पसंद होता है,लेकिन कई महिलाएं ऐसी भी होती हैं, जिन्हें मजबूरी में हर दिन साड़ी पहननी पड़ती है। कुछ ऑफिस में साड़ी ही यूनिफॉर्म होती है, जैसे टीचर हों, बैंक कर्मचारी, एयर होस्टेस या होटल स्टाफ हो, इसके अलावा कुछ महिलाओं को शादी के बाद हर दिन साड़ी पहननी पड़ जाती है। ऐसे में जिसने कभी साड़ी पहनी ही नहीं, उसके लिए रोज सुबह साड़ी पहनकर पूरे दिन काम करना आसान नहीं है। बेशक साड़ी पहनने में खूबसूरत और एलिगेंट लगती है, लेकिन इसे पूरे दिन पहने रहना कुछ महिलाओं के लिए किसी मुश्किल टास्क से कम नहीं होता। इसी चलते हमने उन महिलाओं से बात की, जो हर दिन साड़ी पहनती हैं। मेरी मां भी हाउस वाइफ हैं, उन्हें भी हर दिन साड़ी पहनने की आदत है, फिर भी उन्हें साड़ी पहनने में परेशानी नहीं होती। आज के इस आर्टिकल में हम आपको उनके साड़ी पहनने के आसान हैक्स और टिप्स के बारे में विस्तार से बताएंगे।

सही शेपवियर पेटीकोट चुनें

मां हमेशा कहती हैं कि अगर पूरे दिन साड़ी पहननी है और आपको आदत नहीं है, तो शेपवियर अच्छा ऑप्शन हो सकता है। हालांकि, आपको स्ट्रेचेबल शेपवियर पहनना चाहिए, ताकि उठने बैठने में परेशानी न हो। दरअसल, सूती पेटीकोट पहनना आरामदायक तो होता है, लेकिन पूरे दिन इसी बात की चिंता रहती है कि यह नीचे से दिख तो नहीं रहा। हमें साड़ी पहनने की आदत है, इसलिए हम पेटीकोट को अच्छे से संभाल लेते हैं, लेकिन सबके लिए आसान नहीं। इसलिए शेपवियर पेटीकोट पहनना आसान होगा।

daily saree comfort

कमर पर साड़ी की एक गांठ बांध दें

पूरे दिन इस बात की चिंता रहती है कि साड़ी कहीं खुल न जाए, तो कमर पर एक गांठ बांध सकती हैं। इसका फायदा यह होगा कि आपको साड़ी खुलने की चिंता नहीं रहेगी। मां हमेशा सलाह देती हैं कि डोरी से अगर आपको कमर के पास दिक्कत होती है, तो आप पेटीकोट की गांठ ढीली रखें, लेकिन साड़ी की गांठ टाइट बांधें।

saree wearing tips

पल्लू संभालने के लिए 3 पिन का यूज करें

मां पल्लू को कंधे से न गिरे इसके लिए छोटी सेफ्टी पिन लगाती है, लेकिन उनकी सलाह है कि पल्लू की प्लेट बनाने के बाद पीछे ब्लाउज के पास भी एक पिन लगा दें। इससे पल्लू नीचे नहीं गिरेगा और आपको ज्यादा परेशानी नहीं होगी।

इसे भी पढे़ं- White Kurti को 5 अलग-अलग तरीके से कैसे स्टाइल करें? ये टिप्स काम आएंगे आपके

saree draping hacks

कवर ब्लाउज पहनें

साड़ी में कम्फर्टेबल फील करने के लिए सही ब्लाउज होना भी जरूरी है। ब्लाउज को कमर पर लंबा सिलवाएं, जिससे आपको बार-बार साड़ी के हटने की चिंता नहीं रहेगी। इसके साथ ही बहुत टाइट या बहुत ढीला ब्लाउज भी आपको परेशान कर सकता है।

हल्की साड़ी चुनें

साड़ी पहनने की आदत नहीं है, तो आप हमेशा कॉटन, लिनन या हल्की जॉर्जेट की साड़ी पहन सकती हैं। भारी सिल्क या ज्यादा वर्क वाली साड़ी पूरे दिन संभालना मुश्किल होता है। इसलिए, कोशिश करें कि ऐसी साड़ियां चुनें, जिसकी प्लेट भी सेट रहे।

इसे भी पढे़ं- मोती से ऐसे बनाएं घर पर हूप इयररिंग्स, व्हाइट ड्रेसेस के साथ देंगे परफेक्ट लुक

comfortable saree for work

बहुत ज्यादा नीचे साड़ी न बांधें

भले ही साड़ी का चुनाव सही कर रही हैं, लेकिन साड़ी को सही लंबाई में नहीं पहनेंगी, तो यह बार-बार आपके पैरों में आएगी। इससे साड़ी पहनने के बाद आपका उठने का मन नहीं होगा। इसलिए, कोशिश करें कि आप बहुत ज्यादा नीचे या बहुत ज्यादा ऊपर साड़ी न बांधें।

इस जानकारी से यह पता चलता है कि किसी भी तरह की साड़ी को अगर आप अच्छे से कैरी करती हैं, तो पूरे दिन आराम से आप इसमें चल-फिर पाएंगी। फिर भी अगर आपको साड़ी खुलने की चिंता रहती है, तो पिन से आप इसे ब्लाउज और पेटीकोट से अटैच कर लें।

साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit- magnific, pinterest, gemini

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।